शराबबंदी पर सदन में संग्राम: सुनील सिंह बोले– “विधानसभा में भी हो सकती है शराब की डिलीवरी”

बिहार की सियासत में बजट सत्र का 13वां दिन बेहद हंगामेदार रहा। गुरुवार को बिहार विधानपरिषद में शराबबंदी का मुद्दा जोरदार तरीके से गूंजा।

सुनील सिंह

बिहार की सियासत में बजट सत्र का 13वां दिन बेहद हंगामेदार रहा। गुरुवार को बिहार विधानपरिषद में शराबबंदी का मुद्दा जोरदार तरीके से गूंजा।

राजद के एमएलसी सुनील सिंह ने राज्य में लागू शराबबंदी पर बड़ा सवाल खड़ा करते हुए कहा, “बिहार में शराबबंदी नहीं है। विधानसभा में भी शराब की डिलीवरी हो सकती है।” उनके इस बयान से सदन में हलचल मच गई। उन्होंने यह भी दावा किया कि सरकार के करीबी कुछ नेताओं के घरों में रोज शराब पार्टी होती है, लेकिन वे ताकतवर हैं इसलिए उनका नाम नहीं लेंगे।

सुनील सिंह यहीं नहीं रुके। उन्होंने तीखा हमला बोलते हुए कहा, “बिहार को उड़ता पंजाब बना दिया गया है।” उनका इशारा साफ था कि राज्य में अवैध शराब और नशे का कारोबार अब भी जारी है, जबकि सरकार पूर्ण शराबबंदी का दावा करती है।

उधर, बिहार विधानसभा में भी सियासी पारा चढ़ा रहा। जहानाबाद से राजद विधायक राहुल कुमार ने इस्लामपुर में गैर मजरूआ जमीन पर कब्जे का मामला उठाया। उन्होंने आरोप लगाया कि मंत्री के ही लोग उनका “पांव खींच” रहे हैं और काम में बाधा डाल रहे हैं।

इस पर उपमुख्यमंत्री और राजस्व मंत्री विजय सिन्हा ने तीखा जवाब दिया। उन्होंने कहा, “अंगद का पैर कोई नहीं खींच सकता। मेरा जो मिशन है, मैं उसे पूरा करके रहूंगा।”

विजय सिन्हा ने आगे कहा कि जब तक वे राजस्व विभाग में मंत्री हैं, परिणाम सामने आएंगे। उन्होंने अपने कामकाज की तुलना आयुर्वेदिक इलाज से करते हुए कहा, “मेरी दवा कड़वी होती है, लेकिन असर जरूर करती है।”

साफ है कि बजट सत्र के इस दिन शराबबंदी और जमीन विवाद जैसे मुद्दों ने बिहार की राजनीति को गरमा दिया है।

Trending News

गोपालगंज में 6 साल की मासूम से दरिंदगी, पॉक्सो कोर्ट ने प्राइवेट स्कूल के वैन चालक को ठहराया दोषी
गोपालगंज में 6 साल की मासूम से दरिंदगी, पॉक्सो कोर्ट ने प्राइवेट स्कूल के वैन चालक को ठहराया दोषी
Sep 09, 2026, 11:59:00 AM
चाकू लेकर दौड़ाने लगा, साइबर कैफे का गेट तोड़कर युवक पर हमला
चाकू लेकर दौड़ाने लगा, साइबर कैफे का गेट तोड़कर युवक पर हमला
Sep 09, 2026, 11:29:00 AM
गन्ना उद्योग के विकास को मिलेगी नई गति, मंत्री संजय कुमार ने की समीक्षा बैठक, चीनी मिलों को चालू कराने पर जोर
गन्ना उद्योग के विकास को मिलेगी नई गति, मंत्री संजय कुमार ने की समीक्षा बैठक, चीनी मिलों को चालू कराने पर जोर
Sep 09, 2026, 10:24:00 AM
नकाश कंपनी की मनमानी का खुलासा, कोयला ढुलाई के बीच नियमों की धज्जियां उड़ाने का आरोप, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
नकाश कंपनी की मनमानी का खुलासा, कोयला ढुलाई के बीच नियमों की धज्जियां उड़ाने का आरोप, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
Sep 08, 2026, 7:12:00 PM
खूबसूरत हसीना के बाद एक और युवती शराब के साथ गिरफ्तार
खूबसूरत हसीना के बाद एक और युवती शराब के साथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 7:02:00 PM
निगरानी का बड़ा एक्शन, कनीय अभियंता 20 हजार घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
निगरानी का बड़ा एक्शन, कनीय अभियंता 20 हजार घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 6:42:00 PM
जमुई पुलिस ने दिखाई तत्परता, 24 घंटे में लापता नाबालिग को किया बरामद
जमुई पुलिस ने दिखाई तत्परता, 24 घंटे में लापता नाबालिग को किया बरामद
Sep 08, 2026, 6:24:00 PM
नलका चलाते ही करंट की चपेट में आई 10 वर्षीय बालिका, मौत, बचाने पहुंचे मामा भी झुलसे
नलका चलाते ही करंट की चपेट में आई 10 वर्षीय बालिका, मौत, बचाने पहुंचे मामा भी झुलसे
Sep 08, 2026, 6:15:00 PM
गंगू मेहतर जैसे शूरवीरों को ‘नए भारत’ में मिल रहा वास्तविक सम्मान: संजय सरावगी
गंगू मेहतर जैसे शूरवीरों को ‘नए भारत’ में मिल रहा वास्तविक सम्मान: संजय सरावगी
Sep 08, 2026, 5:58:00 PM
 CM सम्राट चौधरी ने आमजनों की सुनीं समस्याएं, बोले-हरेक आवाज सुनी जाएगी, वृद्धा पेंशन-राशन कार्ड पर दिया निर्देश
CM सम्राट चौधरी ने आमजनों की सुनीं समस्याएं, बोले-हरेक आवाज सुनी जाएगी, वृद्धा पेंशन-राशन कार्ड पर दिया निर्देश
Sep 08, 2026, 5:36:00 PM