Coca-Cola और JK Cement की बक्सर में एंट्री, 1700 करोड़ के निवेश से हजारों लोगों को मिलेगा रोजगार

बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बक्सर में 1200 करोड़ रुपये की लागत से बने कोका-कोला बॉटलिंग प्लांट और 500 करोड़ रुपये की लागत से स्थापित JK Cement फैक्ट्री का उद्घाटन किया.

सम्राट चौधरी

बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बक्सर में 1200 करोड़ रुपये की लागत से बने कोका-कोला बॉटलिंग प्लांट और 500 करोड़ रुपये की लागत से स्थापित JK Cement फैक्ट्री का उद्घाटन किया. ब्रह्मपुर इंडस्ट्रियल एरिया में बना जेके सीमेंट का प्लांट करीब 100 एकड़ जमीन में फैला है. इसकी सालाना उत्पादन क्षमता तीन मिलियन टन बताई जा रही है. इस यूनिट के शुरू होने से बिहार और आसपास के इलाकों में अच्छी क्वालिटी का सीमेंट समय पर उपलब्ध हो सकेगा. इससे निर्माण कार्यों को भी रफ्तार मिलेगी.

नवानगर में 65 एकड़ जमीन पर बना कोका-कोला का बॉटलिंग प्लांट रोजाना करीब 3.24 लाख केस कोल्ड ड्रिंक तैयार करने की क्षमता रखता है. इसका निर्माण कंपनी की फ्रेंचाइजी एसएलएमजी बेवरेजेज प्राइवेट लिमिटेड ने कराया है. अब राज्य में ही बड़े स्तर पर कोल्ड ड्रिंक का उत्पादन होगा, जिससे बाहर से सप्लाई पर निर्भरता कम होगी.

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में सरकार नई इंडस्ट्रियल निति के तहत बड़े निवेशकों को न्योता दे रही है. इन प्रोजेक्ट से सीधे और परोक्ष रूप से हजारों युवाओं को रोजगार मिलेगा. ट्रांसपोर्ट, लॉजिस्टिक्स और अन्य सहायक क्षेत्रों में भी काम के मौके बढ़ेंगे. सरकार का लक्ष्य अगले पांच साल में एक करोड़ रोजगार और नौकरी के अवसर पैदा करना है.

Trending News

गन्ना उद्योग के विकास को मिलेगी नई गति, मंत्री संजय कुमार ने की समीक्षा बैठक, चीनी मिलों को चालू कराने पर जोर
गन्ना उद्योग के विकास को मिलेगी नई गति, मंत्री संजय कुमार ने की समीक्षा बैठक, चीनी मिलों को चालू कराने पर जोर
Sep 09, 2026, 10:24:00 AM
नकाश कंपनी की मनमानी का खुलासा, कोयला ढुलाई के बीच नियमों की धज्जियां उड़ाने का आरोप, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
नकाश कंपनी की मनमानी का खुलासा, कोयला ढुलाई के बीच नियमों की धज्जियां उड़ाने का आरोप, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
Sep 08, 2026, 7:12:00 PM
खूबसूरत हसीना के बाद एक और युवती शराब के साथ गिरफ्तार
खूबसूरत हसीना के बाद एक और युवती शराब के साथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 7:02:00 PM
निगरानी का बड़ा एक्शन, कनीय अभियंता 20 हजार घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
निगरानी का बड़ा एक्शन, कनीय अभियंता 20 हजार घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 6:42:00 PM
जमुई पुलिस ने दिखाई तत्परता, 24 घंटे में लापता नाबालिग को किया बरामद
जमुई पुलिस ने दिखाई तत्परता, 24 घंटे में लापता नाबालिग को किया बरामद
Sep 08, 2026, 6:24:00 PM
नलका चलाते ही करंट की चपेट में आई 10 वर्षीय बालिका, मौत, बचाने पहुंचे मामा भी झुलसे
नलका चलाते ही करंट की चपेट में आई 10 वर्षीय बालिका, मौत, बचाने पहुंचे मामा भी झुलसे
Sep 08, 2026, 6:15:00 PM
गंगू मेहतर जैसे शूरवीरों को ‘नए भारत’ में मिल रहा वास्तविक सम्मान: संजय सरावगी
गंगू मेहतर जैसे शूरवीरों को ‘नए भारत’ में मिल रहा वास्तविक सम्मान: संजय सरावगी
Sep 08, 2026, 5:58:00 PM
 CM सम्राट चौधरी ने आमजनों की सुनीं समस्याएं, बोले-हरेक आवाज सुनी जाएगी, वृद्धा पेंशन-राशन कार्ड पर दिया निर्देश
CM सम्राट चौधरी ने आमजनों की सुनीं समस्याएं, बोले-हरेक आवाज सुनी जाएगी, वृद्धा पेंशन-राशन कार्ड पर दिया निर्देश
Sep 08, 2026, 5:36:00 PM
पटना में रिश्वत लेते दारोगा गिरफ्तार, मरीन ड्राइव पर निगरानी ने रंगेहाथ दबोचा
पटना में रिश्वत लेते दारोगा गिरफ्तार, मरीन ड्राइव पर निगरानी ने रंगेहाथ दबोचा
Sep 08, 2026, 5:21:00 PM
‎17 सितंबर को 'आशीर्वाद का दीया', 7 अक्टूबर को 'सेवा ज्योति यात्रा' और 17 अक्टूबर को 'जनसेवक महाकुंभ': संजय सरावगी
‎17 सितंबर को 'आशीर्वाद का दीया', 7 अक्टूबर को 'सेवा ज्योति यात्रा' और 17 अक्टूबर को 'जनसेवक महाकुंभ': संजय सरावगी
Sep 08, 2026, 5:13:00 PM