बंगला शिफ्ट करते ही नीतीश कुमार से मिलने पहुंचे सीएम सम्राट, बिहार में सियासी हलचल तेज

बिहार में कैबिनेट विस्तार से पहले हलचल तेज है। इस बीच शनिवार को सीएम सम्राट चौधरी और पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की मुलाकात हुई है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिलने उनके आवास 7 सर्कुलर रोड पहुंचे।

 बंगला शिफ्ट करते ही नीतीश कुमार से मिलने पहुंचे सीएम सम्राट, बिहार में सियासी हलचल तेज

बिहार में कैबिनेट विस्तार से पहले हलचल तेज है।  इस बीच शनिवार को सीएम सम्राट चौधरी और पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की मुलाकात हुई है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पूर्व मुख्यमंत्री और जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार से मिलने उनके आवास 7 सर्कुलर रोड पहुंचे। इस मुलाकात के बाद बिहार में सियासी हलचल तेज है।   

दरअसल पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद नीतीश कुमार इन दिनों काफी एक्टिव नजर आ रहे हैं आज सुबह-सुबह ही उन्होंने पार्टी के बड़े नेताओं से मुलाकात की है अब सीएम सम्राट चौधरी ने नीतीश कुमार से मुलाकात की पूर्व मुख्यमंत्री और जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार से मिलने सीएम सम्राट चौधरी उनके आवास 7 सर्कुलर रोड पहुंचे। 25 मिनट तक सम्राट चौधरी सात सर्कुलर रोड आवास पर रहे।

कहा जा रहा है कैबिनेट विस्तार समेत कई मुद्दों पर  गहन मंथन हुआ।  पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ सर्कुलर रोड आवास पर शिफ्ट होने के बाद पहली मुलाकात है। नीतीश कुमार कल शाम ही सात सर्कुलर रोड स्थित आवास में शिफ्ट हो चुके हैं, जिसके बाद उनकी सक्रियता और बैठकों ने सियासी हलचल तेज कर दी है।     

 इससे पहले 7 सर्कुलर रोड स्थित अपने आवास से निकलकर नीतीश कुमार सुबह-सुबह सबसे पहले डिप्टी सीएम विजेंद्र यादव के आवास पहुंचे, जहां उन्होंने मुलाकात की।  इसके बाद डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी के आवास पहुंचे, जहां उन्होंने करीब 10 मिनट की संक्षिप्त मुलाकात की। इसके बाद नीतीश कुमार पूर्व मंत्री अशोक चौधरी के आवास भी पहुंचे, जहां दोनों नेताओं के बीच करीब 10 मिनट तक बातचीत हुई। लगातार हो रही इन मुलाकातों ने पटना के सियासी गलियारों में तरह-तरह की अटकलों को जन्म दे दिया है।

बता दें कि पिछले दो दशकों से राज्य की सत्ता का केंद्र रहे सीएम आवास 1 अणे मार्ग को पूर्व सीएम नीतीश कुमार ने छोड़ दिया है। पूर्व मुख्यमंत्री और जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार का अब नया ठिकाना 7 सर्कुलर रोड हो गया है।  सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने के बाद नीतीश कुमार कल यानी शुक्रवार को 7 सर्कुलर रोड स्थित अपने आवास में शिफ्ट हो गए। करीब दो दशकों तक मुख्यमंत्री रहते हुए वे इसी आवास में रहे, हालांकि बीच में कुछ समय के लिए 7 सर्कुलर रोड में भी शिफ्ट हुए थे।  अब मुख्यमंत्री पद पर न रहने के कारण वे नए आवास में शिफ्ट हो गए।

Trending News

नकाश कंपनी की मनमानी का खुलासा, कोयला ढुलाई के बीच नियमों की धज्जियां उड़ाने का आरोप, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
नकाश कंपनी की मनमानी का खुलासा, कोयला ढुलाई के बीच नियमों की धज्जियां उड़ाने का आरोप, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
Sep 08, 2026, 7:12:00 PM
खूबसूरत हसीना के बाद एक और युवती शराब के साथ गिरफ्तार
खूबसूरत हसीना के बाद एक और युवती शराब के साथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 7:02:00 PM
निगरानी का बड़ा एक्शन, कनीय अभियंता 20 हजार घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
निगरानी का बड़ा एक्शन, कनीय अभियंता 20 हजार घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 6:42:00 PM
जमुई पुलिस ने दिखाई तत्परता, 24 घंटे में लापता नाबालिग को किया बरामद
जमुई पुलिस ने दिखाई तत्परता, 24 घंटे में लापता नाबालिग को किया बरामद
Sep 08, 2026, 6:24:00 PM
नलका चलाते ही करंट की चपेट में आई 10 वर्षीय बालिका, मौत, बचाने पहुंचे मामा भी झुलसे
नलका चलाते ही करंट की चपेट में आई 10 वर्षीय बालिका, मौत, बचाने पहुंचे मामा भी झुलसे
Sep 08, 2026, 6:15:00 PM
गंगू मेहतर जैसे शूरवीरों को ‘नए भारत’ में मिल रहा वास्तविक सम्मान: संजय सरावगी
गंगू मेहतर जैसे शूरवीरों को ‘नए भारत’ में मिल रहा वास्तविक सम्मान: संजय सरावगी
Sep 08, 2026, 5:58:00 PM
 CM सम्राट चौधरी ने आमजनों की सुनीं समस्याएं, बोले-हरेक आवाज सुनी जाएगी, वृद्धा पेंशन-राशन कार्ड पर दिया निर्देश
CM सम्राट चौधरी ने आमजनों की सुनीं समस्याएं, बोले-हरेक आवाज सुनी जाएगी, वृद्धा पेंशन-राशन कार्ड पर दिया निर्देश
Sep 08, 2026, 5:36:00 PM
पटना में रिश्वत लेते दारोगा गिरफ्तार, मरीन ड्राइव पर निगरानी ने रंगेहाथ दबोचा
पटना में रिश्वत लेते दारोगा गिरफ्तार, मरीन ड्राइव पर निगरानी ने रंगेहाथ दबोचा
Sep 08, 2026, 5:21:00 PM
‎17 सितंबर को 'आशीर्वाद का दीया', 7 अक्टूबर को 'सेवा ज्योति यात्रा' और 17 अक्टूबर को 'जनसेवक महाकुंभ': संजय सरावगी
‎17 सितंबर को 'आशीर्वाद का दीया', 7 अक्टूबर को 'सेवा ज्योति यात्रा' और 17 अक्टूबर को 'जनसेवक महाकुंभ': संजय सरावगी
Sep 08, 2026, 5:13:00 PM
सगे भाई चला रहे थे नशीले पदार्थों का धंधा, 4.67 ग्राम स्मैक और भारी मात्रा में नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार
सगे भाई चला रहे थे नशीले पदार्थों का धंधा, 4.67 ग्राम स्मैक और भारी मात्रा में नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 4:23:00 PM