नीतीश कुमार से मिले सीएम सम्राट, ललन सिंह को पैदल ही जाना पड़ा, जानकर रह जाएंगे दंग

बिहार में मंत्रियों के बीच विभागों के बंटवारे के बाद बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और नीतीश कुमार की मुलाकात हुई है। सीएम सम्राट चौधरी ने शुक्रवार को पूर्व मुख्यमंत्री और जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार से मुलाकात की।

 नीतीश कुमार से मिले सीएम सम्राट, ललन सिंह को पैदल ही जाना पड़ा, जानकर रह जाएंगे दंग

बिहार में मंत्रियों के बीच विभागों के बंटवारे के बाद बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और नीतीश कुमार की मुलाकात हुई है। सीएम सम्राट चौधरी ने शुक्रवार को पूर्व मुख्यमंत्री और जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार से मुलाकात की। दोनों नेताओं की मुलाकात नीतीश कुमार के आवास 7 सर्कुलर रोड में हुई। माना जा रहा है कि विभागों से जुड़े बंटवारे और अन्य सियासी मुद्दों को लेकर नीतीश कुमार और सम्राट चौधरी के बीच बात हुई। बता दें कि सम्राट मंत्रिमंडल विस्तार के बाद विभागों का बंटवारा किया जा चुका है।   विभागों का बंटवारा होने के बाद सीएम सम्राट और नीतीश कुमार की यह पहली मुलाकात है।  

नीतीश कुमार ने एक्स पर ट्वीट कर लिखा है-आज 7, सर्कुलर रोड में माननीय मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी जी ने शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान उन्हें नए दायित्वों एवं विस्तारित मंत्रिमंडल के सफल संचालन हेतु शुभकामनाएं दीं। मेरा विश्वास है कि उनके नेतृत्व में बिहार निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर रहेगा। वहीं सीएम सम्राट चौधरी ने ट्वीट कर लिखा है कि माननीय पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी से आज शिष्टाचार मुलाकात की।

वहीं इस दौरान एक अजीब वाकया भी देखने को मिला। दरअसल नीतीश कुमार से मुलाकात कर लौटने के दौरान सम्राट चौधरी और केंद्रीय मंत्री ललन सिंह का आमना सामना हुआ। जब सम्राट चौधरी का कारकेड 7 सर्कुलर रोड से निकल रहा था उसी दौरान ललन सिंह की गाड़ी 7 सर्कुलर रोड में प्रवेश कर रही थी। हालांकि सुरक्षा प्रोटोकॉल के हिसाब से ललन सिंह के काफिले को 7 सर्कुलर रोड के बाहर ही रुकना पड़ गया। ललन सिंह वहां से पैदल ही 7 सर्कुलर रोड में प्रवेश किये लेकिन उसी दौरान मुख्य गेट पर सम्राट चौधरी का कारकेड आ गया। सीएम सम्राट ने कुछ समय के लिए वहीं अपने कारकेड को रुकवाया और ललन सिंह से अभिवादन के बाद दोनों अपने अपने रास्ते बढ़ गए। 

बता दें कि सीएम सम्राट कैबिनेट में कुल 32 मंत्रियों ने पद की शपथ ली है। इसमें भाजपा के 15, जदयू के 13, लोजपा (रामविलास) के 2, ‘हम’ के 1 और आरएलएम (RLM) के 1 मंत्री को शामिल कर एनडीए के सभी सहयोगियों को साधने की कोशिश की गई है। पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत को भी कैबिनेट में जगह मिली है। निशांत को स्वास्थ्य मंत्री बनाया गया है।   

Trending News

नकाश कंपनी की मनमानी का खुलासा, कोयला ढुलाई के बीच नियमों की धज्जियां उड़ाने का आरोप, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
नकाश कंपनी की मनमानी का खुलासा, कोयला ढुलाई के बीच नियमों की धज्जियां उड़ाने का आरोप, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
Sep 08, 2026, 7:12:00 PM
खूबसूरत हसीना के बाद एक और युवती शराब के साथ गिरफ्तार
खूबसूरत हसीना के बाद एक और युवती शराब के साथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 7:02:00 PM
निगरानी का बड़ा एक्शन, कनीय अभियंता 20 हजार घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
निगरानी का बड़ा एक्शन, कनीय अभियंता 20 हजार घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 6:42:00 PM
जमुई पुलिस ने दिखाई तत्परता, 24 घंटे में लापता नाबालिग को किया बरामद
जमुई पुलिस ने दिखाई तत्परता, 24 घंटे में लापता नाबालिग को किया बरामद
Sep 08, 2026, 6:24:00 PM
नलका चलाते ही करंट की चपेट में आई 10 वर्षीय बालिका, मौत, बचाने पहुंचे मामा भी झुलसे
नलका चलाते ही करंट की चपेट में आई 10 वर्षीय बालिका, मौत, बचाने पहुंचे मामा भी झुलसे
Sep 08, 2026, 6:15:00 PM
गंगू मेहतर जैसे शूरवीरों को ‘नए भारत’ में मिल रहा वास्तविक सम्मान: संजय सरावगी
गंगू मेहतर जैसे शूरवीरों को ‘नए भारत’ में मिल रहा वास्तविक सम्मान: संजय सरावगी
Sep 08, 2026, 5:58:00 PM
 CM सम्राट चौधरी ने आमजनों की सुनीं समस्याएं, बोले-हरेक आवाज सुनी जाएगी, वृद्धा पेंशन-राशन कार्ड पर दिया निर्देश
CM सम्राट चौधरी ने आमजनों की सुनीं समस्याएं, बोले-हरेक आवाज सुनी जाएगी, वृद्धा पेंशन-राशन कार्ड पर दिया निर्देश
Sep 08, 2026, 5:36:00 PM
पटना में रिश्वत लेते दारोगा गिरफ्तार, मरीन ड्राइव पर निगरानी ने रंगेहाथ दबोचा
पटना में रिश्वत लेते दारोगा गिरफ्तार, मरीन ड्राइव पर निगरानी ने रंगेहाथ दबोचा
Sep 08, 2026, 5:21:00 PM
‎17 सितंबर को 'आशीर्वाद का दीया', 7 अक्टूबर को 'सेवा ज्योति यात्रा' और 17 अक्टूबर को 'जनसेवक महाकुंभ': संजय सरावगी
‎17 सितंबर को 'आशीर्वाद का दीया', 7 अक्टूबर को 'सेवा ज्योति यात्रा' और 17 अक्टूबर को 'जनसेवक महाकुंभ': संजय सरावगी
Sep 08, 2026, 5:13:00 PM
सगे भाई चला रहे थे नशीले पदार्थों का धंधा, 4.67 ग्राम स्मैक और भारी मात्रा में नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार
सगे भाई चला रहे थे नशीले पदार्थों का धंधा, 4.67 ग्राम स्मैक और भारी मात्रा में नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 4:23:00 PM