कैबिनेट विस्तार के बाद CM सम्राट की पहली बैठक, मंत्रियों को दिया ये टास्क, पूजा पाठ के साथ सीएम आवास में किया गृह प्रवेश

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज कैबिनेट के सभी मंत्रियों के साथ औपचारिक बैठक की। कैबिनेट विस्तार के बाद मंत्रियों के साथ सीएम की यह पहली बैठक है।

कैबिनेट विस्तार के बाद CM सम्राट की पहली बैठक, मंत्रियों को दिया ये टास्क, पूजा पाठ के साथ सीएम आवास में किया गृह प्रवेश

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज कैबिनेट के सभी मंत्रियों के साथ औपचारिक बैठक की। कैबिनेट विस्तार के बाद मंत्रियों के साथ सीएम की यह पहली बैठक है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज सीएम आवास में औपचारिक रूप से प्रवेश कर लिया। लोक सेवक भवन (पूर्व में 1, अणे मार्ग) में पूजा-पाठ के बाद विधिवत गृह प्रवेश करने के साथ ही उन्होंने कैबिनेट के सभी मंत्रियों के साथ  बैठक की। नवनियुक्त मंत्रियों को  जिम्मेदारियों की रूपरेखा दी गई।

दरअसल शुक्रवार की रात सीएम सम्राट चौधरी ने गृह प्रवेश के बाद लोक सेवक भवन में कैबिनेट के सभी मंत्रियों के साथ बैठक की। बैठक में राज्य की वर्तमान स्थिति, विकास योजनाओं की प्रगति, मॉनसून पूर्व तैयारियों और आगामी बजट की रूपरेखा पर चर्चा हुई।

बताया जा रहा है कि विकसित भारत” और “समृद्ध बिहार” विजन पर मंथन हुआ है वहीं सरकार की प्राथमिकताओं को लेकर लंबी बातचीत हुई है सीएम ने मंत्रियों कोजनता से जुड़े मुद्दों पर तेजी से काम करने का निर्देश दिया। वहींसुशासन और विकास को लेकर काम करने पर भी जोर दिया।

मिली जानकारी के अनुसार आगामी मानसून को देखते हुए बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्यों की तैयारी पर चर्चा हुई। वहीं स्कूलों और अस्पतालों में सुधार तथा युवाओं के लिए रोजगार योजनाएं पर भी मंथन हुआ। साथ ही बिहार में निवेश बढ़ाने के लिए रोडमैप पर भी चर्चा हुई। वहीं सीएम ने मंत्रियों को जनता दरबार लगाकर नियमित रूप से जनसुनवाई करने को कहा।

बता दें कि सीएम सम्राट कैबिनेट में कुल 32 मंत्रियों ने गुरुवार को  शपथ ली है। इसमें भाजपा के 15, जदयू के 13, लोजपा (रामविलास) के 2, ‘हम’ के 1 और आरएलएम (RLM) के 1 मंत्री को शामिल कर एनडीए के सभी सहयोगियों को साधने की कोशिश की गई है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने गृह समेत अहम विभाग अपने पास रखा है। जबकि डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी और विजेंद्र प्रसाद यादव को जल संसाधन व वित्त जैसे प्रमुख मंत्रालय मिले हैं।  मंत्री श्रवण कुमार को ग्रामीण विकास और सूचना जनसंपर्क विभाग मिला है, वहीं विजय कुमार सिन्हा को कृषि विभाग दिया गया है। डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल को राजस्व एवं भूमि सुधार और निशांत कुमार को स्वास्थ्य विभाग सौंपा गया है। सरकार ने विभागों का वितरण कर प्रशासनिक जिम्मेदारियां स्पष्ट कर दी हैं। 

Trending News

नकाश कंपनी की मनमानी का खुलासा, कोयला ढुलाई के बीच नियमों की धज्जियां उड़ाने का आरोप, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
नकाश कंपनी की मनमानी का खुलासा, कोयला ढुलाई के बीच नियमों की धज्जियां उड़ाने का आरोप, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
Sep 08, 2026, 7:12:00 PM
खूबसूरत हसीना के बाद एक और युवती शराब के साथ गिरफ्तार
खूबसूरत हसीना के बाद एक और युवती शराब के साथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 7:02:00 PM
निगरानी का बड़ा एक्शन, कनीय अभियंता 20 हजार घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
निगरानी का बड़ा एक्शन, कनीय अभियंता 20 हजार घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 6:42:00 PM
जमुई पुलिस ने दिखाई तत्परता, 24 घंटे में लापता नाबालिग को किया बरामद
जमुई पुलिस ने दिखाई तत्परता, 24 घंटे में लापता नाबालिग को किया बरामद
Sep 08, 2026, 6:24:00 PM
नलका चलाते ही करंट की चपेट में आई 10 वर्षीय बालिका, मौत, बचाने पहुंचे मामा भी झुलसे
नलका चलाते ही करंट की चपेट में आई 10 वर्षीय बालिका, मौत, बचाने पहुंचे मामा भी झुलसे
Sep 08, 2026, 6:15:00 PM
गंगू मेहतर जैसे शूरवीरों को ‘नए भारत’ में मिल रहा वास्तविक सम्मान: संजय सरावगी
गंगू मेहतर जैसे शूरवीरों को ‘नए भारत’ में मिल रहा वास्तविक सम्मान: संजय सरावगी
Sep 08, 2026, 5:58:00 PM
 CM सम्राट चौधरी ने आमजनों की सुनीं समस्याएं, बोले-हरेक आवाज सुनी जाएगी, वृद्धा पेंशन-राशन कार्ड पर दिया निर्देश
CM सम्राट चौधरी ने आमजनों की सुनीं समस्याएं, बोले-हरेक आवाज सुनी जाएगी, वृद्धा पेंशन-राशन कार्ड पर दिया निर्देश
Sep 08, 2026, 5:36:00 PM
पटना में रिश्वत लेते दारोगा गिरफ्तार, मरीन ड्राइव पर निगरानी ने रंगेहाथ दबोचा
पटना में रिश्वत लेते दारोगा गिरफ्तार, मरीन ड्राइव पर निगरानी ने रंगेहाथ दबोचा
Sep 08, 2026, 5:21:00 PM
‎17 सितंबर को 'आशीर्वाद का दीया', 7 अक्टूबर को 'सेवा ज्योति यात्रा' और 17 अक्टूबर को 'जनसेवक महाकुंभ': संजय सरावगी
‎17 सितंबर को 'आशीर्वाद का दीया', 7 अक्टूबर को 'सेवा ज्योति यात्रा' और 17 अक्टूबर को 'जनसेवक महाकुंभ': संजय सरावगी
Sep 08, 2026, 5:13:00 PM
सगे भाई चला रहे थे नशीले पदार्थों का धंधा, 4.67 ग्राम स्मैक और भारी मात्रा में नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार
सगे भाई चला रहे थे नशीले पदार्थों का धंधा, 4.67 ग्राम स्मैक और भारी मात्रा में नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 4:23:00 PM