CM सम्राट ने मंत्रियों को सौंपा जिलों का प्रभार, निशांत को वैशाली की कमान, विजय चौधरी को पटना की जिम्मेदारी

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में सरकार गठन और विभागों के बंटवारे के बाद, अब एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। राज्य के मंत्रियों को विभिन्न जिलों का प्रभार सौंप दिया गया है।

CM सम्राट ने मंत्रियों को सौंपा जिलों का प्रभार, निशांत को वैशाली की कमान, विजय चौधरी को पटना की जिम्मेदारी

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में सरकार गठन और विभागों के बंटवारे के बाद, अब एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। राज्य के मंत्रियों को विभिन्न जिलों का प्रभार सौंप दिया गया है, ताकि जनकल्याणकारी योजनाओं की सीधी निगरानी और विकास की धारा को हर गांव-कस्बे तक पहुंचाया जा सके। 4 मंत्रियों को दो-दो जिले आवंटित किए गए हैं, जबकि अन्य 30 मंत्रियों को एक-एक जिले का प्रभार सौंपा गया है।

डिप्टी सीएम विजय चौधरी पटना एवं नालंदा और बिजेंद्र प्रसाद यादव सारण जिले के प्रभारी मंत्री बनाए गए हैं। जबकि स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार को वैशाली का प्रभार सौंपा गया है। 4 मंत्रियों को दो-दो जिले आवंटित किए गए हैं, जबकि अन्य 30 मंत्रियों को एक-एक जिले का प्रभार सौंपा गया है। मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग की ओर से शुक्रवार रात को इसकी अधिसूचना जारी की गई है।

जिन मंत्रियों को दो-दो जिलों का प्रभार मिला है, उनमें डिप्टी सीएम विजय चौधरी के अलावा श्रवण कुमार, विजय सिन्हा और दिलीप जायसवाल शामिल हैं। श्रवण को पूर्वी चंपारण एवं शिवहर, विजय सिन्हा को गयाजी एवं गोपालगंज और दिलीप जायसवाल को मुजफ्फरपुर एवं बांका जिले का प्रभार सौंपा गया है।

मंत्रिमंडल सचिवालय की ओर से जारी आदेश के अनुसार, अब हर जिले के पास अपना एक 'अभिभावक' मंत्री होगा। ये मंत्री न केवल संबंधित जिले के प्रभारी मंत्री होंगे, बल्कि जिला कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति के अध्यक्ष के रूप में भी कार्य करेंगे।

इन मंत्रियों के अलावा लेसी सिंह को मधुबनी, राम कृपाल यादव को बेगूसराय, नीतीश मिश्रा को भागलपुर, दामोदर रावत को समस्तीपुर, संजय सिंह टाइगर को कैमूर, अशोक चौधरी को रोहतास, श्रीभगवान सिंह कुशवाहा को सुपौल, अरुण शंकर प्रसाद को भोजपुर, मदन सहनी को खगड़िया का प्रभारी मंत्री बनाया गया है।

वहीं डॉ संतोष सुमन को नवादा, रमा निषाद को औरंगाबाद, रत्नेश सदा को पूर्णिया, कुमार शैलेंद्र को दरभंगा, शीला कुमारी को मधेपुरा, केदार प्रसाद गुप्ता को सिवान, लखेंद्र रोशन को पश्चिम चंपारण (बेतिया), सुनील कुमार को लखीसराय, श्रेयसी सिंह को सीतामढ़ी का प्रभारी मंत्री बनाया गया है।

इसके अलावे मो. जमा खान को जहानाबाद, नंद किशोर राम को बक्सर, शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल को किशनगंज, डॉ. प्रमोद कुमार को कटिहार, श्वेता गुप्ता को शेखपुरा, मिथिलेश तिवारी को सहरसा, डॉ. रामचंद्र प्रसाद को अररिया, संजय कुमार सिंह को जमुई, संजय कुमार को मुंगेर और दीपक प्रकाश को अरवल जिले का प्रभारी मंत्री बनाया गया है।

जिले के प्रभारी मंत्रियों की पूरी लिस्ट

विजय चौधरी- पटना, नालंदा

बिजेंद्र प्रसाद यादव- सारण

श्रवण कुमार- पूर्वी चंपारण, शिवहर

विजय कुमार सिन्हा- गयाजी, गोपालगंज

दिलीप कुमार जायसवाल- मुजफ्फरपुर, बांका

निशांत- वैशाली

लेशी सिंह- मधुबनी

रामकृपाल यादव- बेगूसराय

नीतीश मिश्रा- भागलपुर

दामोदर रावत- समस्तीपुर

संजय सिंह टाइगर- कैमूर

अशोक चौधरी- रोहतास

भगवान सिंह कुशवाहा- सुपौल

अरुण शंकर प्रसाद- भोजपुर

मदन सहनी- खगड़िया

संतोष कुमार सुमन- नवादा

रमा निषाद- औरंगाबाद

रत्नेश सदा- पूर्णिया

कुमार शैलेंद्र- दरभंगा

शीला कुमारी- मधेपुरा

केदार प्रसाद गुप्ता- सीवान

लखेंद्र कुमार रौशन- बेतिया (पश्चिम चंपारण)

सुनील कुमार- लखीसराय

श्रेयसी सिंह- सीतामढ़ी

जमा खान- जहानाबाद

नंद किशोर राम- बक्सर

बुलो मंडल- किशनगंज

प्रमोद चंद्रवंशी- कटिहार

श्वेता गुप्ता- शेखपुरा

मिथिलेश तिवारी- सहरसा

रामचंद्र प्रसाद- अररिया

संजय सिंह- जमुई

संजय पासवान- मुंगेर

दीपक प्रकाश- अरवल

Trending News

नकाश कंपनी की मनमानी का खुलासा, कोयला ढुलाई के बीच नियमों की धज्जियां उड़ाने का आरोप, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
नकाश कंपनी की मनमानी का खुलासा, कोयला ढुलाई के बीच नियमों की धज्जियां उड़ाने का आरोप, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
Sep 08, 2026, 7:12:00 PM
खूबसूरत हसीना के बाद एक और युवती शराब के साथ गिरफ्तार
खूबसूरत हसीना के बाद एक और युवती शराब के साथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 7:02:00 PM
निगरानी का बड़ा एक्शन, कनीय अभियंता 20 हजार घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
निगरानी का बड़ा एक्शन, कनीय अभियंता 20 हजार घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 6:42:00 PM
जमुई पुलिस ने दिखाई तत्परता, 24 घंटे में लापता नाबालिग को किया बरामद
जमुई पुलिस ने दिखाई तत्परता, 24 घंटे में लापता नाबालिग को किया बरामद
Sep 08, 2026, 6:24:00 PM
नलका चलाते ही करंट की चपेट में आई 10 वर्षीय बालिका, मौत, बचाने पहुंचे मामा भी झुलसे
नलका चलाते ही करंट की चपेट में आई 10 वर्षीय बालिका, मौत, बचाने पहुंचे मामा भी झुलसे
Sep 08, 2026, 6:15:00 PM
गंगू मेहतर जैसे शूरवीरों को ‘नए भारत’ में मिल रहा वास्तविक सम्मान: संजय सरावगी
गंगू मेहतर जैसे शूरवीरों को ‘नए भारत’ में मिल रहा वास्तविक सम्मान: संजय सरावगी
Sep 08, 2026, 5:58:00 PM
 CM सम्राट चौधरी ने आमजनों की सुनीं समस्याएं, बोले-हरेक आवाज सुनी जाएगी, वृद्धा पेंशन-राशन कार्ड पर दिया निर्देश
CM सम्राट चौधरी ने आमजनों की सुनीं समस्याएं, बोले-हरेक आवाज सुनी जाएगी, वृद्धा पेंशन-राशन कार्ड पर दिया निर्देश
Sep 08, 2026, 5:36:00 PM
पटना में रिश्वत लेते दारोगा गिरफ्तार, मरीन ड्राइव पर निगरानी ने रंगेहाथ दबोचा
पटना में रिश्वत लेते दारोगा गिरफ्तार, मरीन ड्राइव पर निगरानी ने रंगेहाथ दबोचा
Sep 08, 2026, 5:21:00 PM
‎17 सितंबर को 'आशीर्वाद का दीया', 7 अक्टूबर को 'सेवा ज्योति यात्रा' और 17 अक्टूबर को 'जनसेवक महाकुंभ': संजय सरावगी
‎17 सितंबर को 'आशीर्वाद का दीया', 7 अक्टूबर को 'सेवा ज्योति यात्रा' और 17 अक्टूबर को 'जनसेवक महाकुंभ': संजय सरावगी
Sep 08, 2026, 5:13:00 PM
सगे भाई चला रहे थे नशीले पदार्थों का धंधा, 4.67 ग्राम स्मैक और भारी मात्रा में नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार
सगे भाई चला रहे थे नशीले पदार्थों का धंधा, 4.67 ग्राम स्मैक और भारी मात्रा में नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 4:23:00 PM