बिहार के पूर्व मंत्री और राजद नेता बागी कुमार वर्मा के निधन पर CM सम्राट ने जताया दुख, लालू सरकार में संभाली महत्वपूर्ण विभागों की जिम्मेदारी

बिहार के पूर्व मंत्री और राजद नेता बागी कुमार वर्मा के निधन से सियासी गलियारे में शोक की लहर है। बागी कुमार वर्मा के निधन पर बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दुख जताया है।

बिहार के पूर्व मंत्री और राजद नेता बागी कुमार वर्मा के निधन पर CM सम्राट ने जताया दुख, लालू सरकार में संभाली महत्वपूर्ण विभागों की जिम्मेदारी

बिहार के पूर्व मंत्री और राजद नेता बागी कुमार वर्मा के निधन से सियासी गलियारे में शोक की लहर है। उन्होंने इलाज के दौरान दिल्ली एम्स में आखिरी सांस ली।   आज पटना में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। बागी कुमार वर्मा के निधन पर बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दुख जताया है और ईश्वर से दिवंगत आत्मा को शांति देने की प्रार्थना की है।   

पूर्व मंत्री और राजद नेता बागी कुमार वर्मा के निधन की खबर से बिहार के राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर दौड़ गई। उनके निधन पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दुख जताया है।  उन्होंने एक्स पर लिखा-पूर्व मंत्री, बिहार सरकार एवं वरिष्ठ नेता श्री बागी कुमार वर्मा जी के निधन की खबर अत्यंत ही दुखद है।  उनके देहावसान से राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र को अपूरणीय क्षति हुई है।  ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति दें और शोक-संतप्त परिवार एवं समर्थकों को यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें।   

बागी कुमार वर्मा चर्चित समाजवादी नेता उपेंद्रनाथ वर्मा के पुत्र थे। राजनीतिक जीवन में उन्होंने अपनी अलग पहचान बनाई थी। वे समय-समय पर जदयू से भी जुड़े रहे। बागी कुमार वर्मा तीन बार विधायक चुने गए।   उन्होंने जहानाबाद की मखदुमपुर सीट से दो बार और अरवल की कुर्था सीट से एक बार जीत हासिल की।  लालू प्रसाद यादव सरकार में मंत्री रहते हुए उन्होंने कई महत्वपूर्ण विभागों की जिम्मेदारी भी संभाली थी।   

बता दें कि बागी कुमार वर्मा ने साल 2014 में जदयू के टिकट पर औरंगाबाद लोकसभा सीट से चुनावी मैदान में किस्मत आजमाई थी। इसके बाद 2019 में उन्होंने जदयू से इस्तीफा दे दिया और फिर राजद में शामिल हो गए। उनका पार्थिव शरीर दिल्ली से पटना लाया जा रहा है, जहां मंगलवार को पूरे राजकीय सम्मान के साथ उनका दाह संस्कार  किया जाएगा। उनके निधन की खबर सामने आने के बाद विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं, कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने भी शोक व्यक्त किया। उनके समर्थकों में भी काफी निराशा है। 

Trending News

नकाश कंपनी की मनमानी का खुलासा, कोयला ढुलाई के बीच नियमों की धज्जियां उड़ाने का आरोप, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
नकाश कंपनी की मनमानी का खुलासा, कोयला ढुलाई के बीच नियमों की धज्जियां उड़ाने का आरोप, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
Sep 08, 2026, 7:12:00 PM
खूबसूरत हसीना के बाद एक और युवती शराब के साथ गिरफ्तार
खूबसूरत हसीना के बाद एक और युवती शराब के साथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 7:02:00 PM
निगरानी का बड़ा एक्शन, कनीय अभियंता 20 हजार घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
निगरानी का बड़ा एक्शन, कनीय अभियंता 20 हजार घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 6:42:00 PM
जमुई पुलिस ने दिखाई तत्परता, 24 घंटे में लापता नाबालिग को किया बरामद
जमुई पुलिस ने दिखाई तत्परता, 24 घंटे में लापता नाबालिग को किया बरामद
Sep 08, 2026, 6:24:00 PM
नलका चलाते ही करंट की चपेट में आई 10 वर्षीय बालिका, मौत, बचाने पहुंचे मामा भी झुलसे
नलका चलाते ही करंट की चपेट में आई 10 वर्षीय बालिका, मौत, बचाने पहुंचे मामा भी झुलसे
Sep 08, 2026, 6:15:00 PM
गंगू मेहतर जैसे शूरवीरों को ‘नए भारत’ में मिल रहा वास्तविक सम्मान: संजय सरावगी
गंगू मेहतर जैसे शूरवीरों को ‘नए भारत’ में मिल रहा वास्तविक सम्मान: संजय सरावगी
Sep 08, 2026, 5:58:00 PM
 CM सम्राट चौधरी ने आमजनों की सुनीं समस्याएं, बोले-हरेक आवाज सुनी जाएगी, वृद्धा पेंशन-राशन कार्ड पर दिया निर्देश
CM सम्राट चौधरी ने आमजनों की सुनीं समस्याएं, बोले-हरेक आवाज सुनी जाएगी, वृद्धा पेंशन-राशन कार्ड पर दिया निर्देश
Sep 08, 2026, 5:36:00 PM
पटना में रिश्वत लेते दारोगा गिरफ्तार, मरीन ड्राइव पर निगरानी ने रंगेहाथ दबोचा
पटना में रिश्वत लेते दारोगा गिरफ्तार, मरीन ड्राइव पर निगरानी ने रंगेहाथ दबोचा
Sep 08, 2026, 5:21:00 PM
‎17 सितंबर को 'आशीर्वाद का दीया', 7 अक्टूबर को 'सेवा ज्योति यात्रा' और 17 अक्टूबर को 'जनसेवक महाकुंभ': संजय सरावगी
‎17 सितंबर को 'आशीर्वाद का दीया', 7 अक्टूबर को 'सेवा ज्योति यात्रा' और 17 अक्टूबर को 'जनसेवक महाकुंभ': संजय सरावगी
Sep 08, 2026, 5:13:00 PM
सगे भाई चला रहे थे नशीले पदार्थों का धंधा, 4.67 ग्राम स्मैक और भारी मात्रा में नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार
सगे भाई चला रहे थे नशीले पदार्थों का धंधा, 4.67 ग्राम स्मैक और भारी मात्रा में नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 4:23:00 PM