24 घंटे में अपराधियों को जवाब मिलेगा, व्यवसायी समागम में बोले सीएम सम्राट, व्यापारियों को सुरक्षा की गारंटी

बिहार में उद्योग और निवेश को बढ़ावा देने के लिए सीएम सम्राट चौधरी ने कई बड़ी घोषणाएं की हैं। वहीं मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने अपराधियों को कड़ा संदेश देते हुए साफ कहा कि राज्य में किसी भी आपराधिक घटना का जवाब 24 घंटे के भीतर दिया जाएगा।

24 घंटे में अपराधियों को जवाब मिलेगा, व्यवसायी समागम में बोले सीएम सम्राट, व्यापारियों को सुरक्षा की गारंटी

बिहार में उद्योग और निवेश को बढ़ावा देने के लिए सीएम सम्राट चौधरी ने कई बड़ी घोषणाएं की हैं। बिहार चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज द्वारा आयोजित व्यवसायिक समागम में सीएम ने कहा कि बिहार सरकार व्यवसायियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता मानती है। वहीं मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने अपराधियों को कड़ा संदेश देते हुए साफ कहा कि राज्य में किसी भी आपराधिक घटना का जवाब 24 घंटे के भीतर दिया जाएगा।

रविवार को पटना में आयोजित बिहार चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के व्यावसायिक समागम को संबोधित करते हुए सीएम सम्राट चौधरी ने कहा कि बिहार में उद्योग लगाने वाले कारोबारियों की सुरक्षा और समस्याओं के समाधान के लिए सरकार पूरी तरह गंभीर है। इसके लिए हर तीन महीने पर जिला स्तर पर बैठक आयोजित की जाएगी। इस बैठक में डीएम, एसपी और उद्योग जगत के प्रतिनिधि शामिल होंगे, ताकि व्यापारियों की समस्याओं का जल्दी समाधान हो सके।

सीएम ने कहा कि अगर उद्योग जगत को किसी नीति में बदलाव की जरूरत महसूस होती है, तो वे सीधे उद्योग मंत्री से मिल सकते हैं। सरकार कारोबारियों के सुझावों के आधार पर नई नीतियां बनाने के लिए तैयार है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार चाहती है कि बिहार में उद्योग-धंधे तेजी से बढ़ें और व्यापारी बिना डर के अपना कारोबार करें। उन्होंने व्यापारियों को भरोसा दिलाते हुए कहा कि अगर किसी भी व्यवसायी के साथ अपराध की घटना होती है तो सरकार और प्रशासन तुरंत कार्रवाई करेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार में सुशासन की व्यवस्था को हर हाल में मजबूत बनाए रखना सरकार की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि सुशासन से ही बिहार समृद्ध बनेगा और विकास की गति तेज होगी। राज्य में निवेश बढ़ाने और उद्योगों को आगे बढ़ाने के लिए सुरक्षित माहौल जरूरी है। सम्राट चौधरी ने कहा कि पिछले कुछ दिनों में बिहार पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया है। कई जिलों में अपराधियों पर सख्त कार्रवाई की गई है और पुलिस पूरी मुस्तैदी के साथ काम कर रही है। उन्होंने कहा कि अपराधी चाहे कितना भी बड़ा क्यों न हो, उसे किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने बिहार की औद्योगिक नीति को लेकर भी बड़ा संकेत दिया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए औद्योगिक नीति में और संशोधन करने को तैयार है। इसके लिए बिहार चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री से सुझाव मांगे गए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार चाहती है कि उद्योग जगत के लोग सीधे अपनी समस्याएं और सुझाव रखें, ताकि निवेशकों के लिए और बेहतर माहौल बनाया जा सके। उन्होंने व्यापारियों और उद्योगपतियों से बिहार में निवेश बढ़ाने की अपील करते हुए कहा कि सरकार हर संभव सहयोग देने के लिए तैयार है।

Trending News

नकाश कंपनी की मनमानी का खुलासा, कोयला ढुलाई के बीच नियमों की धज्जियां उड़ाने का आरोप, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
नकाश कंपनी की मनमानी का खुलासा, कोयला ढुलाई के बीच नियमों की धज्जियां उड़ाने का आरोप, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
Sep 08, 2026, 7:12:00 PM
खूबसूरत हसीना के बाद एक और युवती शराब के साथ गिरफ्तार
खूबसूरत हसीना के बाद एक और युवती शराब के साथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 7:02:00 PM
निगरानी का बड़ा एक्शन, कनीय अभियंता 20 हजार घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
निगरानी का बड़ा एक्शन, कनीय अभियंता 20 हजार घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 6:42:00 PM
जमुई पुलिस ने दिखाई तत्परता, 24 घंटे में लापता नाबालिग को किया बरामद
जमुई पुलिस ने दिखाई तत्परता, 24 घंटे में लापता नाबालिग को किया बरामद
Sep 08, 2026, 6:24:00 PM
नलका चलाते ही करंट की चपेट में आई 10 वर्षीय बालिका, मौत, बचाने पहुंचे मामा भी झुलसे
नलका चलाते ही करंट की चपेट में आई 10 वर्षीय बालिका, मौत, बचाने पहुंचे मामा भी झुलसे
Sep 08, 2026, 6:15:00 PM
गंगू मेहतर जैसे शूरवीरों को ‘नए भारत’ में मिल रहा वास्तविक सम्मान: संजय सरावगी
गंगू मेहतर जैसे शूरवीरों को ‘नए भारत’ में मिल रहा वास्तविक सम्मान: संजय सरावगी
Sep 08, 2026, 5:58:00 PM
 CM सम्राट चौधरी ने आमजनों की सुनीं समस्याएं, बोले-हरेक आवाज सुनी जाएगी, वृद्धा पेंशन-राशन कार्ड पर दिया निर्देश
CM सम्राट चौधरी ने आमजनों की सुनीं समस्याएं, बोले-हरेक आवाज सुनी जाएगी, वृद्धा पेंशन-राशन कार्ड पर दिया निर्देश
Sep 08, 2026, 5:36:00 PM
पटना में रिश्वत लेते दारोगा गिरफ्तार, मरीन ड्राइव पर निगरानी ने रंगेहाथ दबोचा
पटना में रिश्वत लेते दारोगा गिरफ्तार, मरीन ड्राइव पर निगरानी ने रंगेहाथ दबोचा
Sep 08, 2026, 5:21:00 PM
‎17 सितंबर को 'आशीर्वाद का दीया', 7 अक्टूबर को 'सेवा ज्योति यात्रा' और 17 अक्टूबर को 'जनसेवक महाकुंभ': संजय सरावगी
‎17 सितंबर को 'आशीर्वाद का दीया', 7 अक्टूबर को 'सेवा ज्योति यात्रा' और 17 अक्टूबर को 'जनसेवक महाकुंभ': संजय सरावगी
Sep 08, 2026, 5:13:00 PM
सगे भाई चला रहे थे नशीले पदार्थों का धंधा, 4.67 ग्राम स्मैक और भारी मात्रा में नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार
सगे भाई चला रहे थे नशीले पदार्थों का धंधा, 4.67 ग्राम स्मैक और भारी मात्रा में नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 4:23:00 PM