CM सम्राट ने गिनाई मोदी सरकार की 12 वर्षों की उपलब्धियां, कहा-बिहार में 5 लाख करोड़ के औद्योगिक निवेश का लक्ष्य

केंद्र में नरेंद्र मोदी सरकार के 12 साल पूरे होने पर बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मोदी सरकार की 12 वर्षों की उपलब्धियां गिनाई। साथ ही सीएम ने बिहार के लिए भविष्य की योजनाओं का भी विस्तृत खाका प्रस्तुत किया।

CM सम्राट ने गिनाई मोदी सरकार की 12 वर्षों की उपलब्धियां, कहा-बिहार में 5 लाख करोड़ के औद्योगिक निवेश का लक्ष्य

केंद्र में नरेंद्र मोदी सरकार के 12 साल पूरे होने पर बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मोदी सरकार की 12 वर्षों की उपलब्धियां गिनाई। साथ ही सीएम ने बिहार के लिए भविष्य की योजनाओं का भी विस्तृत खाका प्रस्तुत किया। सरकार ने बिहार में 5 लाख करोड़ के औद्योगिक निवेश का लक्ष्य रखा है। शुक्रवार को पटना के निजी होटल में आयोजित मीडिया संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। जहां मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने के अवसर पर सरकार की उपलब्धियां गिनाई।

सीएम सम्राट चौधरी ने मोदी सरकार की 12 वर्षों की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि 25 करोड़ से ज्यादा लोग गरीबी रेखा से बाहर निकले। 81 करोड़ से ज्यादा लोगों को निशुल्क अनाज दिया जा रहा है। 4 करोड़ से ज्यादा पक्के मकान पीएम आवास योजना के तहत दिया गया। 58 करोड़ से ज्यादा जनधन खाते बैंकिंग क्रांति की बुनियाद बना। सीएम ने कहा कि 4 करोड़ से ज्यादा शौचालय बने, 5 लाख गांव खुले में शौच मुक्त हुए। लगभग 16 करोड़ घरों को नल से जल जल जीवन मिशन के तहत पहुंचाया गया।

11 करोड़ से ज्यादा पीएम उज्जवला योजना के तहत एलपीजी कनेक्शन दिया गया। 57 करोड़ से ज्यादा लोगों को गारंटी मुक्त मुद्रा लोन से स्वरोजगार मिल रहा है 74 लाख से ज्यादा रेहड़ी पटरी वालों को पीएम स्वनिधि लोन दिया गया। 15000 करोड़ स्टैंड अप इंडिया एससी एसटी उद्यमियों को लोन दिया गया। 4.3 लाख करोड़ रुपए पीएम किसान योजना के तहत किसानों के खाते में ट्रांसफर किए गए। सीएम ने कहा कि 90% सब्सिडी की बदौलत 266 रुपए प्रति बैग यूरिया किसानों को दिया जा रहा है। 63% पीएम फसल बीमा योजना के तहत एससी एसटी ओबीसी किसानों को दिया गया। 71% खाद्यान्न उत्पादन के तहत रिकॉर्ड 12000 + लाख मैट्रिक टन उत्पादन हुआ।

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि बिहार में औद्योगिक विकास को नई गति देने के लिए सरकार लगातार काम कर रही है। उन्होंने बताया कि उपमुख्यमंत्री रहते हुए उन्होंने कई फैक्ट्रियों का उद्घाटन किया था और अब राज्य में बड़े पैमाने पर निवेश आ रहा है। सम्राट चौधरी ने घोषणा किया कि राज्य सरकार ने 20 नवंबर को सरकार के एक वर्ष पूरे होने तक बिहार में 5 लाख करोड़ रुपये के औद्योगिक निवेश को धरातल पर उतारने का लक्ष्य निर्धारित किया है। कोई भी निवेशक उद्योग लगाने के लिए आवेदन करेगा तो 30 दिनों के भीतर उसे स्वचालित रूप से आवश्यक अनुमति मिल जाएगी। इससे निवेशकों का भरोसा बढ़ेगा और बिहार में उद्योगों की स्थापना तेज होगी।

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी 1950 में जनसंघ के रूप में अस्तित्व में आई थी और तब से लेकर आज तक पार्टी ने जो भी संकल्प जनता के सामने रखा, उसे पूरा करने का प्रयास किया। जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 और 35ए को समाप्त करना भाजपा की ऐतिहासिक प्रतिबद्धता थी, जिसे प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में पूरा किया गया। इसके अलावा अयोध्या में राम मंदिर निर्माण का सपना भी साकार हुआ। भाजपा कभी भी अपने एजेंडे और विचारों से पीछे नहीं हटी है।

Trending News

बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, शहाबुद्दीन को अरेस्‍ट करने वालीं DSP समेत 37 अधिकारियों का  तबादला, SDPO-ASP भी...
बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, शहाबुद्दीन को अरेस्‍ट करने वालीं DSP समेत 37 अधिकारियों का तबादला, SDPO-ASP भी...
Sep 06, 2026, 10:49:00 PM
500 से अधिक आवाजें, एक संकल्प, 2047 तक विकसित बिहार
500 से अधिक आवाजें, एक संकल्प, 2047 तक विकसित बिहार
Sep 06, 2026, 7:10:00 PM
SNMMCH के सर्जिकल ICU में आधे घंटे बिजली गुल, महिला मरीज की मौत, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप
SNMMCH के सर्जिकल ICU में आधे घंटे बिजली गुल, महिला मरीज की मौत, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप
Sep 06, 2026, 7:05:00 PM
दिल्ली में पांच मंजिला बिल्डिंग भरभराकर ढह गई, एक्शन में अमित शाह, CM रेखा गुप्ता भी पहुंची, एक की मौत, मलबे में कई दबे..
दिल्ली में पांच मंजिला बिल्डिंग भरभराकर ढह गई, एक्शन में अमित शाह, CM रेखा गुप्ता भी पहुंची, एक की मौत, मलबे में कई दबे..
Sep 06, 2026, 6:55:00 PM
पानी के तेज बहाव में बहा डायवर्सन, कई गांव खतरे में
पानी के तेज बहाव में बहा डायवर्सन, कई गांव खतरे में
Sep 06, 2026, 6:34:00 PM
सोलर स्ट्रीट लाइट 72 घंटे से अधिक खराब रही तो एजेंसी पर लगेगा जुर्माना, DM ने चेताया
सोलर स्ट्रीट लाइट 72 घंटे से अधिक खराब रही तो एजेंसी पर लगेगा जुर्माना, DM ने चेताया
Sep 06, 2026, 6:17:00 PM
पटना: डकैती कांड का खुलासा, हथियार के साथ युवक गिरफ्तार
पटना: डकैती कांड का खुलासा, हथियार के साथ युवक गिरफ्तार
Sep 06, 2026, 5:58:00 PM
एनडीए सरकार जमीन पर राहत पहुंचा रही, तेजस्वी सिर्फ बयानबाजी कर रहे: संजय सरावगी
एनडीए सरकार जमीन पर राहत पहुंचा रही, तेजस्वी सिर्फ बयानबाजी कर रहे: संजय सरावगी
Sep 06, 2026, 5:43:00 PM
महाराजगंज में अतिक्रमण पर चला डंडा, मोनिया बाबा मेले से पहले प्रशासन का बुलडोजर एक्शन
महाराजगंज में अतिक्रमण पर चला डंडा, मोनिया बाबा मेले से पहले प्रशासन का बुलडोजर एक्शन
Sep 06, 2026, 5:24:00 PM
राष्ट्रीय लोक मोर्चा का श्रद्धांजलि-सह-आभार कार्यक्रम, सामाजिक न्याय के योद्धा जगदेव बाबू को किया याद
राष्ट्रीय लोक मोर्चा का श्रद्धांजलि-सह-आभार कार्यक्रम, सामाजिक न्याय के योद्धा जगदेव बाबू को किया याद
Sep 06, 2026, 5:04:00 PM