मां पहली गुरु, पहली मित्र और ईश्वर का....अपनी मां को याद कर भावुक हुए CM सम्राट चौधरी

बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी अपनी मां को याद करते हुए भावुक नजर आए। मातृ दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री ने भावुक संदेश और वीडियो साझा कर अपनी मां को याद किया।

मां पहली गुरु, पहली मित्र और ईश्वर का....अपनी मां को याद कर भावुक हुए CM सम्राट चौधरी

बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी अपनी मां को याद करते हुए भावुक नजर आए। मातृ दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री ने भावुक संदेश और वीडियो साझा कर अपनी मां को याद किया। सोशल मीडिया पर साझा किए गए पोस्ट ने लोगों के दिलों को छू लिया। सीएम सम्राट ने सोशल मीडिया संदेश में मातृत्व की महत्ता, त्याग और संस्कारों की भावना को व्यक्त करते हुए मां को पहली गुरु और सबसे बड़ा आशीर्वाद बताया है। 

मातृ दिवस के अवसर पर बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने अपनी दिवंगत माता पार्वती देवी को याद करते हुए एक भावुक संदेश शेयर किया है जिसमें लिखा है कि मां ही पहली गुरु, पहली मित्र और ईश्वर का सबसे सुंदर स्वरूप है। एक मां का स्नेह, त्याग और आशीर्वाद ही जीवन की सबसे बड़ी पूंजी है। समस्त मातृशक्ति को मातृ दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। ईश्वर से प्रार्थना है कि सभी माताएं सदैव स्वस्थ, सुखी और सम्मानित रहें।

वहीं एक वीडियो संदेश में सीएम सम्राट चौधरी ने मां को नमन करते हुए लिखा है-माँ केवल एक रिश्ता नहीं, बल्कि त्याग, ममता और संस्कारों की सबसे बड़ी शक्ति होती हैं। वह बिना किसी अपेक्षा के अपना संपूर्ण जीवन परिवार और बच्चों के लिए समर्पित कर देती हैं। मातृशक्ति का सम्मान और उनका आशीर्वाद ही हमारे जीवन की सबसे बड़ी पूंजी है। सभी माताओं को मातृ दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।

मुख्यमंत्री का यह भावुक पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। और लोग अपनी माताओं के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए प्रतिक्रिया दे रहे हैं। साथ ही सीएम की भावनाओं का सम्मान कर रहे हैं। बता दें कि सम्राट चौधरी की माता पार्वती देवी का वर्ष 2022 में निधन हो गया था। पार्वती देवी राजनीतिक और सामाजिक जीवन से जुड़ी रहीं। वर्ष 1998 के उपचुनाव में वे समता पार्टी के टिकट पर विधायक चुनी गई थीं। आज भी उनके योगदान को लोग याद करते हैं। ऐसे में मातृ दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री ने अपनी मां को याद किया है। 

Trending News

नकाश कंपनी की मनमानी का खुलासा, कोयला ढुलाई के बीच नियमों की धज्जियां उड़ाने का आरोप, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
नकाश कंपनी की मनमानी का खुलासा, कोयला ढुलाई के बीच नियमों की धज्जियां उड़ाने का आरोप, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
Sep 08, 2026, 7:12:00 PM
खूबसूरत हसीना के बाद एक और युवती शराब के साथ गिरफ्तार
खूबसूरत हसीना के बाद एक और युवती शराब के साथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 7:02:00 PM
निगरानी का बड़ा एक्शन, कनीय अभियंता 20 हजार घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
निगरानी का बड़ा एक्शन, कनीय अभियंता 20 हजार घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 6:42:00 PM
जमुई पुलिस ने दिखाई तत्परता, 24 घंटे में लापता नाबालिग को किया बरामद
जमुई पुलिस ने दिखाई तत्परता, 24 घंटे में लापता नाबालिग को किया बरामद
Sep 08, 2026, 6:24:00 PM
नलका चलाते ही करंट की चपेट में आई 10 वर्षीय बालिका, मौत, बचाने पहुंचे मामा भी झुलसे
नलका चलाते ही करंट की चपेट में आई 10 वर्षीय बालिका, मौत, बचाने पहुंचे मामा भी झुलसे
Sep 08, 2026, 6:15:00 PM
गंगू मेहतर जैसे शूरवीरों को ‘नए भारत’ में मिल रहा वास्तविक सम्मान: संजय सरावगी
गंगू मेहतर जैसे शूरवीरों को ‘नए भारत’ में मिल रहा वास्तविक सम्मान: संजय सरावगी
Sep 08, 2026, 5:58:00 PM
 CM सम्राट चौधरी ने आमजनों की सुनीं समस्याएं, बोले-हरेक आवाज सुनी जाएगी, वृद्धा पेंशन-राशन कार्ड पर दिया निर्देश
CM सम्राट चौधरी ने आमजनों की सुनीं समस्याएं, बोले-हरेक आवाज सुनी जाएगी, वृद्धा पेंशन-राशन कार्ड पर दिया निर्देश
Sep 08, 2026, 5:36:00 PM
पटना में रिश्वत लेते दारोगा गिरफ्तार, मरीन ड्राइव पर निगरानी ने रंगेहाथ दबोचा
पटना में रिश्वत लेते दारोगा गिरफ्तार, मरीन ड्राइव पर निगरानी ने रंगेहाथ दबोचा
Sep 08, 2026, 5:21:00 PM
‎17 सितंबर को 'आशीर्वाद का दीया', 7 अक्टूबर को 'सेवा ज्योति यात्रा' और 17 अक्टूबर को 'जनसेवक महाकुंभ': संजय सरावगी
‎17 सितंबर को 'आशीर्वाद का दीया', 7 अक्टूबर को 'सेवा ज्योति यात्रा' और 17 अक्टूबर को 'जनसेवक महाकुंभ': संजय सरावगी
Sep 08, 2026, 5:13:00 PM
सगे भाई चला रहे थे नशीले पदार्थों का धंधा, 4.67 ग्राम स्मैक और भारी मात्रा में नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार
सगे भाई चला रहे थे नशीले पदार्थों का धंधा, 4.67 ग्राम स्मैक और भारी मात्रा में नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 4:23:00 PM