मोदी-शाह से मिले CM नीतीश, PM से 30 मिनट तक बातचीत, मंत्रिमंडल विस्तार पर चर्चा पर संभावना

बिहार में नई सरकार के गठन के बाद सीएम नीतीः कुमार पहली बार दिल्ली दौरे पर हैं. इस दौरान सीएम नीतीश कुमार ने आज (सोमवार, 22 दिसंबर) को पीएम मोदी से मुलाकात की

Nitish Kumar PM Modi

बिहार में नई सरकार के गठन के बाद सीएम नीतीः कुमार पहली बार दिल्ली दौरे पर हैं. इस दौरान सीएम नीतीश कुमार ने आज (सोमवार, 22 दिसंबर) को पीएम मोदी से मुलाकात की. यह मुलाकात पीएम आवास पर हुई. इस दौरान मुख्यमंत्री के साथ केंद्रीय मंत्री ललन सिंह भी मौजूद रहे. तीनों एक ही कार से पीएम हाउस पहुंचे।

 जेडीयू और बीजेपी की ओर से इसे औपचारिक मुलाकात कहा जा रहा है.पीएम और नीतीश कुमार के बीच करीब 30 मिनट तक बातचीत हुई।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार रविवार को पटना से दिल्ली के लिए रवाना हुए थे। बिहार विधान सभा चुनाव में भारी जीत के बाद ये उनका पहला बिहार दौरा है

पीएम मोदी से मुलाकात करने के बाद नीतीश कुमार केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के आवास पहुंचे। शाह और नीतीश कुमार की लगभग 20 मिनट तक मुलाकात हुई। बताया जाता है कि, इस दौरान दोनों के बीच राज्यसभा सीट और बिहार के विकास के रोड मैप पर बात हुई।

बता दें कि बिहार चुनाव में प्रचंड बहुमत के साथ सत्ता में वापसी करने के बाद सीएम नीतीश कुमार का पूरा फोकस बिहार में औद्योगिक क्रांति लाने पर है. इसके लिए मुख्यमंत्री कड़ी मेहनत कर रहे हैं, लेकिन केंद्र सरकार की मदद के बिना उनका सपना पूरा नहीं हो सकता है. ऐसे में आने वाले केंद्रीय बजट में बिहार के लिए बड़ी हिस्सेदारी सुनिश्चित कराना बेहद जरूरी हो जाता है. सूत्रों के मुताबिक, प्रधानमंत्री के साथ मुलाकात में मुख्यमंत्री विकसित बिहार के विजन पर विस्तार से चर्चा करेंगे. बिहार के विकास के लिए केंद्र की योजनाओं और फंडिंग पर फोकस रहेगा.

इसके अलावा खरमास के बाद नीतीश मंत्रिमंडल का विस्तार होना तय माना जा रहा है. वर्तमान में नीतीश मंत्रिमंडल में मुख्यमंत्री सहित 25 मंत्री हैं, जबकि कुल 36 मंत्री बनाए जा सकते हैं. ऐसे में 10-11 नए मंत्री शामिल हो सकते हैं. वहीं नए साल में मोदी कैबिनेट का विस्तार भी देखने को मिल सकता है. इसको लेकर भी दोनों नेताओं में चर्चा हो सकती है. वहीं बीजेपी ने हाल ही में अपने संगठन में बड़े बदलाव करते हुए कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में नितिन नबीन को नियुक्त किया है और बिहार भाजपा अध्यक्ष भी बदल दिया है. ऐसे में जेडीयू के साथ समंवय को लेकर भी चर्चा जरूर हो सकती है. बता दें कि पीएम मोदी से मुलाकात के बाद सीएम नीतीश कुमार केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से भी मुलाकात कर सकते हैं.

Trending News

पटना जीपीओ में स्वास्थ्य परिचर्चा व निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का किया गया आयोजन
पटना जीपीओ में स्वास्थ्य परिचर्चा व निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का किया गया आयोजन
Jul 25, 2026, 10:17:00 PM
बिजली बिल अपडेट के नाम पर ठगी करने वाला साइबर ठग गिरफ्तार, कई मोबाइल, नगद बरामद
बिजली बिल अपडेट के नाम पर ठगी करने वाला साइबर ठग गिरफ्तार, कई मोबाइल, नगद बरामद
Jul 25, 2026, 10:09:00 PM
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर कांग्रेस ने मनाया जश्न, लगाये अबीर गुलाल
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर कांग्रेस ने मनाया जश्न, लगाये अबीर गुलाल
Jul 25, 2026, 10:00:00 PM
गैंगस्टर राकेश यादव के भाई को मारी सात गोलियां, मौत, इलाके में फैली सनसनी
गैंगस्टर राकेश यादव के भाई को मारी सात गोलियां, मौत, इलाके में फैली सनसनी
Jul 25, 2026, 9:51:00 PM
उपायुक्त, एसपी ने बड़कागांव-केरेडारी क्षेत्र का किया व्यापक निरीक्षण, विस्थापितों की सुनी समस्याएं
उपायुक्त, एसपी ने बड़कागांव-केरेडारी क्षेत्र का किया व्यापक निरीक्षण, विस्थापितों की सुनी समस्याएं
Jul 25, 2026, 9:42:00 PM
तेज प्रताप यादव को साथ लेकर गयी पुलिस, सेंट्रल मॉल में थे तेज प्रताप
तेज प्रताप यादव को साथ लेकर गयी पुलिस, सेंट्रल मॉल में थे तेज प्रताप
Jul 25, 2026, 9:06:00 PM
गैंगस्टर फहीम खान का कथित वायरल ऑडियो, बेटे ने कहा, फर्जी है ऑडियो
गैंगस्टर फहीम खान का कथित वायरल ऑडियो, बेटे ने कहा, फर्जी है ऑडियो
Jul 25, 2026, 7:39:00 PM
बीजेपी का महाधरना, सड़क पर उतरेंगे पांच हजार से ज्यादा कार्यकर्ता
बीजेपी का महाधरना, सड़क पर उतरेंगे पांच हजार से ज्यादा कार्यकर्ता
Jul 25, 2026, 7:31:00 PM
किराये के मकान में चल रहा था स्मैक बेचने का धंधा, चार गिरफ्तार, स्मैक और नकद बरामद
किराये के मकान में चल रहा था स्मैक बेचने का धंधा, चार गिरफ्तार, स्मैक और नकद बरामद
Jul 25, 2026, 7:24:00 PM
स्कूली छात्रा हत्याकांड: शादी से इंकार करने पर मारी गयी थी गोली, आरोपी गिरफ्तार
स्कूली छात्रा हत्याकांड: शादी से इंकार करने पर मारी गयी थी गोली, आरोपी गिरफ्तार
Jul 25, 2026, 7:13:00 PM