खगड़िया में आज CM नीतीश की समृद्धि यात्रा, 304 योजनाओं का करेंगे शिलान्यास-उद्घाटन

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज अपनी समृद्धि यात्रा के क्रम में खगड़िया जिले के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री जिले में चल रही कई महत्वपूर्ण विकास योजनाओं का शिलान्यास, उद्घाटन और निरीक्षण करेंगे।

Nitish Kumar

 मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर जिला प्रशासन और जनप्रतिनिधियों की ओर से व्यापक तैयारियां की गई हैं।

खगड़िया सदर के विधायक बबलू कुमार मंडल ने जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री जिले के विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा करेंगे और कई नई परियोजनाओं की आधारशिला भी रखेंगे। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री करीब 43 करोड़ रुपये की लागत से 35 योजनाओं का शिलान्यास करेंगे। इसके साथ ही लगभग 261 करोड़ रुपये की लागत से 284 योजनाओं का उद्घाटन भी किया जाएगा।

मुख्यमंत्री अपने दौरे के दौरान जिले की एक महत्वपूर्ण परियोजना बूढ़ी गंडक नदी पर खगड़िया और बख्तियारपुर बाइपास पथ के बीच निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) का भी निरीक्षण करेंगे। इस परियोजना को जिले के लिए काफी अहम माना जा रहा है। दरअसल, इस आरओबी के बनने से शहर की यातायात व्यवस्था में बड़ा सुधार होने की उम्मीद है। फिलहाल रेलवे क्रॉसिंग के कारण लोगों को अक्सर जाम की समस्या का सामना करना पड़ता है और लंबे समय तक वाहनों की कतार लग जाती है।

इसके अलावा मुख्यमंत्री राजेंद्र चौक से बरईया रेलवे क्रॉसिंग तक बन रहे पथ निर्माण कार्य की प्रगति की भी समीक्षा करेंगे। इस सड़क के बनने से शहर के भीतर आवागमन और भी सुगम हो जाएगा।

विधायक बबलू कुमार मंडल ने बताया कि मुख्यमंत्री अपने दौरे के दौरान अलौली प्रखंड में बागमती नदी पर निर्माणाधीन पुल का भी निरीक्षण करेंगे। इस पुल के बनने से आसपास के कई गांवों को बेहतर सड़क संपर्क मिलेगा और लोगों की आवाजाही पहले से कहीं ज्यादा आसान हो जाएगी। इससे स्थानीय लोगों को बाजार, अस्पताल और अन्य जरूरी सुविधाओं तक पहुंचने में भी सहूलियत मिलेगी।

इसके साथ ही मुख्यमंत्री मानसी प्रखंड के अगुवानी घाट से सुल्तानगंज घाट तक प्रस्तावित बाइपास पथ निर्माण कार्य की भी समीक्षा करेंगे। इस परियोजना के पूरा होने के बाद जिले में लंबी दूरी के यातायात को नया मार्ग मिलेगा और शहर के भीतर लगने वाले जाम की समस्या में काफी हद तक कमी आने की उम्मीद है।

कुल मिलाकर मुख्यमंत्री का यह दौरा खगड़िया जिले के विकास के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि इससे कई योजनाओं को नई गति मिलने की उम्मीद है और जिले की आधारभूत संरचना को भी मजबूती मिलेगी।

Trending News

नकाश कंपनी की मनमानी का खुलासा, कोयला ढुलाई के बीच नियमों की धज्जियां उड़ाने का आरोप, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
नकाश कंपनी की मनमानी का खुलासा, कोयला ढुलाई के बीच नियमों की धज्जियां उड़ाने का आरोप, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
Sep 08, 2026, 7:12:00 PM
खूबसूरत हसीना के बाद एक और युवती शराब के साथ गिरफ्तार
खूबसूरत हसीना के बाद एक और युवती शराब के साथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 7:02:00 PM
निगरानी का बड़ा एक्शन, कनीय अभियंता 20 हजार घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
निगरानी का बड़ा एक्शन, कनीय अभियंता 20 हजार घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 6:42:00 PM
जमुई पुलिस ने दिखाई तत्परता, 24 घंटे में लापता नाबालिग को किया बरामद
जमुई पुलिस ने दिखाई तत्परता, 24 घंटे में लापता नाबालिग को किया बरामद
Sep 08, 2026, 6:24:00 PM
नलका चलाते ही करंट की चपेट में आई 10 वर्षीय बालिका, मौत, बचाने पहुंचे मामा भी झुलसे
नलका चलाते ही करंट की चपेट में आई 10 वर्षीय बालिका, मौत, बचाने पहुंचे मामा भी झुलसे
Sep 08, 2026, 6:15:00 PM
गंगू मेहतर जैसे शूरवीरों को ‘नए भारत’ में मिल रहा वास्तविक सम्मान: संजय सरावगी
गंगू मेहतर जैसे शूरवीरों को ‘नए भारत’ में मिल रहा वास्तविक सम्मान: संजय सरावगी
Sep 08, 2026, 5:58:00 PM
 CM सम्राट चौधरी ने आमजनों की सुनीं समस्याएं, बोले-हरेक आवाज सुनी जाएगी, वृद्धा पेंशन-राशन कार्ड पर दिया निर्देश
CM सम्राट चौधरी ने आमजनों की सुनीं समस्याएं, बोले-हरेक आवाज सुनी जाएगी, वृद्धा पेंशन-राशन कार्ड पर दिया निर्देश
Sep 08, 2026, 5:36:00 PM
पटना में रिश्वत लेते दारोगा गिरफ्तार, मरीन ड्राइव पर निगरानी ने रंगेहाथ दबोचा
पटना में रिश्वत लेते दारोगा गिरफ्तार, मरीन ड्राइव पर निगरानी ने रंगेहाथ दबोचा
Sep 08, 2026, 5:21:00 PM
‎17 सितंबर को 'आशीर्वाद का दीया', 7 अक्टूबर को 'सेवा ज्योति यात्रा' और 17 अक्टूबर को 'जनसेवक महाकुंभ': संजय सरावगी
‎17 सितंबर को 'आशीर्वाद का दीया', 7 अक्टूबर को 'सेवा ज्योति यात्रा' और 17 अक्टूबर को 'जनसेवक महाकुंभ': संजय सरावगी
Sep 08, 2026, 5:13:00 PM
सगे भाई चला रहे थे नशीले पदार्थों का धंधा, 4.67 ग्राम स्मैक और भारी मात्रा में नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार
सगे भाई चला रहे थे नशीले पदार्थों का धंधा, 4.67 ग्राम स्मैक और भारी मात्रा में नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 4:23:00 PM