सुबह-सुबह JDU कार्यालय पहुंचे CM नीतीश, कर्पूरी ठाकुर की 102वीं जयंती मनाई

बिहार के मुख्यमंत्री और जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार शनिवार की सुबह पटना स्थित जदयू कार्यालय पहुंचे

नीतीश कुमार की तस्वीर

बिहार के मुख्यमंत्री और जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार शनिवार की सुबह पटना स्थित जदयू कार्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने जननायक कर्पूरी ठाकुर की 102वीं जयंती के अवसर पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर पार्टी के वरिष्ठ नेता, मंत्री, सांसद, विधायक और बड़ी संख्या में जदयू कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जननायक कर्पूरी ठाकुर के व्यक्तित्व और कृतित्व को याद किया। उन्होंने कहा कि कर्पूरी ठाकुर सामाजिक न्याय, सादगी और समर्पण के प्रतीक थे। उनका पूरा जीवन वंचित और पिछड़े वर्गों के उत्थान के लिए समर्पित रहा। मुख्यमंत्री ने कहा कि जननायक के आदर्श आज भी उतने ही प्रासंगिक हैं और जदयू उन्हीं मूल्यों पर चलते हुए आगे बढ़ रही है।

नीतीश कुमार ने पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे कर्पूरी ठाकुर के विचारों को गांव-गांव और घर-घर तक पहुंचाएं। सूत्रों के मुताबिक, मुख्यमंत्री ने जदयू नेताओं को खास टास्क भी सौंपा। उन्होंने संगठन को और मजबूत करने, जननायक कर्पूरी ठाकुर के योगदान को आम जनता के बीच ले जाने और सरकार की योजनाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचाने पर जोर दिया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं को जमीनी स्तर पर सक्रिय रहना होगा और जनता से सीधा संवाद बढ़ाना होगा। कार्यक्रम के बाद जदयू कार्यालय में संगठनात्मक तैयारियों और आगामी राजनीतिक रणनीति को लेकर भी अहम बैठक हुई।

वहीं श्रद्धांजलि कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समृद्धि यात्रा के लिए वैशाली रवाना हो गए। वैशाली में आज मुख्यमंत्री समृद्धि यात्रा के तहत करीब 15 हजार करोड़ रुपये की विकास योजनाओं की सौगात देंगे। इसके साथ ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के समृद्धि यात्रा के पहले चरण का आज वैशाली में समापन भी होगा।

Trending News

बिहार बनेगा गन्ना आधारित उद्योगों का नया केंद्र, राष्ट्रीय मंच पर गूंजी नई निवेश नीति, राज्य में 25 नई चीनी मिलों की स्थापना का लक्ष्य
बिहार बनेगा गन्ना आधारित उद्योगों का नया केंद्र, राष्ट्रीय मंच पर गूंजी नई निवेश नीति, राज्य में 25 नई चीनी मिलों की स्थापना का लक्ष्य
Sep 10, 2026, 7:05:00 PM
कस्तूरबा गांधी छात्रावास: गुटबाजी के चक्कर में जल रही बच्चियों की रोटी? जानिए क्या है वायरल तस्वीरों का पूरा सच
कस्तूरबा गांधी छात्रावास: गुटबाजी के चक्कर में जल रही बच्चियों की रोटी? जानिए क्या है वायरल तस्वीरों का पूरा सच
Sep 10, 2026, 6:44:00 PM
'परिवारवाद' और 'भ्रष्टाचार' की राजनीति का सच फिर सामने आया, लालू परिवार पर आरोप तय: संजय सरावगी
'परिवारवाद' और 'भ्रष्टाचार' की राजनीति का सच फिर सामने आया, लालू परिवार पर आरोप तय: संजय सरावगी
Sep 10, 2026, 6:30:00 PM
बख्तियारपुर का नाम 'नीतीशपुर', मांझी के समर्थन में उतरी बीजेपी, PM मोदी तक पहुंचेगी बात
बख्तियारपुर का नाम 'नीतीशपुर', मांझी के समर्थन में उतरी बीजेपी, PM मोदी तक पहुंचेगी बात
Sep 10, 2026, 6:12:00 PM
 पुलिस को देखकर लगा भागने, लूट व चोरी के 53 ग्राम सोना जैसे धातु के आभूषण बरामद, ये भी जब्त
पुलिस को देखकर लगा भागने, लूट व चोरी के 53 ग्राम सोना जैसे धातु के आभूषण बरामद, ये भी जब्त
Sep 10, 2026, 5:58:00 PM
दाल प्रसंस्करण इकाई लगाने पर मिलेगा 25 लाख रुपये तक का अनुदान, 15 सितंबर तक आवेदन का मौका
दाल प्रसंस्करण इकाई लगाने पर मिलेगा 25 लाख रुपये तक का अनुदान, 15 सितंबर तक आवेदन का मौका
Sep 10, 2026, 5:41:00 PM
शिक्षकों के बीच मारपीट और गाली गलौज का वीडियो वायरल, पांच शिक्षक निलंबित
शिक्षकों के बीच मारपीट और गाली गलौज का वीडियो वायरल, पांच शिक्षक निलंबित
Sep 10, 2026, 5:40:00 PM
सरकारी स्कूल में सिगरेट-पिस्टल लेकर आर्केस्ट्रा गर्ल का वीडियो वायरल,  प्रधानाध्यापक निलंबित, FIR के आदेश
सरकारी स्कूल में सिगरेट-पिस्टल लेकर आर्केस्ट्रा गर्ल का वीडियो वायरल, प्रधानाध्यापक निलंबित, FIR के आदेश
Sep 10, 2026, 5:25:00 PM
चिह्नित की जाएगी सरकारी विद्यालयों की जमीन, अतिक्रमण करने वालों पर होगी कार्रवाई, शिक्षा मंत्री का बड़ा ऐलान
चिह्नित की जाएगी सरकारी विद्यालयों की जमीन, अतिक्रमण करने वालों पर होगी कार्रवाई, शिक्षा मंत्री का बड़ा ऐलान
Sep 10, 2026, 5:11:00 PM
बोकारो स्टील प्लांट: काम से निकालने पर मजदूरों का भारी हंगामा
बोकारो स्टील प्लांट: काम से निकालने पर मजदूरों का भारी हंगामा
Sep 10, 2026, 4:11:00 PM