सीएम नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार प्रगति के पथ पर तेजी से आगे बढ़ रहा है: संजय सरावगी

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 75वें जन्मदिन के अवसर पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं और उनके दीर्घायु और स्वस्थ होने की कामना की है।

सीएम नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार प्रगति के पथ पर तेजी से आगे बढ़ रहा है: संजय सरावगी
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Karishma Singh
: Mar 01, 2026, 6:16:00 PM

पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 75वें जन्मदिन के अवसर पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं और उनके दीर्घायु और स्वस्थ होने की कामना की है।  

‎भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बिहार में सुशासन स्थापित करने वाला सीएम बताते हुए कहा कि उनके दूरदर्शी नेतृत्व, सशक्त प्रशासनिक क्षमता एवं जनकल्याण के प्रति समर्पित भावना ने बिहार को विकास, सुशासन और सामाजिक न्याय की नई दिशा प्रदान की है। उन्होंने कामना करते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन में प्रदेश निरंतर प्रगति पथ पर अग्रसर रहे, यही हमारी कामना है।  

‎उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना करते हुए कहा कि ईश्वर उन्हें उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु प्रदान करें, ताकि वे उसी प्रकार जनसेवा के पथ पर निरंतर अग्रसर रहकर प्रदेश एवं समाज के निर्माण में अपना अमूल्य योगदान देते रहें।  

‎भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने कहा कि उन्होंने कई साहसिक और ऐतिहासिक निर्णय लेकर न केवल यहां न्याय के साथ विकास की मूल अवधारणा वाली सरकार को स्थापित किया बल्कि जातीय संघर्षों पर विराम लगाकर बिहार में विकास को नया आयाम दिया।

‎उन्होंने कहा कि सीएम नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार प्रगति के पथ पर तेजी से आगे बढ़ रहा है और वह दिन दूर नहीं जब केंद्र सरकार की मदद से बिहार विकसित राज्य की श्रेणी में अपना नाम दर्ज कराएगा।