सीएम नीतीश कुमार ने किया PMCH का निरीक्षण, अधिकारियों को दिए ये आदेश

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार को पीएमसीएच का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान सीएम ने रेडियोलॉजी डिपार्टमेंट में बनी स्वास्थ्य सुविधाओं और कार्यों का निरीक्षण किया

नीतीश कुमार की तस्वीर

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार को पीएमसीएच का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान सीएम ने रेडियोलॉजी डिपार्टमेंट में बनी स्वास्थ्य सुविधाओं और कार्यों का निरीक्षण किया. अधिकारियों ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बताया कि रेडियोलॉजी डिपार्टमेंट में वर्ल्ड क्लास सीटी स्कैन, एमआरआई मशीनों के अलावा हर जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं.

नवनिर्मित आपातकालीन भवन के शिशु विभाग में उपलब्ध कराई गई स्वास्थ्य सुविधाओं का भी सीएम नीतीश ने निरीक्षण किया. इस दौरान मुख्यमंत्री ने एनआईसीयू (निओनेटिकल इंटैन्सिव केयर यूनिट) वार्ड, नर्स स्टेशन समेत अन्य सुविधाओं का जायजा लिया.

मुख्यमंत्री ने अस्पताल में चल रहे पुनर्विकास और निर्माणाधीन कार्यों का भी जायजा लिया. मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से पटना मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल के बारे में तमाम जानकारियां ली. अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को बताया कि पुनर्विकास कार्य के तहत पीएमसीएच को 5462 बेड की क्षमता के रूप में विस्तार कर काम तेजी से आगे बढ़ रहा है. मरीजों के लिए वर्ल्ड क्लास मेडिकल सुविधा भी सुनिश्चित कराई जा रही है.

इस दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि निर्माण कार्य में तेजी लाकर निर्धारित समय-सीमा के अंदर काम पूरा कराएं. निर्माण कार्य की गुणवत्ता और सुरक्षा मानकों को विशेष रूप से ध्यान में रखते हुए काम को पूरा और मेडिकल सुविधाओं को आधुनिक बनाने के साथ ही यहां डॉक्टरों के रहने की सुविधा भी सुनिश्चित कराएं.

सीएम नीतीश कुमार ने यह भी आदेश दिया कि पीएमसीएच में आने वाले मरीजों को किसी भी तरह की कठिनाई न हो, उन्हें अत्याधुनिक मेडिकल सुविधा और समय से इलाज मिल सके इसका विशेष रूप से ख्याल रखें.

मुख्यमंत्री ने कहा कि पीएमसीएच में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं, शिक्षकों, डॉक्टरों, नर्सिंग स्टाफ के लिए जो रहने की व्यवस्था की जाएगी, उसका निर्माण भी बेहतर ढंग से और तेजी से पूरा कराएं. पीएमसीएच को 5462 बेड की क्षमता के रूप में डेवलप किया जा रहा है. यहां अत्याधुनिक मेडिकल सुविधाओं की सारी व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराएं

Trending News

मोबाइल पशु चिकित्सा इकाई सेवा ने सफलतापूर्वक पूरे किए दो वर्ष
मोबाइल पशु चिकित्सा इकाई सेवा ने सफलतापूर्वक पूरे किए दो वर्ष
Sep 09, 2026, 4:07:00 PM
स्वर्ण व्यवसायी को चाकू से गोदा, इलाज के दौरान मौत, भारी बवाल, पहुंचे SP
स्वर्ण व्यवसायी को चाकू से गोदा, इलाज के दौरान मौत, भारी बवाल, पहुंचे SP
Sep 09, 2026, 4:06:00 PM
लुटेरी दुल्हन गैंग का पर्दाफाश, शादी का झांसा देकर ठगी और लूट, 10 आरोपी गिरफ्तार
लुटेरी दुल्हन गैंग का पर्दाफाश, शादी का झांसा देकर ठगी और लूट, 10 आरोपी गिरफ्तार
Sep 09, 2026, 3:51:00 PM
पूर्व आइएएस राकेश वर्मा और अभिनेत्री जारा खान कांग्रेस पार्टी में शामिल
पूर्व आइएएस राकेश वर्मा और अभिनेत्री जारा खान कांग्रेस पार्टी में शामिल
Sep 09, 2026, 3:43:00 PM
पीएमसीएमएच में परियोजना का स्वास्थ्य सचिव ने किया स्थल निरीक्षण, दिए अहम निर्देश
पीएमसीएमएच में परियोजना का स्वास्थ्य सचिव ने किया स्थल निरीक्षण, दिए अहम निर्देश
Sep 09, 2026, 3:35:00 PM
भोरे छात्राओं के भूखे पेट को छात्रावास में मिल रही जली रोटी, तस्वीरें वायरल, शिक्षा मंत्री ने दिए जांच के आदेश
भोरे छात्राओं के भूखे पेट को छात्रावास में मिल रही जली रोटी, तस्वीरें वायरल, शिक्षा मंत्री ने दिए जांच के आदेश
Sep 09, 2026, 3:33:00 PM
संविदा पर कार्यरत प्राध्यापक, सह-प्राध्यापक एवं अन्य पदों के मानदेय में हुई वृद्धि
संविदा पर कार्यरत प्राध्यापक, सह-प्राध्यापक एवं अन्य पदों के मानदेय में हुई वृद्धि
Sep 09, 2026, 3:29:00 PM
करंट लगने से महिला बटालियन के चालक समेत दो की मौत, लापरवाही का आरोप
करंट लगने से महिला बटालियन के चालक समेत दो की मौत, लापरवाही का आरोप
Sep 09, 2026, 3:11:00 PM
धनबाद कोर्ट रोड में चला बुलडोजर, अवैध ठेले-काउंटर और वाहनों पर कार्रवाई
धनबाद कोर्ट रोड में चला बुलडोजर, अवैध ठेले-काउंटर और वाहनों पर कार्रवाई
Sep 09, 2026, 2:50:00 PM
'नौकरियां सब्जियों की तरह बेची जा रही हैं' मधु कोड़ा का सरकार पर तीखा हमला, छात्रों के समर्थन में उतरी भाजपा
'नौकरियां सब्जियों की तरह बेची जा रही हैं' मधु कोड़ा का सरकार पर तीखा हमला, छात्रों के समर्थन में उतरी भाजपा
Sep 09, 2026, 2:35:00 PM