सीएम नीतीश की कैबिनेट बैठक खत्म, सात निश्चय पार्ट–3’ को मिली मंजूरी

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक खत्म हो गई है। बैठक में बिहार के लिए ‘सात निश्चय पार्ट–3’ की औपचारिक घोषणा की गई, जिसे मंत्रिमंडल ने मंजूरी दे दी है

Nitish Kumar

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक खत्म हो गई है। बैठक में बिहार के लिए ‘सात निश्चय पार्ट–3’ की औपचारिक घोषणा की गई, जिसे मंत्रिमंडल ने मंजूरी दे दी है। 

कैबिनेट की स्वीकृति के साथ ही ‘सात निश्चय पार्ट–3’ के तहत राज्य में उद्योग-धंधों, रोजगार सृजन और नौकरियों से जुड़े कई अहम फैसले लिए गए हैं। सरकार का उद्देश्य आगामी वर्षों में आर्थिक विकास को गति देने के साथ युवाओं के लिए अधिक से अधिक रोजगार और नौकरी के अवसर तैयार करना है। 

नई सरकार के गठन के बाद नीतीश कुमार लगातार नए-नए फैसले ले रहे हैं और इसी कड़ी में आज कैबिनेट की बैठक बुलाई गई थी, जिसमें सबसे अहम फैसला लिया गया। बिहार के विकास के लिए सात निश्चय तीन की घोषणा की गई है। जिस पर मंत्रिमंडल की स्वीकृति प्रदान मिल गई है।

सरकार के विशेष सचिव अरविंद कुमार वर्मा ने बताया कि कि वर्ष 2025 के विधान सभा निर्वाचन एवं सरकार के गठन के पश्चात् "न्याय के साथ विकास" पर आधारित साझा कार्यक्रम के संकल्प को दोहराते हुए आगामी 05 वर्ष (2025-2030) में बिहार को देश के विकसित राज्यों की श्रेणी में लाने के निमित्त सरकार प्रतिबद्ध है। इसी को ध्यान में रखते हुए वर्ष 2025 से 2030 तक के लिए सात निश्चय-3 का गठन किया जा रहा है

इससे पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक्स पर सात निश्चय योजना-3 का ऐलान किया और सरकार की पूरी कार्य योजना को राज्य के लोगों के समक्ष रखा है। सरकार ने सात निश्चय-3 के तहत बिहार में दोगुना रोजगार, किसानों की दोगुनी आय, उद्योग, कृषि, शिक्षा, स्वास्थ्य और आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर के जरिए विकसित बिहार का लक्ष्य रखा गया है।

Trending News

चर्चित विजय सहनी हत्याकांड में कोर्ट का बड़ा फैसला, मुख्य अभियुक्त अशोक यादव को उम्रकैद की सजा
चर्चित विजय सहनी हत्याकांड में कोर्ट का बड़ा फैसला, मुख्य अभियुक्त अशोक यादव को उम्रकैद की सजा
Sep 11, 2026, 9:59:00 PM
हत्या के 12 वर्ष बाद जिंदा मिली महिला, पुलिस को गुमराह करने के आरोप में प्राथमिकी
हत्या के 12 वर्ष बाद जिंदा मिली महिला, पुलिस को गुमराह करने के आरोप में प्राथमिकी
Sep 11, 2026, 9:39:00 PM
बुद्ध मार्ग में बनेगा बहुमंजिला विद्या भवन, एक भवन से संचालित होंगी शिक्षा विभाग की गतिविधियां: शिक्षा मंत्री
बुद्ध मार्ग में बनेगा बहुमंजिला विद्या भवन, एक भवन से संचालित होंगी शिक्षा विभाग की गतिविधियां: शिक्षा मंत्री
Sep 11, 2026, 8:08:00 PM
20 सूत्री बैठक, योजनाओं की हुई समीक्षा, थावे व भोरे की चार पंचायतें अब होंगी नगर पंचायत
20 सूत्री बैठक, योजनाओं की हुई समीक्षा, थावे व भोरे की चार पंचायतें अब होंगी नगर पंचायत
Sep 11, 2026, 7:58:00 PM
बिहार में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक
बिहार में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक
Sep 11, 2026, 7:06:00 PM
'हुजूर मेरे पति को चाकू से मार दिया, न्याय दिला दीजिए' तेजस्वी से बोली पीड़िता, पताही डबल मर्डर पर सियासत तेज
'हुजूर मेरे पति को चाकू से मार दिया, न्याय दिला दीजिए' तेजस्वी से बोली पीड़िता, पताही डबल मर्डर पर सियासत तेज
Sep 11, 2026, 6:53:00 PM
MLC चुनाव की तैयारियों को लेकर सहरसा पहुंचे प्रशांत किशोर, सम्राट चौधरी के बयान पर PK का पलटवार
MLC चुनाव की तैयारियों को लेकर सहरसा पहुंचे प्रशांत किशोर, सम्राट चौधरी के बयान पर PK का पलटवार
Sep 11, 2026, 6:38:00 PM
मछुआरों की आय बढ़ाने की पहल: 10 हजार किसानों को निःशुल्क मिलेगा मछली पालन का प्रशिक्षण
मछुआरों की आय बढ़ाने की पहल: 10 हजार किसानों को निःशुल्क मिलेगा मछली पालन का प्रशिक्षण
Sep 11, 2026, 6:37:00 PM
गंगा स्नान कर लौट रहे दंपति की दर्दनाक मौत, तेज रफ्तार हाईवा ने ले ली जान
गंगा स्नान कर लौट रहे दंपति की दर्दनाक मौत, तेज रफ्तार हाईवा ने ले ली जान
Sep 11, 2026, 6:28:00 PM
एआइसीसी मुख्यालय पर किया था प्रदर्शन, 33 कांग्रेसी नेताओं को शो कॉज नोटिस
एआइसीसी मुख्यालय पर किया था प्रदर्शन, 33 कांग्रेसी नेताओं को शो कॉज नोटिस
Sep 11, 2026, 6:21:00 PM