CM नीतीश के बेटे को राजनीति में लाने की मांग तेज: JDU विधायक बोले- निशांत युवा हैं, इंजीनियर हैं और उनके पास विजन है

पटना से बड़ी राजनीतिक खबर सामने आ रही है। जदयू के भीतर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को राजनीति में लाने की मांग लगातार तेज़ होती जा रही है।

CM नीतीश के बेटे को राजनीति में लाने की मांग तेज: JDU विधायक बोले- निशांत युवा हैं, इंजीनियर हैं और उनके पास विजन है
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Karishma Singh
: Jan 03, 2026, 10:21:00 AM

पटना से बड़ी राजनीतिक खबर सामने आ रही है।जदयू के भीतर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को राजनीति में लाने की मांग लगातार तेज़ होती जा रही है। पहले जहां यह मांग कुछ संगठनों तक सीमित थी, वहीं अब पार्टी के विधायक, मंत्री और वरिष्ठ नेता भी खुलकर इस मुद्दे पर सामने आ गए हैं।

हाल ही में पटना के गर्दनीबाग में मुकुंद सेना के कार्यकर्ताओं ने 12 घंटे की भूख हड़ताल की। संगठन के अध्यक्ष मुकुंद कुमार ने चेतावनी दी कि अगर निशांत कुमार को राजनीति में लाने पर जल्द फैसला नहीं हुआ, तो जेपी गोलंबर पर 24 घंटे का बड़ा आंदोलन किया जाएगा।

इस बीच कांटी से जेडीयू विधायक अजीत कुमार ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से भावुक अपील की है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार ने अपना पूरा जीवन समाज और बिहार की सेवा में समर्पित कर दिया है, अब समय आ गया है कि निशांत कुमार पार्टी और प्रदेश के भविष्य की जिम्मेदारी संभालें। विधायक ने कहा कि निशांत युवा हैं, इंजीनियर हैं और उनके पास बिहार के विकास को लेकर स्पष्ट सोच और विजन है। उनके राजनीति में आने से कार्यकर्ताओं में नया जोश और ऊर्जा आएगी।

सिर्फ विधायक ही नहीं, बल्कि सरकार के मंत्री भी इस मांग का समर्थन कर रहे हैं। मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि पार्टी के अधिकांश नेता और कार्यकर्ता चाहते हैं कि निशांत राजनीति में कदम रखें, हालांकि अंतिम फैसला मुख्यमंत्री और निशांत कुमार को ही लेना है।

वहीं जेडीयू के राष्ट्रीय महासचिव मनीष कुमार वर्मा ने भी कहा कि कार्यकर्ताओं की भावनाएं स्पष्ट हैं और पार्टी का हर सदस्य चाहता है कि निशांत कुमार जल्द अपने राजनीतिक भविष्य पर निर्णय लें।

अब सवाल यह है कि क्या नीतीश कुमार इस बढ़ते दबाव को स्वीकार करेंगे, और क्या निशांत कुमार बिहार की राजनीति में नई पारी की शुरुआत करेंगे? इस पर पूरे बिहार की नजरें टिकी हैं।

Trending News

तेज प्रताप यादव को साथ लेकर गयी पुलिस, सेंट्रल मॉल में थे तेज प्रताप
तेज प्रताप यादव को साथ लेकर गयी पुलिस, सेंट्रल मॉल में थे तेज प्रताप
Jul 25, 2026, 9:06:00 PM
गैंगस्टर फहीम खान का कथित वायरल ऑडियो, बेटे ने कहा, फर्जी है ऑडियो
गैंगस्टर फहीम खान का कथित वायरल ऑडियो, बेटे ने कहा, फर्जी है ऑडियो
Jul 25, 2026, 7:39:00 PM
बीजेपी का महाधरना, सड़क पर उतरेंगे पांच हजार से ज्यादा कार्यकर्ता
बीजेपी का महाधरना, सड़क पर उतरेंगे पांच हजार से ज्यादा कार्यकर्ता
Jul 25, 2026, 7:31:00 PM
किराये के मकान में चल रहा था स्मैक बेचने का धंधा, चार गिरफ्तार, स्मैक और नकद बरामद
किराये के मकान में चल रहा था स्मैक बेचने का धंधा, चार गिरफ्तार, स्मैक और नकद बरामद
Jul 25, 2026, 7:24:00 PM
स्कूली छात्रा हत्याकांड: शादी से इंकार करने पर मारी गयी थी गोली, आरोपी गिरफ्तार
स्कूली छात्रा हत्याकांड: शादी से इंकार करने पर मारी गयी थी गोली, आरोपी गिरफ्तार
Jul 25, 2026, 7:13:00 PM
CJP प्रोटेस्ट का ‘द एंड’! इस्तीफा, केस वापसी और मुआवजे पर सरकार की सहमति
CJP प्रोटेस्ट का ‘द एंड’! इस्तीफा, केस वापसी और मुआवजे पर सरकार की सहमति
Jul 25, 2026, 5:55:00 PM
हमारी मांगे पूरी हुई, जंतर मंतर पर धरना समाप्त, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद बोली सीजेपी
हमारी मांगे पूरी हुई, जंतर मंतर पर धरना समाप्त, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद बोली सीजेपी
Jul 25, 2026, 5:55:00 PM
BSL कर्मी की मौत पर गरमाया मामला, सुभाष मोदी के परिवार के समर्थन में आये ढुल्लू महतो
BSL कर्मी की मौत पर गरमाया मामला, सुभाष मोदी के परिवार के समर्थन में आये ढुल्लू महतो
Jul 25, 2026, 5:19:00 PM
ऑटो पहले गड्ढे में गिरा, फिर करंट की चपेट में आया, तीन की मौत
ऑटो पहले गड्ढे में गिरा, फिर करंट की चपेट में आया, तीन की मौत
Jul 25, 2026, 5:15:00 PM
सीएम सम्राट चौधरी ने किया 400 बेड वाले अत्याधुनिक ऑर्थोपेडिक एवं न्यूरो सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल का लोकार्पण
सीएम सम्राट चौधरी ने किया 400 बेड वाले अत्याधुनिक ऑर्थोपेडिक एवं न्यूरो सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल का लोकार्पण
Jul 25, 2026, 5:00:00 PM