मकर संक्रांति पर चिराग पासवान का दही-चूड़ा भोज, CM नीतीश समेत NDA के तमाम दिग्गजों को न्योता

मकर संक्रांति के पावन अवसर पर बिहार की राजनीति में एक बार फिर दही-चूड़ा भोज के जरिए सियासी गर्माहट देखने को मिल रही है

Chirag Paswan

मकर संक्रांति के पावन अवसर पर बिहार की राजनीति में एक बार फिर दही-चूड़ा भोज के जरिए सियासी गर्माहट देखने को मिल रही है। आज केंद्रीय मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के अध्यक्ष चिराग पासवान के आवास पर भव्य दही-चूड़ा भोज का आयोजन किया गया है। यह भोज विधानसभा चुनाव में बड़ी जीत के बाद चिराग पासवान का पहला बड़ा सार्वजनिक आयोजन माना जा रहा है, जिसे राजनीतिक रूप से बेहद अहम माना जा रहा है।

यह कार्यक्रम पीर शहीद मार्ग-1 व्हीलर मार्ग स्थित पार्टी के प्रदेश कार्यालय में आयोजित हो रहा है। इस भोज में चिराग पासवान खुद मौजूद रहेंगे, वहीं पार्टी के तमाम कार्यकर्ता, विधायक और सांसद भी इसमें शिरकत करेंगे। खास बात यह है कि इस दही-चूड़ा भोज के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सहित एनडीए के सभी प्रमुख नेताओं को आमंत्रण भेजा गया है।

चिराग पासवान के इस आयोजन में बीजेपी, हम और रालोपा के सभी नेता और विधायक शामिल होंगे। इसके अलावा डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा, एनडीए के तमाम विधायक और सांसदों को भी न्योता दिया गया है। ऐसे में सत्ता पक्ष के बड़े नेताओं का जमघट एक बार फिर देखने को मिलेगा।

भोज में पारंपरिक दही-चूड़ा के साथ तिलकुट, तिल, पूरी-सब्जी समेत कई व्यंजन परोसे जाएंगे। माना जा रहा है कि यह आयोजन न सिर्फ सामाजिक बल्कि राजनीतिक संदेश देने का भी मंच बनेगा।

वहीं दूसरी ओर, जदयू विधायक चेतन आनंद भी आज मकर संक्रांति के मौके पर दही-चूड़ा भोज का आयोजन कर रहे हैं। इस भोज में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने की संभावना है। आरजेडी का दामन छोड़कर जदयू में आए चेतन आनंद का यह पहला दही-चूड़ा भोज होगा, जिसमें मुख्यमंत्री की मौजूदगी।

 सियासी संकेतों के लिहाज से बेहद अहम मानी जा रही है।कुल मिलाकर, मकर संक्रांति के बहाने बिहार की राजनीति में मेल-मिलाप और शक्ति प्रदर्शन दोनों की झलक साफ तौर पर देखने को मिल रही है।

Trending News

चर्चित विजय सहनी हत्याकांड में कोर्ट का बड़ा फैसला, मुख्य अभियुक्त अशोक यादव को उम्रकैद की सजा
चर्चित विजय सहनी हत्याकांड में कोर्ट का बड़ा फैसला, मुख्य अभियुक्त अशोक यादव को उम्रकैद की सजा
Sep 11, 2026, 9:59:00 PM
हत्या के 12 वर्ष बाद जिंदा मिली महिला, पुलिस को गुमराह करने के आरोप में प्राथमिकी
हत्या के 12 वर्ष बाद जिंदा मिली महिला, पुलिस को गुमराह करने के आरोप में प्राथमिकी
Sep 11, 2026, 9:39:00 PM
बुद्ध मार्ग में बनेगा बहुमंजिला विद्या भवन, एक भवन से संचालित होंगी शिक्षा विभाग की गतिविधियां: शिक्षा मंत्री
बुद्ध मार्ग में बनेगा बहुमंजिला विद्या भवन, एक भवन से संचालित होंगी शिक्षा विभाग की गतिविधियां: शिक्षा मंत्री
Sep 11, 2026, 8:08:00 PM
20 सूत्री बैठक, योजनाओं की हुई समीक्षा, थावे व भोरे की चार पंचायतें अब होंगी नगर पंचायत
20 सूत्री बैठक, योजनाओं की हुई समीक्षा, थावे व भोरे की चार पंचायतें अब होंगी नगर पंचायत
Sep 11, 2026, 7:58:00 PM
बिहार में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक
बिहार में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक
Sep 11, 2026, 7:06:00 PM
'हुजूर मेरे पति को चाकू से मार दिया, न्याय दिला दीजिए' तेजस्वी से बोली पीड़िता, पताही डबल मर्डर पर सियासत तेज
'हुजूर मेरे पति को चाकू से मार दिया, न्याय दिला दीजिए' तेजस्वी से बोली पीड़िता, पताही डबल मर्डर पर सियासत तेज
Sep 11, 2026, 6:53:00 PM
MLC चुनाव की तैयारियों को लेकर सहरसा पहुंचे प्रशांत किशोर, सम्राट चौधरी के बयान पर PK का पलटवार
MLC चुनाव की तैयारियों को लेकर सहरसा पहुंचे प्रशांत किशोर, सम्राट चौधरी के बयान पर PK का पलटवार
Sep 11, 2026, 6:38:00 PM
मछुआरों की आय बढ़ाने की पहल: 10 हजार किसानों को निःशुल्क मिलेगा मछली पालन का प्रशिक्षण
मछुआरों की आय बढ़ाने की पहल: 10 हजार किसानों को निःशुल्क मिलेगा मछली पालन का प्रशिक्षण
Sep 11, 2026, 6:37:00 PM
गंगा स्नान कर लौट रहे दंपति की दर्दनाक मौत, तेज रफ्तार हाईवा ने ले ली जान
गंगा स्नान कर लौट रहे दंपति की दर्दनाक मौत, तेज रफ्तार हाईवा ने ले ली जान
Sep 11, 2026, 6:28:00 PM
एआइसीसी मुख्यालय पर किया था प्रदर्शन, 33 कांग्रेसी नेताओं को शो कॉज नोटिस
एआइसीसी मुख्यालय पर किया था प्रदर्शन, 33 कांग्रेसी नेताओं को शो कॉज नोटिस
Sep 11, 2026, 6:21:00 PM