मान गए चिराग, बोले- जहां PM वहां मेरे सम्मान की कोई बात नहीं, सभी बातों को पहले क्लियर करना जरूरी

चिराग पासवान और केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय की अहम मुलाकात हुई। दोनों नेताओं के बीच करीब आधे घंटे तक बातचीत चली। माना जा रहा है कि बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर सीट शेयरिंग पर अब लगभग सहमति बन चुकी है।

मान गए चिराग, बोले- जहां PM वहां मेरे सम्मान की कोई बात नहीं, सभी बातों को पहले क्लियर करना जरूरी
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Karishma Singh
: Oct 10, 2025, 12:12:00 PM

दिल्ली में आज एनडीए के अंदर सीट बंटवारे को लेकर हलचल तेज रही। शुक्रवार को लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के अध्यक्ष चिराग पासवान और केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय की अहम मुलाकात हुई। दोनों नेताओं के बीच करीब आधे घंटे तक बातचीत चली। माना जा रहा है कि बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर सीट शेयरिंग पर अब लगभग सहमति बन चुकी है।

मुलाकात के बाद चिराग पासवान ने मीडिया से कहा, “सीट शेयरिंग को लेकर बातचीत अंतिम दौर में है। हमलोग पहले से ही सब कुछ स्पष्ट कर रहे हैं ताकि आगे कोई भ्रम न रहे।”

जब उनसे पूछा गया कि क्या उनकी मांगें सम्मानपूर्वक मानी जा रही हैं, तो चिराग ने मुस्कुराते हुए जवाब दिया, “जहां मेरे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं, वहां मुझे अपने सम्मान की चिंता करने की जरूरत नहीं है।”

वहीं नित्यानंद राय ने कहा कि एनडीए में सबकुछ ठीक है और बहुत जल्द सभी सीटों पर फैसला घोषित कर दिया जाएगा। राय ने भरोसा जताया कि गठबंधन मजबूत है और बिहार की जनता एनडीए पर पूरा विश्वास रखती है।

बैठक के बाद दोनों नेता मुस्कुराते हुए बाहर निकले, जिससे साफ संकेत मिल रहा है कि जो भी पेंच सीट बंटवारे को लेकर था, वह अब लगभग सुलझ चुका है। सूत्रों के मुताबिक, जल्द ही दिल्ली से सीट शेयरिंग की औपचारिक घोषणा की जा सकती है।

Trending News

कंपनी दलालों के जरिए बांट रही प्रदूषण का पैसा, पेटो के धरने में पहुंचे विधायक
कंपनी दलालों के जरिए बांट रही प्रदूषण का पैसा, पेटो के धरने में पहुंचे विधायक
Jul 15, 2026, 11:14:00 PM
पंचायती राज विभाग का अहम निर्णय, जिला परिषद प्रादेशिक क्षेत्र का होगा परिसीमन
पंचायती राज विभाग का अहम निर्णय, जिला परिषद प्रादेशिक क्षेत्र का होगा परिसीमन
Jul 15, 2026, 10:57:00 PM
पुलिस ने अपनाया सख्त रूख, वाहन चेकिंग अभियान में दर्जनों वाहन की जांच
पुलिस ने अपनाया सख्त रूख, वाहन चेकिंग अभियान में दर्जनों वाहन की जांच
Jul 15, 2026, 8:29:00 PM
गावां-पटना मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, मां-बेटा गंभीर रूप से घायल
गावां-पटना मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, मां-बेटा गंभीर रूप से घायल
Jul 15, 2026, 8:22:00 PM
स्कूल वैन से उतरा मासूम, अगले ही पल डंपर ने कुचल दिया, चार घंटे तक हाईवे जाम
स्कूल वैन से उतरा मासूम, अगले ही पल डंपर ने कुचल दिया, चार घंटे तक हाईवे जाम
Jul 15, 2026, 8:18:00 PM
अवैध रूप से चल रहे जुए के अड्डे पर छापा, छह गिरफ्तार, कई सामान जब्त
अवैध रूप से चल रहे जुए के अड्डे पर छापा, छह गिरफ्तार, कई सामान जब्त
Jul 15, 2026, 8:05:00 PM
एसआईआर, मतदाता फॉर्म को लेकर कांग्रेस की बैठक, प्रदेश नेताओं ने कार्यकर्ताओं को दिए दिशा-निर्देश
एसआईआर, मतदाता फॉर्म को लेकर कांग्रेस की बैठक, प्रदेश नेताओं ने कार्यकर्ताओं को दिए दिशा-निर्देश
Jul 15, 2026, 7:55:00 PM
कोरियन भाषा सीखेंगे बिहार के युवा, विदेश में रोजगार की बढ़ेंगी संभावनाएं
कोरियन भाषा सीखेंगे बिहार के युवा, विदेश में रोजगार की बढ़ेंगी संभावनाएं
Jul 15, 2026, 7:36:00 PM
दो कुख्यात पर 50-50 हजार का इनाम घोषित, एसपी ने रखा इनाम
दो कुख्यात पर 50-50 हजार का इनाम घोषित, एसपी ने रखा इनाम
Jul 15, 2026, 7:26:00 PM
दुकान में बिक रही थी अवैध रूप से शराब, 49 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद
दुकान में बिक रही थी अवैध रूप से शराब, 49 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद
Jul 15, 2026, 7:10:00 PM