मुख्यमंत्री ने 34 मोबाइल फॉरेंसिक गाड़ियों को दिखाई हरी झंडी, अपराध जांच को मिलेगी हाईटेक रफ्तार

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज 1 अणे मार्ग से 34 मोबाइल फोरेंसिक गाड़ी को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ये गाड़ी अपराध की जांच और सबूत जुटाने में पुलिस की मदद करेगी।

Nitish Kumar

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज 1 अणे मार्ग से 34 मोबाइल फोरेंसिक गाड़ी को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ये गाड़ी अपराध की जांच और सबूत जुटाने में पुलिस की मदद करेगी। इन्हें रवाना करने से पहले मुख्यमंत्री ने सभी गाड़ी का निरीक्षण किया और उनमें मौजूद सुविधाओं की जानकारी ली।

मुख्यमंत्री ने कहा कि साल 2005 के बाद से राज्य में कानून-व्यवस्था को सबसे ज्यादा प्राथमिकता दी गई है। अपराध और भ्रष्टाचार पर सख्ती बरती गई है। अब इन मोबाइल फोरेंसिक गाड़ी के शुरू होने से अपराध की जांच और तेज होगी।

उन्होंने बताया कि पहले किसी अपराध के बाद सबूतों को फोरेंसिक लैब भेजने में काफी समय लग जाता था। इससे जांच में देरी होती थी और पीड़ित परिवार परेशान होते थे। लेकिन अब फोरेंसिक टीम सीधे घटना स्थल पर पहुंचकर वहीं जांच शुरू कर देगी। इससे समय बचेगा और दोषियों को जल्द सजा दिलाने में मदद मिलेगी।

मुख्यमंत्री ने बताया कि सभी 34 गाड़ी आधुनिक जांच उपकरणों से लैस हैं। इससे हत्या, चोरी, डकैती जैसे गंभीर मामलों में साक्ष्य जुटाना आसान होगा। यह कदम पुलिस व्यवस्था को और मजबूत करेगा।

इसी दिन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गांधी मैदान में लगे बिहार सरस मेला-2025 का भी भ्रमण किया। अधिकारियों ने बताया कि यह मेला 12 दिसंबर से 28 दिसंबर तक आयोजित किया जा रहा है।

Trending News

पटना जीपीओ में स्वास्थ्य परिचर्चा व निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का किया गया आयोजन
पटना जीपीओ में स्वास्थ्य परिचर्चा व निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का किया गया आयोजन
Jul 25, 2026, 10:17:00 PM
बिजली बिल अपडेट के नाम पर ठगी करने वाला साइबर ठग गिरफ्तार, कई मोबाइल, नगद बरामद
बिजली बिल अपडेट के नाम पर ठगी करने वाला साइबर ठग गिरफ्तार, कई मोबाइल, नगद बरामद
Jul 25, 2026, 10:09:00 PM
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर कांग्रेस ने मनाया जश्न, लगाये अबीर गुलाल
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर कांग्रेस ने मनाया जश्न, लगाये अबीर गुलाल
Jul 25, 2026, 10:00:00 PM
गैंगस्टर राकेश यादव के भाई को मारी सात गोलियां, मौत, इलाके में फैली सनसनी
गैंगस्टर राकेश यादव के भाई को मारी सात गोलियां, मौत, इलाके में फैली सनसनी
Jul 25, 2026, 9:51:00 PM
उपायुक्त, एसपी ने बड़कागांव-केरेडारी क्षेत्र का किया व्यापक निरीक्षण, विस्थापितों की सुनी समस्याएं
उपायुक्त, एसपी ने बड़कागांव-केरेडारी क्षेत्र का किया व्यापक निरीक्षण, विस्थापितों की सुनी समस्याएं
Jul 25, 2026, 9:42:00 PM
तेज प्रताप यादव को साथ लेकर गयी पुलिस, सेंट्रल मॉल में थे तेज प्रताप
तेज प्रताप यादव को साथ लेकर गयी पुलिस, सेंट्रल मॉल में थे तेज प्रताप
Jul 25, 2026, 9:06:00 PM
गैंगस्टर फहीम खान का कथित वायरल ऑडियो, बेटे ने कहा, फर्जी है ऑडियो
गैंगस्टर फहीम खान का कथित वायरल ऑडियो, बेटे ने कहा, फर्जी है ऑडियो
Jul 25, 2026, 7:39:00 PM
बीजेपी का महाधरना, सड़क पर उतरेंगे पांच हजार से ज्यादा कार्यकर्ता
बीजेपी का महाधरना, सड़क पर उतरेंगे पांच हजार से ज्यादा कार्यकर्ता
Jul 25, 2026, 7:31:00 PM
किराये के मकान में चल रहा था स्मैक बेचने का धंधा, चार गिरफ्तार, स्मैक और नकद बरामद
किराये के मकान में चल रहा था स्मैक बेचने का धंधा, चार गिरफ्तार, स्मैक और नकद बरामद
Jul 25, 2026, 7:24:00 PM
स्कूली छात्रा हत्याकांड: शादी से इंकार करने पर मारी गयी थी गोली, आरोपी गिरफ्तार
स्कूली छात्रा हत्याकांड: शादी से इंकार करने पर मारी गयी थी गोली, आरोपी गिरफ्तार
Jul 25, 2026, 7:13:00 PM