छपरा कांड पर सख्त एक्शन, मंत्री संजय सिंह ने परिवार से की मुलाकात, निष्पक्ष जांच और स्पीडी ट्रायल का दिया आदेश

छपरा के पट्टीशित्तल कांड ने पूरे बिहार को झकझोर कर रख दिया है। इस दर्दनाक घटना की गंभीरता को देखते हुए बिहार सरकार के PHED मंत्री संजय सिंह आज खुद घटनास्थल पर पहुंचे और पीड़ित परिवार से मुलाकात कर उन्हें न्याय का भरोसा दिलाया।

संजय सिंह

छपरा के पट्टीशित्तल कांड ने पूरे बिहार को झकझोर कर रख दिया है। इस दर्दनाक घटना की गंभीरता को देखते हुए बिहार सरकार के PHED मंत्री संजय सिंह आज खुद घटनास्थल पर पहुंचे और पीड़ित परिवार से मुलाकात कर उन्हें न्याय का भरोसा दिलाया। मंत्री ने न सिर्फ हालात का जायजा लिया, बल्कि पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता भी प्रदान की।

इस दौरान जिले के वरीय पुलिस अधिकारी—DIG, SP और स्थानीय थाना प्रभारी—भी मौके पर मौजूद रहे। मंत्री संजय सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद पुलिस अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि मामले की जांच पूरी तरह निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से की जाए।

उन्होंने खास तौर पर कहा कि जांच वैज्ञानिक तरीके से होनी चाहिए। FSL टीम को हर एक साक्ष्य को बेहद बारीकी से जुटाने का निर्देश दिया गया, ताकि अदालत में केस मजबूत रहे और दोषियों को किसी भी सूरत में बचने का मौका न मिले।

मंत्री ने पुलिस को सख्त लहजे में कहा कि ऐसी चार्जशीट तैयार की जाए जिससे स्पीडी ट्रायल के जरिए अपराधियों को जल्द से जल्द फांसी या कठोरतम सजा दिलाई जा सके। उन्होंने फरार आरोपियों को लेकर भी कड़ा रुख अपनाते हुए कहा कि उन्हें “पाताल से भी खोजकर” गिरफ्तार किया जाए।

साथ ही, मंत्री ने पीड़ित परिवार और गवाहों की सुरक्षा सुनिश्चित करने का निर्देश दिया, ताकि वे बिना किसी डर के अपनी बात रख सकें। उन्होंने साफ कहा कि किसी भी तरह का राजनीतिक या स्थानीय दबाव बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

मंत्री संजय सिंह ने इस घटना को मानवता को शर्मसार करने वाला बताया और कहा कि बिहार में अपराधियों के लिए कोई जगह नहीं है। सरकार यह सुनिश्चित करेगी कि पीड़ित बिटिया को न्याय मिले और दोषियों को ऐसी सजा मिले जो समाज में एक कड़ा संदेश दे।

Trending News

झारखंड आदिवासी महोत्सव 2026 भव्य आगाज के लिए तैयार, मोरहाबादी मैदान में सारी तैयारियां पूरी
झारखंड आदिवासी महोत्सव 2026 भव्य आगाज के लिए तैयार, मोरहाबादी मैदान में सारी तैयारियां पूरी
Aug 08, 2026, 7:39:00 PM
भाजयुमो करेगा छात्रों का समर्थन, पार्टी कार्यकर्ता 10 अगस्त को विधानसभा घेराव में देंगे साथ
भाजयुमो करेगा छात्रों का समर्थन, पार्टी कार्यकर्ता 10 अगस्त को विधानसभा घेराव में देंगे साथ
Aug 08, 2026, 6:57:00 PM
पेड़ से टकराया बिहार पुलिस का गश्ती वाहन, ड्राइवर की मौत, दारोगा समेत 3 जख्मी
पेड़ से टकराया बिहार पुलिस का गश्ती वाहन, ड्राइवर की मौत, दारोगा समेत 3 जख्मी
Aug 08, 2026, 6:46:00 PM
भाजपा सरकार में सामंती शक्तियां जागृत, रोहतास पहुंचे तेजस्वी का सरकार पर हमला
भाजपा सरकार में सामंती शक्तियां जागृत, रोहतास पहुंचे तेजस्वी का सरकार पर हमला
Aug 08, 2026, 6:35:00 PM
10 अगस्त को नई दिल्ली में होगी LJP (R) के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की अहम मीटिंग
10 अगस्त को नई दिल्ली में होगी LJP (R) के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की अहम मीटिंग
Aug 08, 2026, 6:28:00 PM
मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण: उपायुक्त ने किया विशेष कैंप का किया निरीक्षण
मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण: उपायुक्त ने किया विशेष कैंप का किया निरीक्षण
Aug 08, 2026, 6:11:00 PM
विकसित हो रहे खेल अवसंरचना से बदली बिहार की पहचान, राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय खेल आयोजनों का बना नया केंद्र
विकसित हो रहे खेल अवसंरचना से बदली बिहार की पहचान, राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय खेल आयोजनों का बना नया केंद्र
Aug 08, 2026, 6:05:00 PM
निषाद समाज का वोट अब नहीं होगा गुमराह, बच्चों के भविष्य के लिए होगा : मुकेश सहनी
निषाद समाज का वोट अब नहीं होगा गुमराह, बच्चों के भविष्य के लिए होगा : मुकेश सहनी
Aug 08, 2026, 5:48:00 PM
अमित शाह से मिले सांसद अरूण भारती, कई मुद्दों पर चर्चा
अमित शाह से मिले सांसद अरूण भारती, कई मुद्दों पर चर्चा
Aug 08, 2026, 5:40:00 PM
चार दिनों से लापता युवक का शव बेसमेंट से बरामद, पुलिस जांच में जुटी
चार दिनों से लापता युवक का शव बेसमेंट से बरामद, पुलिस जांच में जुटी
Aug 08, 2026, 5:23:00 PM