राबड़ी आवास के बाहर बवालः RJD कार्यकर्ताओं ने लालू यादव को घेरा, विधायक रेखा पासवान को हटाने की उठी मांग

राबड़ी आवास के बाहर कार्यकर्ता प्रदर्शन कर रहे हैं। मसौढ़ी से RJD विधायक रेखा पासवान पर कार्यकर्ताओं ने भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है

Rekha Devi

पटना में आज राबड़ी आवास के बाहर आरजेडी कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया। मसौढ़ी से आरजेडी विधायक रेखा पासवान के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं ने उन पर भ्रष्टाचार और जनता से दूरी बनाने का आरोप लगाया। कार्यकर्ता “रेखा हटाओ, मसौढ़ी बचाओ” के नारे लगाते हुए हाथों में बैनर और पोस्टर लेकर राबड़ी आवास के बाहर जुटे रहे।

प्रदर्शनकारियों का कहना है कि विधायक ने क्षेत्र की समस्याओं पर कोई ध्यान नहीं दिया, और अब वे चाहती हैं कि पार्टी नेतृत्व उन्हें पद से हटा दे। एक कार्यकर्ता ने कहा — “हम अपने नेता लालू यादव से मिलने आए हैं, वो हमेशा जनता की सुनते हैं, इस बार भी हमारी बात माननी ही पड़ेगी।”

इसी बीच जब लालू प्रसाद यादव की गाड़ी राबड़ी आवास पहुंची, तो माहौल और गर्म हो गया। कार्यकर्ताओं ने उनकी गाड़ी को घेर लिया और विधायक के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। सुरक्षाकर्मियों ने किसी तरह उन्हें पीछे हटाया, लेकिन इस दौरान हल्की धक्का-मुक्की भी हुई।

हालांकि, लालू यादव ने प्रदर्शन पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी और बिना कुछ कहे आगे बढ़ गए। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी है कि जब तक उनकी मांग नहीं मानी जाती, वे आंदोलन जारी रखेंगे। राबड़ी आवास के बाहर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

Trending News

पानी के तेज बहाव में बहा डायवर्सन, कई गांव खतरे में
पानी के तेज बहाव में बहा डायवर्सन, कई गांव खतरे में
Sep 06, 2026, 6:34:00 PM
सोलर स्ट्रीट लाइट 72 घंटे से अधिक खराब रही तो एजेंसी पर लगेगा जुर्माना, DM ने चेताया
सोलर स्ट्रीट लाइट 72 घंटे से अधिक खराब रही तो एजेंसी पर लगेगा जुर्माना, DM ने चेताया
Sep 06, 2026, 6:17:00 PM
पटना: डकैती कांड का खुलासा, हथियार के साथ युवक गिरफ्तार
पटना: डकैती कांड का खुलासा, हथियार के साथ युवक गिरफ्तार
Sep 06, 2026, 5:58:00 PM
एनडीए सरकार जमीन पर राहत पहुंचा रही, तेजस्वी सिर्फ बयानबाजी कर रहे: संजय सरावगी
एनडीए सरकार जमीन पर राहत पहुंचा रही, तेजस्वी सिर्फ बयानबाजी कर रहे: संजय सरावगी
Sep 06, 2026, 5:43:00 PM
महाराजगंज में अतिक्रमण पर चला डंडा, मोनिया बाबा मेले से पहले प्रशासन का बुलडोजर एक्शन
महाराजगंज में अतिक्रमण पर चला डंडा, मोनिया बाबा मेले से पहले प्रशासन का बुलडोजर एक्शन
Sep 06, 2026, 5:24:00 PM
राष्ट्रीय लोक मोर्चा का श्रद्धांजलि-सह-आभार कार्यक्रम, सामाजिक न्याय के योद्धा जगदेव बाबू को किया याद
राष्ट्रीय लोक मोर्चा का श्रद्धांजलि-सह-आभार कार्यक्रम, सामाजिक न्याय के योद्धा जगदेव बाबू को किया याद
Sep 06, 2026, 5:04:00 PM
'बिग बॉस 20' के 18 कंटेस्‍टेंट फाइनल, मनोज तिवारी की बेटी की एंट्री, सलमान खान बोले-'बाप पर मत जाना'
'बिग बॉस 20' के 18 कंटेस्‍टेंट फाइनल, मनोज तिवारी की बेटी की एंट्री, सलमान खान बोले-'बाप पर मत जाना'
Sep 06, 2026, 4:20:00 PM
लोजपा रामविलास में शंभू प्रसाद का बढ़ा कद, SC/ST प्रदेश उपाध्यक्ष की मिली बड़ी जिम्मेदारी
लोजपा रामविलास में शंभू प्रसाद का बढ़ा कद, SC/ST प्रदेश उपाध्यक्ष की मिली बड़ी जिम्मेदारी
Sep 06, 2026, 3:38:00 PM
लक्ष्मण नारायण शर्मा कैसे बना 'नीम करौली बाबा', परिवार में कौन-कौन, स्टीव जॉब्स से विराट कोहली तक...
लक्ष्मण नारायण शर्मा कैसे बना 'नीम करौली बाबा', परिवार में कौन-कौन, स्टीव जॉब्स से विराट कोहली तक...
Sep 06, 2026, 3:17:00 PM
NTPC की CB दक्षिणी कोल परियोजना के खिलाफ केरेडारी में रैयतों का महाजुटान, बोले-जान दे देंगे पर जमीन नहीं देंगे
NTPC की CB दक्षिणी कोल परियोजना के खिलाफ केरेडारी में रैयतों का महाजुटान, बोले-जान दे देंगे पर जमीन नहीं देंगे
Sep 06, 2026, 2:50:00 PM