बिहार में लाइब्रेरियन बहाली में देरी पर सड़क पर उतरे अभ्यर्थी, पटना में आक्रोश मार्च और जोरदार प्रदर्शन

बिहार में लाइब्रेरियन बहाली की प्रक्रिया में हो रही देरी को लेकर अब अभ्यर्थियों का गुस्सा सड़क पर दिखने लगा है। राज्यभर के कैंडिडेट्स ने पटना में जोरदार आक्रोश मार्च निकालकर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।

Bihar

ऑल बिहार ट्रेंड लाइब्रेरियन एसोसिएशन के बैनर तले निकला यह मार्च पटना विश्वविद्यालय की सेंट्रल लाइब्रेरी से शुरू हुआ। बड़ी संख्या में अभ्यर्थी हाथों में तख्तियां और बैनर लेकर निकले और करगिल चौक तक पैदल मार्च किया। करगिल चौक पहुंचकर प्रदर्शन और उग्र हो गया। पहले अभ्यर्थी सड़क पर बैठ गए, फिर प्रतीकात्मक विरोध जताते हुए तकिया लगाकर सड़क पर ही लेट गए।

प्रदर्शन के दौरान शंखनाद कर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। “शिक्षा मंत्री हाय-हाय” और “जल्द परीक्षा तिथि घोषित करो” जैसे नारों से पूरा इलाका गूंज उठा। अभ्यर्थियों का कहना है कि सरकार ने लाइब्रेरियन बहाली की नियमावली तो जारी कर दी है, लेकिन अब तक लाइब्रेरी पात्रता परीक्षा की तिथि घोषित नहीं की गई है।

स्थिति को देखते हुए करगिल चौक पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए बैरिकेडिंग की गई है और एहतियातन वाटर कैनन भी मंगाया गया है। हालांकि प्रदर्शन फिलहाल शांतिपूर्ण बताया जा रहा है।

एसोसिएशन के पदाधिकारियों का कहना है कि बिहार में लाइब्रेरियन के करीब 10 हजार पद खाली हैं। प्लस टू स्कूलों से लेकर कॉलेज और विश्वविद्यालयों तक में नियुक्तियां लंबित हैं। पद खाली रहने से लाइब्रेरी व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हो रही है। कई संस्थानों में तृतीय और चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारी ही लाइब्रेरी का काम संभालने को मजबूर हैं।

पटना जिला अध्यक्ष हर्षित राज ने कहा कि यह मार्च सरकार तक अभ्यर्थियों की आवाज पहुंचाने का प्रयास है। अगर जल्द परीक्षा की तिथि घोषित नहीं की गई, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। अभ्यर्थियों ने साफ कर दिया है कि जब तक बहाली प्रक्रिया शुरू नहीं होती, उनका विरोध जारी रहेगा।

Trending News

गन्ना उद्योग के विकास को मिलेगी नई गति, मंत्री संजय कुमार ने की समीक्षा बैठक, चीनी मिलों को चालू कराने पर जोर
गन्ना उद्योग के विकास को मिलेगी नई गति, मंत्री संजय कुमार ने की समीक्षा बैठक, चीनी मिलों को चालू कराने पर जोर
Sep 09, 2026, 10:24:00 AM
नकाश कंपनी की मनमानी का खुलासा, कोयला ढुलाई के बीच नियमों की धज्जियां उड़ाने का आरोप, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
नकाश कंपनी की मनमानी का खुलासा, कोयला ढुलाई के बीच नियमों की धज्जियां उड़ाने का आरोप, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
Sep 08, 2026, 7:12:00 PM
खूबसूरत हसीना के बाद एक और युवती शराब के साथ गिरफ्तार
खूबसूरत हसीना के बाद एक और युवती शराब के साथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 7:02:00 PM
निगरानी का बड़ा एक्शन, कनीय अभियंता 20 हजार घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
निगरानी का बड़ा एक्शन, कनीय अभियंता 20 हजार घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 6:42:00 PM
जमुई पुलिस ने दिखाई तत्परता, 24 घंटे में लापता नाबालिग को किया बरामद
जमुई पुलिस ने दिखाई तत्परता, 24 घंटे में लापता नाबालिग को किया बरामद
Sep 08, 2026, 6:24:00 PM
नलका चलाते ही करंट की चपेट में आई 10 वर्षीय बालिका, मौत, बचाने पहुंचे मामा भी झुलसे
नलका चलाते ही करंट की चपेट में आई 10 वर्षीय बालिका, मौत, बचाने पहुंचे मामा भी झुलसे
Sep 08, 2026, 6:15:00 PM
गंगू मेहतर जैसे शूरवीरों को ‘नए भारत’ में मिल रहा वास्तविक सम्मान: संजय सरावगी
गंगू मेहतर जैसे शूरवीरों को ‘नए भारत’ में मिल रहा वास्तविक सम्मान: संजय सरावगी
Sep 08, 2026, 5:58:00 PM
 CM सम्राट चौधरी ने आमजनों की सुनीं समस्याएं, बोले-हरेक आवाज सुनी जाएगी, वृद्धा पेंशन-राशन कार्ड पर दिया निर्देश
CM सम्राट चौधरी ने आमजनों की सुनीं समस्याएं, बोले-हरेक आवाज सुनी जाएगी, वृद्धा पेंशन-राशन कार्ड पर दिया निर्देश
Sep 08, 2026, 5:36:00 PM
पटना में रिश्वत लेते दारोगा गिरफ्तार, मरीन ड्राइव पर निगरानी ने रंगेहाथ दबोचा
पटना में रिश्वत लेते दारोगा गिरफ्तार, मरीन ड्राइव पर निगरानी ने रंगेहाथ दबोचा
Sep 08, 2026, 5:21:00 PM
‎17 सितंबर को 'आशीर्वाद का दीया', 7 अक्टूबर को 'सेवा ज्योति यात्रा' और 17 अक्टूबर को 'जनसेवक महाकुंभ': संजय सरावगी
‎17 सितंबर को 'आशीर्वाद का दीया', 7 अक्टूबर को 'सेवा ज्योति यात्रा' और 17 अक्टूबर को 'जनसेवक महाकुंभ': संजय सरावगी
Sep 08, 2026, 5:13:00 PM