बिहार में नए मंत्रियों को बंगला अलॉट: किन्हें कहां मिला आवास देखिये पूरी लिस्ट?

नई सरकार के गठन के बाद तमाम 26 मंत्रियों को सरकारी बंगला अलॉट कर दिया गया है। वही बिहार विधान परिषद की नेता प्रतिपक्ष राबड़ी देवी 20 साल से जिस बंगले में रह रही हैं

बिहार में नए मंत्रियों को बंगला अलॉट: किन्हें कहां मिला आवास देखिये पूरी लिस्ट?
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Karishma Singh
: Nov 25, 2025, 7:06:00 PM

नई सरकार के गठन के बाद तमाम 26 मंत्रियों को सरकारी बंगला अलॉट कर दिया गया है। वही बिहार विधान परिषद की नेता प्रतिपक्ष राबड़ी देवी 20 साल से जिस बंगले में रह रही हैं, उसे अब खाली करने का निर्देश दिया गया है। अभी राबड़ी देवी 10 सर्कुलर रोड स्थित सरकारी बंगला में रहती हैं उन्हें हार्डिंग रोड में 39 नंबर आवास अलॉट किया गया है। 

इसे लेकर भवन निर्माण विभाग ने आदेश जारी कर दिया है। बिहार के गृह मंत्री एवं डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी को 5, देशरत्न मार्ग और राजस्व एवं भूमि सुधार, खान एवं भूतत्व विभाग और डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा को 3, स्टैण्ड रोड स्थित बंगला अलॉट किया गया है। नीतीश कैबिनेट के तमाम मंत्रियों को आवास अलॉट किया गया है, देखिये किसे कहां बंगला मिला है

बता दें कि लालू परिवार पटना के 10, सर्कुलर रोड स्थित बंगले में रहता है. ये बंगला पहले पूर्व मुख्यमंत्री के तौर पर राबड़ी देवी को आवंटित किया गया था. लेकिन बाद में सुप्रीम कोर्ट ने आदेश जारी किया था कि किसी पूर्व मुख्यमंत्री को सरकारी बंगला आवंटित नहीं जा सकता है. ऐसे में 10, सर्कुलर रोड स्थित बंगले को विधान परिषद में विपक्ष के नेता के नाम पर आवंटित कर दिया गया था.

 चूकि राबड़ी देवी विधान परिषद में विपक्ष की नेता थीं. इसलिए उनके नाम पर वही बंगला बना रह गया. लेकिन अब वह बंगला सरकार ने छीन लिया है. सरकार ने राबड़ी देवी के नाम पर आवंटित इस बंगले को अपने पास वापस ले लिया है. राबड़ी देवी के नाम पर नया बंगला आवंटित किया गया है. विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष के लिए हार्डिंग रोड के 39 नंबर के बंगले को आवंटित किया गया है. ये बंगला विधान परिषद में विपक्ष के नेता के लिए कर्णांकित कर दिया गया है. यानि अब से जो भी नेता प्रतिपक्ष बनेगा, वह इसी बंगले में रहेगा. राब़ड़ी देवी को अभी इसी बंगले में रहना होगा.

राबड़ी देवी के नाम पर आवंटित 10, सर्कुलर रोड का बंगला सिर्फ उनका ठिकाना नहीं है. इसी बंगले में लालू प्रसाद यादव भी रहते हैं. तेजस्वी यादव भी इसी घर में रहते हैं. हालांकि विधान सभा में नेता प्रतिपक्ष के तौर पर तेजस्वी को 1, पोलो रोड का बंगला मिला हुआ है. लेकिन वहां तेजस्वी यादव का कार्यालय चलता है और उस बंगले में तेजस्वी के करीबी संजय यादव रहते हैं. लिहाजा तेजस्वी को भी नये घर में जाना होगा.

Trending News

बाघ निकालने की सूचना मिली, निकली फिशिंग कैट, किया गया रेस्क्यू
बाघ निकालने की सूचना मिली, निकली फिशिंग कैट, किया गया रेस्क्यू
Jul 22, 2026, 7:49:00 AM
गोली लगने से घायल मुकेश की मौत, आरोपी गिरफ्तार, आरोपी का घर हुआ सील
गोली लगने से घायल मुकेश की मौत, आरोपी गिरफ्तार, आरोपी का घर हुआ सील
Jul 22, 2026, 7:26:00 AM
नीट पेपर लीक मामला, पीएम और शिक्षा मंत्री का फूंका पुतला
नीट पेपर लीक मामला, पीएम और शिक्षा मंत्री का फूंका पुतला
Jul 22, 2026, 6:11:00 AM
नीट छात्र लाठीचार्ज मामला: एनएसयूआइ का केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन
नीट छात्र लाठीचार्ज मामला: एनएसयूआइ का केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन
Jul 21, 2026, 7:15:00 PM
जामताड़ा में सरकारी तालाबों की बंदोबस्ती पूरी, 3 साल तक होगा मत्स्य पालन, बढ़ेगा रोजगार
जामताड़ा में सरकारी तालाबों की बंदोबस्ती पूरी, 3 साल तक होगा मत्स्य पालन, बढ़ेगा रोजगार
Jul 21, 2026, 7:09:00 PM
सक्षमता परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी,  4353 शिक्षक अभ्यर्थी उत्तीर्ण
सक्षमता परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी, 4353 शिक्षक अभ्यर्थी उत्तीर्ण
Jul 21, 2026, 7:00:00 PM
सनकी पति ने लोहे की रॉड से पीट-पीटकर कर दी पत्नी की हत्या, इलाके में सनसनी
सनकी पति ने लोहे की रॉड से पीट-पीटकर कर दी पत्नी की हत्या, इलाके में सनसनी
Jul 21, 2026, 6:57:00 PM
SDM पोस्टिंग के नाम पर बड़ा खेल, मास्टरमाइंड को एसटीएफ ने दबोचा, खुले कई राज
SDM पोस्टिंग के नाम पर बड़ा खेल, मास्टरमाइंड को एसटीएफ ने दबोचा, खुले कई राज
Jul 21, 2026, 6:43:00 PM
पुणे और बिहार पुलिस के टालमटोल से परेशान पिता पहुंचा DGP के पास, 2 महीने से लापता है बेटा, जीरो FIR तक नहीं
पुणे और बिहार पुलिस के टालमटोल से परेशान पिता पहुंचा DGP के पास, 2 महीने से लापता है बेटा, जीरो FIR तक नहीं
Jul 21, 2026, 6:26:00 PM
तातारपुर ब्लास्ट कांड: दो दोषी करार, विभिन्न धाराओं में मिली 10-10 वर्ष की सजा
तातारपुर ब्लास्ट कांड: दो दोषी करार, विभिन्न धाराओं में मिली 10-10 वर्ष की सजा
Jul 21, 2026, 6:15:00 PM