बुद्ध और अशोक के आदर्श आज भी समाज के लिए मार्गदर्शक: सम्राट चौधरी

भगवान गौतम बुद्ध की प्रेरणा से सम्राट अशोक ने अपनाया शांति का मार्ग: सम्राट चौधरी

Samrat Chaudhary

सम्राट अशोक की जयंती के अवसर पर बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने उनके महान जीवन और विचारों को स्मरण करते हुए कहा कि भगवान गौतम बुद्ध की करुणा, अहिंसा और शांति के सार्वभौमिक संदेश से प्रेरित होकर सम्राट अशोक ने कलिंग युद्ध के बाद हिंसा और विस्तारवाद की नीति का त्याग करते हुए धर्म, दया और मानव कल्याण के मार्ग को अपनाया।

उन्होंने कहा कि यह ऐतिहासिक परिवर्तन न केवल भारत बल्कि सम्पूर्ण विश्व के लिए एक प्रेरणादायक उदाहरण है, जिसने यह सिद्ध किया कि सच्ची शक्ति युद्ध में नहीं, बल्कि शांति, सहिष्णुता और मानवता की सेवा में निहित होती है।

इसी महान विचारधारा और विरासत को आत्मसात करते हुए बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि आज के दौर में भगवान बुद्ध और सम्राट अशोक के आदर्श पहले से कहीं अधिक प्रासंगिक हैं। समाज में बढ़ती विभाजनकारी प्रवृत्तियों और तनाव के बीच शांति, सौहार्द और भाईचारे का संदेश ही हमें एकजुट रखने का सबसे सशक्त माध्यम है।

उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि बिहार की ऐतिहासिक धरती, जहाँ भगवान बुद्ध ने ज्ञान प्राप्त किया और सम्राट अशोक ने अपने शासन को जनकल्याण के मार्ग पर अग्रसर किया,आज भी उसी गौरवशाली परंपरा को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास” के मूल मंत्र पर चलते हुए समाज के हर वर्ग—गरीब, वंचित, पिछड़े और अल्पसंख्यक—के समग्र विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है।

उन्होंने आगे कहा कि भगवान बुद्ध की शिक्षाएँ हमें धैर्य, संयम और करुणा का पाठ पढ़ाती हैं, वहीं सम्राट अशोक का जीवन हमें यह सिखाता है कि परिस्थितियाँ कैसी भी हों, सही दिशा में परिवर्तन संभव है। इन दोनों महान विभूतियों के आदर्शों को अपनाकर ही हम एक समरस, सशक्त और विकसित समाज का निर्माण कर सकते हैं।

Trending News

30 साल बाद आया फैसला, गोपालगंज के बहुचर्चित जयप्रकाश मिश्रा हत्याकांड में 6 दोषियों को उम्रकैद
30 साल बाद आया फैसला, गोपालगंज के बहुचर्चित जयप्रकाश मिश्रा हत्याकांड में 6 दोषियों को उम्रकैद
Aug 25, 2026, 6:46:00 PM
पटना: कायाकल्प वेलफेयर सोसाइटी द्वारा बुद्धा कॉलोनी में निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन
पटना: कायाकल्प वेलफेयर सोसाइटी द्वारा बुद्धा कॉलोनी में निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन
Aug 25, 2026, 6:31:00 PM
'अटल वयो अभ्युदय योजना' वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान, सुरक्षा और स्वास्थ्य के लिए बड़ी पहल
'अटल वयो अभ्युदय योजना' वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान, सुरक्षा और स्वास्थ्य के लिए बड़ी पहल
Aug 25, 2026, 6:10:00 PM
राष्ट्रीय सूचना एवं जनसंपर्क सचिव सम्मेलन में बिहार की भागीदारी,  केंद्र-राज्य समन्वय बढ़ाने पर हुआ मंथन
राष्ट्रीय सूचना एवं जनसंपर्क सचिव सम्मेलन में बिहार की भागीदारी, केंद्र-राज्य समन्वय बढ़ाने पर हुआ मंथन
Aug 25, 2026, 5:50:00 PM
आठ अमर शहीदों की स्मृति में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन, डीएम समेत गणमान्य व्यक्तियों ने सर्वोच्च बलिदान को किया याद
आठ अमर शहीदों की स्मृति में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन, डीएम समेत गणमान्य व्यक्तियों ने सर्वोच्च बलिदान को किया याद
Aug 25, 2026, 5:27:00 PM
बेतिया में 27 अगस्त को ‘खेलो इंडिया संवाद’ का आयोजन, पीएम मोदी वर्चुअल युवाओं से करेंगे संवाद
बेतिया में 27 अगस्त को ‘खेलो इंडिया संवाद’ का आयोजन, पीएम मोदी वर्चुअल युवाओं से करेंगे संवाद
Aug 25, 2026, 4:39:00 PM
गुम और चोरी हुए मोबाइल की बरामदगी को लेकर बड़ी कार्रवाई, 78 फोन सौंपा गया
गुम और चोरी हुए मोबाइल की बरामदगी को लेकर बड़ी कार्रवाई, 78 फोन सौंपा गया
Aug 25, 2026, 4:15:00 PM
बिहार पंचायत चुनाव में आरक्षण पर पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, मुखिया चुनाव को लेकर साफ हुई तस्वीर
बिहार पंचायत चुनाव में आरक्षण पर पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, मुखिया चुनाव को लेकर साफ हुई तस्वीर
Aug 25, 2026, 3:59:00 PM
ससुराल में महिला से मारपीट, जीभ काटने और कुएं में धकेलने की कोशिश का आरोप
ससुराल में महिला से मारपीट, जीभ काटने और कुएं में धकेलने की कोशिश का आरोप
Aug 25, 2026, 3:45:00 PM
वायरल ऑडियो पर विधायक जयराम महतो का पलटवार, बोले-एडिट कर बिगाड़ी जा रही मेरी छवि, करेंगे FIR
वायरल ऑडियो पर विधायक जयराम महतो का पलटवार, बोले-एडिट कर बिगाड़ी जा रही मेरी छवि, करेंगे FIR
Aug 25, 2026, 3:25:00 PM