बसपा की बिहार इकाई संकट में, अकेले विधायक की वफादारी पर सवाल, जमा खान को मंत्री बनाकर ले गए थे नीतीश

मायावती की बहुजन समाज पार्टी (BSP) को बिहार में अपने एकमात्र विधायक के टूटने का खतरा सता रहा है। बसपा ने बिहार विधानसभा चुनाव 2025 अकेले लड़ा और कैमूर जिले की रामगढ़ सीट पर ही उसे जीत मिल पाई।

बसपा की बिहार इकाई संकट में, अकेले विधायक की वफादारी पर सवाल, जमा खान को मंत्री बनाकर ले गए थे नीतीश
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Karishma Singh
: Nov 26, 2025, 3:30:00 PM

मायावती की बहुजन समाज पार्टी (BSP) को बिहार में अपने एकमात्र विधायक के टूटने का खतरा सता रहा है। बसपा ने बिहार विधानसभा चुनाव 2025 अकेले लड़ा और कैमूर जिले की रामगढ़ सीट पर ही उसे जीत मिल पाई। रामगढ़ में भाजपा के अशोक कुमार सिंह को महज 30 वोटों से हराकर बसपा के सतीश कुमार सिंह यादव विधायक बने। अब बसपा का आरोप है कि उनके एकमात्र विधायक को तोड़ने के लिए प्रलोभन दिए जा रहे हैं। बता दें कि पिछली बार बसपा के एकमात्र विधायक मोहम्मद जमा खान को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जेडीयू में ले आए थे और उन्हें कैबिनेट मंत्री बनाया था।

बहुजन समाज पार्टी ने पटना में बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के बाद राज्यस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की। महाराजा कॉम्पलेक्स में बुधवार को आयोजित इस बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक आकाश आनंद बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए।

इस मौके पर पार्टी के बिहार प्रभारी अनिल कुमार ने कहा कि उनकी बसपा के एकमात्र विधायक को तोड़ने के लिए कई प्रलोभन दिए जा रहे हैं, किंतु हमारे विधायक टूटेंगे नहीं। इस मौके पार्टी के विभिन्न जिलों के जिलाध्यक्ष सहित पार्टी के राज्यस्तरीय पदाधिकारी मौजूद रहे।

2020 के विधानसभा चुनाव में भी बसपा ने कैमूर जिले की चैनपुर सीट पर जीत दर्ज की थी। उस समय मोहम्मद जमा खान पार्टी के एकमात्र विधायक बने थे। हालांकि, 2021 में वह पाला बदलकर जेडीयू में चले गए थे। इसके कुछ दिनों बाद नीतीश कुमार ने उन्हें कैबिनेट में जगह देकर अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री बनाया था।

Trending News

बाघ निकालने की सूचना मिली, निकली फिशिंग कैट, किया गया रेस्क्यू
बाघ निकालने की सूचना मिली, निकली फिशिंग कैट, किया गया रेस्क्यू
Jul 22, 2026, 7:49:00 AM
गोली लगने से घायल मुकेश की मौत, आरोपी गिरफ्तार, आरोपी का घर हुआ सील
गोली लगने से घायल मुकेश की मौत, आरोपी गिरफ्तार, आरोपी का घर हुआ सील
Jul 22, 2026, 7:26:00 AM
नीट पेपर लीक मामला, पीएम और शिक्षा मंत्री का फूंका पुतला
नीट पेपर लीक मामला, पीएम और शिक्षा मंत्री का फूंका पुतला
Jul 22, 2026, 6:11:00 AM
नीट छात्र लाठीचार्ज मामला: एनएसयूआइ का केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन
नीट छात्र लाठीचार्ज मामला: एनएसयूआइ का केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन
Jul 21, 2026, 7:15:00 PM
जामताड़ा में सरकारी तालाबों की बंदोबस्ती पूरी, 3 साल तक होगा मत्स्य पालन, बढ़ेगा रोजगार
जामताड़ा में सरकारी तालाबों की बंदोबस्ती पूरी, 3 साल तक होगा मत्स्य पालन, बढ़ेगा रोजगार
Jul 21, 2026, 7:09:00 PM
सक्षमता परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी,  4353 शिक्षक अभ्यर्थी उत्तीर्ण
सक्षमता परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी, 4353 शिक्षक अभ्यर्थी उत्तीर्ण
Jul 21, 2026, 7:00:00 PM
सनकी पति ने लोहे की रॉड से पीट-पीटकर कर दी पत्नी की हत्या, इलाके में सनसनी
सनकी पति ने लोहे की रॉड से पीट-पीटकर कर दी पत्नी की हत्या, इलाके में सनसनी
Jul 21, 2026, 6:57:00 PM
SDM पोस्टिंग के नाम पर बड़ा खेल, मास्टरमाइंड को एसटीएफ ने दबोचा, खुले कई राज
SDM पोस्टिंग के नाम पर बड़ा खेल, मास्टरमाइंड को एसटीएफ ने दबोचा, खुले कई राज
Jul 21, 2026, 6:43:00 PM
पुणे और बिहार पुलिस के टालमटोल से परेशान पिता पहुंचा DGP के पास, 2 महीने से लापता है बेटा, जीरो FIR तक नहीं
पुणे और बिहार पुलिस के टालमटोल से परेशान पिता पहुंचा DGP के पास, 2 महीने से लापता है बेटा, जीरो FIR तक नहीं
Jul 21, 2026, 6:26:00 PM
तातारपुर ब्लास्ट कांड: दो दोषी करार, विभिन्न धाराओं में मिली 10-10 वर्ष की सजा
तातारपुर ब्लास्ट कांड: दो दोषी करार, विभिन्न धाराओं में मिली 10-10 वर्ष की सजा
Jul 21, 2026, 6:15:00 PM