नीट छात्रा की मौत पर बोले भाई वीरेंद्र, फांसी की सजा नहीं हुई तो हमारी बहू-बेटियों..

पटना के शंभू गर्ल्स हॉस्टल में नीट की तैयारी कर रही छात्रा की संदिग्ध मौत का मामला अब तक रहस्य बना हुआ है। यह गुत्थी कब सुलझेगी, फिलहाल कोई स्पष्ट जवाब नहीं है

भाई वीरेन्द्र

पटना के शंभू गर्ल्स हॉस्टल में नीट की तैयारी कर रही छात्रा की संदिग्ध मौत का मामला अब तक रहस्य बना हुआ है। यह गुत्थी कब सुलझेगी, फिलहाल कोई स्पष्ट जवाब नहीं है। मामले की गंभीरता को देखते हुए राज्य सरकार ने इसकी जांच सीबीआई को सौंपने की सिफारिश जरूर कर दी है, लेकिन सवाल अब भी जस का तस बना हुआ है।

इसी बीच सोमवार से बिहार विधानमंडल का बजट सत्र शुरू हो गया है और विपक्ष ने साफ कर दिया है कि नीट छात्रा की मौत का मुद्दा विधानसभा और विधान परिषद दोनों सदनों में जोर-शोर से उठाया जाएगा। सत्र के पहले दिन विधानसभा परिसर के बाहर राजद, कांग्रेस और भाकपा माले के नेताओं ने सरकार पर जमकर हमला बोला।

राजद विधायक भाई वीरेंद्र ने कहा कि अगर इस कांड के दोषियों को सख्त सजा नहीं मिली तो यह हमारी बहू-बेटियों की सुरक्षा पर बड़ा सवाल है। उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि जिस तरह नीट छात्रा के साथ अन्याय हुआ है, उसे मीडिया को प्रमुखता से उठाना चाहिए। उन्होंने यहां तक कहा कि अगर दोषियों को फांसी नहीं दी गई तो आने वाले समय में ऐसी घटनाएं और बढ़ सकती हैं।

कांग्रेस विधायक मो. कमरुल होदा ने आरोप लगाया कि इस मामले को दबाने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने मांग की कि राज्यपाल के अभिभाषण में इस घटना का जिक्र हो, सदन में इस पर विस्तृत चर्चा कराई जाए और स्पीडी ट्रायल के तहत दोषियों पर सख्त कार्रवाई हो। उनका कहना है कि पुलिस जांच पूरी तरह नाकाम साबित हुई है।

वहीं भाकपा माले विधायक संदीप सौरभ ने सरकार की कार्रवाई को लीपापोती करार देते हुए कहा कि इस मामले में न्यायिक जांच बेहद जरूरी है। विपक्ष का कहना है कि जब तक पीड़िता को न्याय नहीं मिलेगा, तब तक यह मुद्दा सदन और सड़क दोनों जगह उठता रहेगा।

Trending News

2995 वाहनों से वसूला गया 44.64 लाख का चालान, SP ने की क्राइम मीटिंग
2995 वाहनों से वसूला गया 44.64 लाख का चालान, SP ने की क्राइम मीटिंग
Sep 09, 2026, 4:22:00 PM
बिहार विधान परिषद के स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के लिए राजद ने की यह मांग
बिहार विधान परिषद के स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के लिए राजद ने की यह मांग
Sep 09, 2026, 4:12:00 PM
मोबाइल पशु चिकित्सा इकाई सेवा ने सफलतापूर्वक पूरे किए दो वर्ष
मोबाइल पशु चिकित्सा इकाई सेवा ने सफलतापूर्वक पूरे किए दो वर्ष
Sep 09, 2026, 4:07:00 PM
स्वर्ण व्यवसायी को चाकू से गोदा, इलाज के दौरान मौत, भारी बवाल, पहुंचे SP
स्वर्ण व्यवसायी को चाकू से गोदा, इलाज के दौरान मौत, भारी बवाल, पहुंचे SP
Sep 09, 2026, 4:06:00 PM
लुटेरी दुल्हन गैंग का पर्दाफाश, शादी का झांसा देकर ठगी और लूट, 10 आरोपी गिरफ्तार
लुटेरी दुल्हन गैंग का पर्दाफाश, शादी का झांसा देकर ठगी और लूट, 10 आरोपी गिरफ्तार
Sep 09, 2026, 3:51:00 PM
पूर्व आइएएस राकेश वर्मा और अभिनेत्री जारा खान कांग्रेस पार्टी में शामिल
पूर्व आइएएस राकेश वर्मा और अभिनेत्री जारा खान कांग्रेस पार्टी में शामिल
Sep 09, 2026, 3:43:00 PM
पीएमसीएमएच में परियोजना का स्वास्थ्य सचिव ने किया स्थल निरीक्षण, दिए अहम निर्देश
पीएमसीएमएच में परियोजना का स्वास्थ्य सचिव ने किया स्थल निरीक्षण, दिए अहम निर्देश
Sep 09, 2026, 3:35:00 PM
भोरे छात्राओं के भूखे पेट को छात्रावास में मिल रही जली रोटी, तस्वीरें वायरल, शिक्षा मंत्री ने दिए जांच के आदेश
भोरे छात्राओं के भूखे पेट को छात्रावास में मिल रही जली रोटी, तस्वीरें वायरल, शिक्षा मंत्री ने दिए जांच के आदेश
Sep 09, 2026, 3:33:00 PM
संविदा पर कार्यरत प्राध्यापक, सह-प्राध्यापक एवं अन्य पदों के मानदेय में हुई वृद्धि
संविदा पर कार्यरत प्राध्यापक, सह-प्राध्यापक एवं अन्य पदों के मानदेय में हुई वृद्धि
Sep 09, 2026, 3:29:00 PM
करंट लगने से महिला बटालियन के चालक समेत दो की मौत, लापरवाही का आरोप
करंट लगने से महिला बटालियन के चालक समेत दो की मौत, लापरवाही का आरोप
Sep 09, 2026, 3:11:00 PM