BPSC अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज: दिलीप पहुंचे जेल तो भड़के राहुल गांधी, वो अब चुप नहीं बैठेगा

बीपीएससी TRE-4 की वैकेंसी जारी करने की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज और छात्र नेताओं की गिरफ्तारी को लेकर सियासत तेज हो गई है। अब राहुल गांधी ने बिहार सरकार और बीजेपी पर जमकर हमला बोला है।

 BPSC अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज: दिलीप पहुंचे जेल तो भड़के राहुल गांधी, वो अब चुप नहीं बैठेगा

बीपीएससी TRE-4 की वैकेंसी जारी करने की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज और छात्र नेताओं की गिरफ्तारी को लेकर सियासत तेज हो गई है। दिलीप कुमार समेत तीन छात्र नेताओं को शनिवार को जेल भेज दिया गया। इसको लेकर राहुल गांधी ने बिहार सरकार और बीजेपी पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि बेरोजगार युवाओं को BJP का जवाब सिर्फ लाठी है। भारत का युवा BJP के झूठ से तंग आ चुका है और वो अब चुप नहीं बैठेगा।

राहुल गांधी ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा है-पटना में अपने रोज़गार का हक़ मांगते हुए शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे शिक्षक अभ्यर्थियों को बिहार पुलिस ने बेरहमी से पीटा- फिर से। बेरोज़गार युवाओं को BJP का जवाब-लाठी। भारत में आज सबसे बड़ी बीमारी बेरोज़गारी है और इसकी सबसे भयंकर मार बिहार और उत्तर प्रदेश के युवाओं पर पड़ रही है।

बीजेपी पर हमला करते हुए राहुल गांधी आगे लिखते हैं-लाखों युवा डिग्री और क़ाबिलियत हाथ में लेकर दर-दर भटक रहे हैं। मगर BJP की सरकार को न इनकी परवाह है, न आपकी। जब युवा सड़कों पर उतरकर अपना हक़ मांगते हैं, उनके हाथ में रोज़गार नहीं-पीठ पर लाठियां रख दी जाती हैं। भारत का युवा BJP के झूठ से तंग आ चुका है-वो अब चुप नहीं बैठेगा। और, कांग्रेस उनके साथ हर मोड़ पर खड़ी है।

वहीं इस मामले पर कांग्रेस ने सरकार पर जमकर हमला बोला है और पूरे राज्य में बड़े आंदोलन की चेतावनी दी है। पटना स्थित प्रदेश कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम ने कहा-यदि शिक्षा व्यवस्था में सुधार और युवाओं को रोजगार देने के लिए जल्द ही ठोस कदम नहीं उठाए गए, तो पार्टी पूरे राज्य में व्यापक आंदोलन छेड़ेगी। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार का ध्यान युवाओं को रोजगार देने के बजाय केवल सत्ता बचाने और राजनीतिक जोड़-तोड़ करने पर केंद्रित है। 

बता दें कि बीपीएससी TRE-4 की वैकेंसी जारी करने की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों पर पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है। दिलीप कुमार समेत तीन छात्र नेताओं को जेल भेज दिया गया है। इन सभी को गांधी मैदान थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया था। गांधी मैदान थाना में छात्र नेता दिलीप कुमार समेत 4 नामजद और करीब 5 हजार अज्ञात पुरुष व महिला अभ्यर्थियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।  इन अभ्यर्थियों पर कानून व्यवस्था बिगाड़ने और ट्रैफिक रोकने को लेकर मामला दर्ज हुआ है।

 वहीं शुक्रवार को बड़ी संख्या में TRE-4 अभ्यर्थियों ने पटना कॉलेज से विरोध मार्च निकाला था। अभ्यर्थी सरकार और बीपीएससी के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मुख्यमंत्री आवास की ओर बढ़ रहे थे।  इस दौरान पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की, लेकिन अभ्यर्थी आगे बढ़ते रहे। इसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। लाठीचार्ज में कई छात्र घायल हुए थे। 

Trending News

नकाश कंपनी की मनमानी का खुलासा, कोयला ढुलाई के बीच नियमों की धज्जियां उड़ाने का आरोप, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
नकाश कंपनी की मनमानी का खुलासा, कोयला ढुलाई के बीच नियमों की धज्जियां उड़ाने का आरोप, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
Sep 08, 2026, 7:12:00 PM
खूबसूरत हसीना के बाद एक और युवती शराब के साथ गिरफ्तार
खूबसूरत हसीना के बाद एक और युवती शराब के साथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 7:02:00 PM
निगरानी का बड़ा एक्शन, कनीय अभियंता 20 हजार घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
निगरानी का बड़ा एक्शन, कनीय अभियंता 20 हजार घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 6:42:00 PM
जमुई पुलिस ने दिखाई तत्परता, 24 घंटे में लापता नाबालिग को किया बरामद
जमुई पुलिस ने दिखाई तत्परता, 24 घंटे में लापता नाबालिग को किया बरामद
Sep 08, 2026, 6:24:00 PM
नलका चलाते ही करंट की चपेट में आई 10 वर्षीय बालिका, मौत, बचाने पहुंचे मामा भी झुलसे
नलका चलाते ही करंट की चपेट में आई 10 वर्षीय बालिका, मौत, बचाने पहुंचे मामा भी झुलसे
Sep 08, 2026, 6:15:00 PM
गंगू मेहतर जैसे शूरवीरों को ‘नए भारत’ में मिल रहा वास्तविक सम्मान: संजय सरावगी
गंगू मेहतर जैसे शूरवीरों को ‘नए भारत’ में मिल रहा वास्तविक सम्मान: संजय सरावगी
Sep 08, 2026, 5:58:00 PM
 CM सम्राट चौधरी ने आमजनों की सुनीं समस्याएं, बोले-हरेक आवाज सुनी जाएगी, वृद्धा पेंशन-राशन कार्ड पर दिया निर्देश
CM सम्राट चौधरी ने आमजनों की सुनीं समस्याएं, बोले-हरेक आवाज सुनी जाएगी, वृद्धा पेंशन-राशन कार्ड पर दिया निर्देश
Sep 08, 2026, 5:36:00 PM
पटना में रिश्वत लेते दारोगा गिरफ्तार, मरीन ड्राइव पर निगरानी ने रंगेहाथ दबोचा
पटना में रिश्वत लेते दारोगा गिरफ्तार, मरीन ड्राइव पर निगरानी ने रंगेहाथ दबोचा
Sep 08, 2026, 5:21:00 PM
‎17 सितंबर को 'आशीर्वाद का दीया', 7 अक्टूबर को 'सेवा ज्योति यात्रा' और 17 अक्टूबर को 'जनसेवक महाकुंभ': संजय सरावगी
‎17 सितंबर को 'आशीर्वाद का दीया', 7 अक्टूबर को 'सेवा ज्योति यात्रा' और 17 अक्टूबर को 'जनसेवक महाकुंभ': संजय सरावगी
Sep 08, 2026, 5:13:00 PM
सगे भाई चला रहे थे नशीले पदार्थों का धंधा, 4.67 ग्राम स्मैक और भारी मात्रा में नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार
सगे भाई चला रहे थे नशीले पदार्थों का धंधा, 4.67 ग्राम स्मैक और भारी मात्रा में नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 4:23:00 PM