26 जनवरी तक आएगा BPSC TRE 4 का नोटिफिकेशन, 27 हजार से अधिक पदों पर हो सकती है बहाली

बिहार में शिक्षकों की कमी को दूर करने के लिए सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है। बिहार लोक सेवा आयोग यानी बीपीएससी के तहत होने वाली चौथे चरण की शिक्षक बहाली (BPSC TRE 4) को लेकर शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने महत्वपूर्ण जानकारी साझा की है

सुनील सिंह

बिहार में शिक्षकों की कमी को दूर करने के लिए सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है। बिहार लोक सेवा आयोग यानी बीपीएससी के तहत होने वाली चौथे चरण की शिक्षक बहाली (BPSC TRE 4) को लेकर शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने महत्वपूर्ण जानकारी साझा की है। मंत्री के अनुसार टीआरई 4 का नोटिफिकेशन 26 जनवरी 2026 तक जारी कर दिया जाएगा।

गोपालगंज जिले के भोरे में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे शिक्षा मंत्री ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि इस बार शिक्षक नियुक्ति अभियान पहले से ज्यादा व्यापक होने वाला है। उन्होंने कहा कि प्राथमिक, मध्य विद्यालय और प्लस टू स्तर पर लगभग 27,000 से अधिक पदों पर नियुक्ति की जाएगी। इसके लिए शिक्षा विभाग ने सभी जिलों से रिक्त पदों का अपडेटेड डेटा मंगाया है, ताकि रोस्टर तैयार होते ही भर्ती प्रक्रिया शुरू की जा सके।

मंत्री ने स्पष्ट किया कि शिक्षा विभाग लगातार बीपीएससी के साथ समन्वय में काम कर रहा है, जिससे नियुक्ति प्रक्रिया समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से पूरी हो सके। सरकार का उद्देश्य है कि राज्य के स्कूलों में किसी भी प्रकार की शिक्षक कमी न रहे और बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिल सके।

बता दें कि अभी तक शिक्षा विभाग को 15 जिलों से ही रिक्तियों की जानकारी प्राप्त हुई है, जबकि 23 जिलों से डेटा आना बाकी है। अधिकारियों के अनुसार, सभी जिलों से कुल मिलाकर एक लाख से अधिक रिक्त पद सामने आने की संभावना है। इन पदों की नियुक्ति दो चरणों में की जाएगी। यानी टीआरई 4 के तुरंत बाद टीआरई 5 का आयोजन भी किया जाएगा, जिससे सभी पदों को जल्द से जल्द भरा जा सके।

इस बड़े पैमाने की बहाली से न केवल शिक्षकों को नई नौकरी का अवसर मिलेगा बल्कि बिहार के सरकारी स्कूलों में शिक्षा व्यवस्था भी काफी हद तक मजबूत होगी।


Trending News

चर्चित विजय सहनी हत्याकांड में कोर्ट का बड़ा फैसला, मुख्य अभियुक्त अशोक यादव को उम्रकैद की सजा
चर्चित विजय सहनी हत्याकांड में कोर्ट का बड़ा फैसला, मुख्य अभियुक्त अशोक यादव को उम्रकैद की सजा
Sep 11, 2026, 9:59:00 PM
हत्या के 12 वर्ष बाद जिंदा मिली महिला, पुलिस को गुमराह करने के आरोप में प्राथमिकी
हत्या के 12 वर्ष बाद जिंदा मिली महिला, पुलिस को गुमराह करने के आरोप में प्राथमिकी
Sep 11, 2026, 9:39:00 PM
बुद्ध मार्ग में बनेगा बहुमंजिला विद्या भवन, एक भवन से संचालित होंगी शिक्षा विभाग की गतिविधियां: शिक्षा मंत्री
बुद्ध मार्ग में बनेगा बहुमंजिला विद्या भवन, एक भवन से संचालित होंगी शिक्षा विभाग की गतिविधियां: शिक्षा मंत्री
Sep 11, 2026, 8:08:00 PM
20 सूत्री बैठक, योजनाओं की हुई समीक्षा, थावे व भोरे की चार पंचायतें अब होंगी नगर पंचायत
20 सूत्री बैठक, योजनाओं की हुई समीक्षा, थावे व भोरे की चार पंचायतें अब होंगी नगर पंचायत
Sep 11, 2026, 7:58:00 PM
बिहार में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक
बिहार में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक
Sep 11, 2026, 7:06:00 PM
'हुजूर मेरे पति को चाकू से मार दिया, न्याय दिला दीजिए' तेजस्वी से बोली पीड़िता, पताही डबल मर्डर पर सियासत तेज
'हुजूर मेरे पति को चाकू से मार दिया, न्याय दिला दीजिए' तेजस्वी से बोली पीड़िता, पताही डबल मर्डर पर सियासत तेज
Sep 11, 2026, 6:53:00 PM
MLC चुनाव की तैयारियों को लेकर सहरसा पहुंचे प्रशांत किशोर, सम्राट चौधरी के बयान पर PK का पलटवार
MLC चुनाव की तैयारियों को लेकर सहरसा पहुंचे प्रशांत किशोर, सम्राट चौधरी के बयान पर PK का पलटवार
Sep 11, 2026, 6:38:00 PM
मछुआरों की आय बढ़ाने की पहल: 10 हजार किसानों को निःशुल्क मिलेगा मछली पालन का प्रशिक्षण
मछुआरों की आय बढ़ाने की पहल: 10 हजार किसानों को निःशुल्क मिलेगा मछली पालन का प्रशिक्षण
Sep 11, 2026, 6:37:00 PM
गंगा स्नान कर लौट रहे दंपति की दर्दनाक मौत, तेज रफ्तार हाईवा ने ले ली जान
गंगा स्नान कर लौट रहे दंपति की दर्दनाक मौत, तेज रफ्तार हाईवा ने ले ली जान
Sep 11, 2026, 6:28:00 PM
एआइसीसी मुख्यालय पर किया था प्रदर्शन, 33 कांग्रेसी नेताओं को शो कॉज नोटिस
एआइसीसी मुख्यालय पर किया था प्रदर्शन, 33 कांग्रेसी नेताओं को शो कॉज नोटिस
Sep 11, 2026, 6:21:00 PM