BPSC कैलेंडर में TRE-4 नहीं, शिक्षक भर्ती पर सवाल, पटना की सड़कों पर उतरा गुस्सा

पटना में शिक्षक भर्ती परीक्षा TRE-4 को लेकर अभ्यर्थियों का गुस्सा अब सड़कों पर साफ नजर आने लगा है। मंगलवार को बड़ी संख्या में शिक्षक अभ्यर्थियों ने पटना कॉलेज से जोरदार प्रदर्शन की शुरुआत की

BPSC शिक्षक

पटना में शिक्षक भर्ती परीक्षा TRE-4 को लेकर अभ्यर्थियों का गुस्सा अब सड़कों पर साफ नजर आने लगा है। मंगलवार को बड़ी संख्या में शिक्षक अभ्यर्थियों ने पटना कॉलेज से जोरदार प्रदर्शन की शुरुआत की, जो करीब दो घंटे बाद जेपी गोलंबर तक पहुंचकर खत्म हुआ।

प्रदर्शन के दौरान अभ्यर्थियों के हाथों में “शिक्षा मंत्री झूठा है”, “I LOVE TRE-4” जैसे पोस्टर नजर आए और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी हुई। अभ्यर्थियों का कहना है कि सरकार बार-बार शिक्षक भर्ती को लेकर सिर्फ आश्वासन दे रही है, लेकिन जमीन पर कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा।

जैसे ही प्रदर्शनकारी जेपी गोलंबर की ओर बढ़े, पुलिस ने पहले से की गई बैरिकेडिंग के जरिए उन्हें रोकने की कोशिश की। इस दौरान पुलिस और अभ्यर्थियों के बीच झूमाझटकी भी हुई। हालांकि पुलिस लगातार अभ्यर्थियों को समझाने की कोशिश करती रही, लेकिन आक्रोशित भीड़ पीछे हटने को तैयार नहीं थी।

दरअसल, बिहार लोक सेवा आयोग यानी BPSC ने हाल ही में वर्ष 2026 तक आयोजित होने वाली प्रतियोगी परीक्षाओं का कैलेंडर जारी किया है। इस कैलेंडर में 70वीं, 71वीं और 72वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा, न्यायिक सेवा, APO, तकनीकी और प्रशासनिक पदों समेत 50 से अधिक भर्तियों की संभावित तिथियां दी गई हैं।

इतना ही नहीं, इसमें विशेष शिक्षक और सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी जैसी भर्तियों का भी जिक्र है, लेकिन हैरानी की बात यह है कि TRE-4 परीक्षा का नाम तक शामिल नहीं किया गया।

इसी बात को लेकर अभ्यर्थियों में जबरदस्त नाराजगी है। उनका आरोप है कि सरकार जानबूझकर TRE-4 को टालना चाहती है। अभ्यर्थियों का कहना है कि पहले सरकार ने एक लाख से ज्यादा शिक्षक पदों पर भर्ती का वादा किया था, जिसे बाद में घटाकर करीब 26 हजार कर दिया गया। अब हालात ऐसे हैं कि सरकार उतनी वैकेंसी भी देने को तैयार नहीं दिख रही।

छात्र संगठनों ने सरकार पर जुमलेबाजी का आरोप लगाते हुए कहा है कि अगर जल्द TRE-4 को लेकर कोई ठोस फैसला नहीं लिया गया, तो आंदोलन और तेज किया 

Trending News

'नौकरियां सब्जियों की तरह बेची जा रही हैं' मधु कोड़ा का सरकार पर तीखा हमला, छात्रों के समर्थन में उतरी भाजपा
'नौकरियां सब्जियों की तरह बेची जा रही हैं' मधु कोड़ा का सरकार पर तीखा हमला, छात्रों के समर्थन में उतरी भाजपा
Sep 09, 2026, 2:35:00 PM
 'नीतीश कुमार को मिला है मैंडेट' गरजे संजय झा-'JDU को इग्नोर कर कोई सरकार नहीं चला सकता' निशांत कुमार...
'नीतीश कुमार को मिला है मैंडेट' गरजे संजय झा-'JDU को इग्नोर कर कोई सरकार नहीं चला सकता' निशांत कुमार...
Sep 09, 2026, 2:20:00 PM
 प्रजापति समाज से MLC बनने के बाद पहली बार जहानाबाद पहुंचीं शिवरानी प्रजापति, कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत
प्रजापति समाज से MLC बनने के बाद पहली बार जहानाबाद पहुंचीं शिवरानी प्रजापति, कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत
Sep 09, 2026, 1:33:00 PM
PDS विक्रेताओं के समर्थन में तेजस्वी यादव, CM सम्राट को पत्र लिखकर रखीं 8 बड़ी मांगें, 30 हजार मानदेय...
PDS विक्रेताओं के समर्थन में तेजस्वी यादव, CM सम्राट को पत्र लिखकर रखीं 8 बड़ी मांगें, 30 हजार मानदेय...
Sep 09, 2026, 1:11:00 PM
 पैसे के विवाद में महिला की पीट-पीट कर हत्या, दो पुत्र घायल, गिरफ्तारी के लिए चल रही छापेमारी
पैसे के विवाद में महिला की पीट-पीट कर हत्या, दो पुत्र घायल, गिरफ्तारी के लिए चल रही छापेमारी
Sep 09, 2026, 12:47:00 PM
भीषण बाढ़ के बाद नेपाल में 5.0 की तीव्रता से कांपी धरती, इंडोनेशिया में ज्वालामुखी विस्फोट से कई उड़ानें रद्द
भीषण बाढ़ के बाद नेपाल में 5.0 की तीव्रता से कांपी धरती, इंडोनेशिया में ज्वालामुखी विस्फोट से कई उड़ानें रद्द
Sep 09, 2026, 12:31:00 PM
गोपालगंज में 6 साल की मासूम से दरिंदगी, पॉक्सो कोर्ट ने प्राइवेट स्कूल के वैन चालक को ठहराया दोषी
गोपालगंज में 6 साल की मासूम से दरिंदगी, पॉक्सो कोर्ट ने प्राइवेट स्कूल के वैन चालक को ठहराया दोषी
Sep 09, 2026, 11:59:00 AM
चाकू लेकर दौड़ाने लगा, साइबर कैफे का गेट तोड़कर युवक पर हमला
चाकू लेकर दौड़ाने लगा, साइबर कैफे का गेट तोड़कर युवक पर हमला
Sep 09, 2026, 11:29:00 AM
गन्ना उद्योग के विकास को मिलेगी नई गति, मंत्री संजय कुमार ने की समीक्षा बैठक, चीनी मिलों को चालू कराने पर जोर
गन्ना उद्योग के विकास को मिलेगी नई गति, मंत्री संजय कुमार ने की समीक्षा बैठक, चीनी मिलों को चालू कराने पर जोर
Sep 09, 2026, 10:24:00 AM
नकाश कंपनी की मनमानी का खुलासा, कोयला ढुलाई के बीच नियमों की धज्जियां उड़ाने का आरोप, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
नकाश कंपनी की मनमानी का खुलासा, कोयला ढुलाई के बीच नियमों की धज्जियां उड़ाने का आरोप, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
Sep 08, 2026, 7:12:00 PM