'लड़का-लड़की का मन हो जाता है तो..' अनंत सिंह ये क्या बोल बैठे ? मचा बवाल

बिहार के मोकामा से जदयू के बाहुबली विधायक अनंत सिंह का अपना अनोखा अंदाज है। आये दिन अपने बयानों की वजह से जदयू विधायक सुर्खियों में बने रहते हैं। अब उनका एक और बयान वायरल हो रहा है।

  'लड़का-लड़की का मन हो जाता है तो..' अनंत सिंह ये क्या बोल बैठे ? मचा बवाल

बिहार के मोकामा से जदयू के बाहुबली विधायक अनंत सिंह का अपना अनोखा अंदाज है। आये दिन अपने बयानों की वजह से जदयू विधायक  सुर्खियों में बने रहते हैं। अब उनका एक और बयान वायरल हो रहा है। अपराध और भ्रष्टाचार को लेकर अनंत सिंह का अजीबोगरीब बयान सामने आया है। जिसकी खूब चर्चा हो रही है।  

जदयू के बाहुबली विधायक अनंत सिंह ने कहा है कि लड़का-लड़की का मन हो जाता है, घर वाले बोलते हैं कि किडनैप हो गया है। इतना ही नहीं उन्होंने यहां तक कह दिया कि बिहार में भ्रष्टाचार कहीं नहीं है। जबकि आये दिन तमाम जगहों से भ्रष्टाचार की खबरें आते रहती है।   

दरअसल शनिवार को अनंत सिंह ने एक इंटरव्यू में अजीबोगरीब और विवादित बयान दिया है।   जब बाहुबली विधायक से पूछा गया कि  मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व वाली सरकार बिहार में भ्रष्टाचार और अपराध पर लगाम लगाएगी? जिसका जवाब देते हुए अनंत सिंह ने कहा कि भ्रष्टाचार तो है ही नहीं कहीं। कहीं किडनैप हो रहा है। लड़का-लड़की का मन हो जाता है, परिवार बोलता है कि किडनैप हो गया है। और वहां कोर्ट में जाकर दोनों चढ़ल हैं। यानि कि अनंत सिंह का कहना है कि आपसी सहमति  से लड़का-लड़की भाग जाता है और मां-बाप कहता है किडनैप हो गया है। 

वहीं नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के 'लालू की पाठशाला' वाले बयान पर भी अनंत सिंह ने पलटवार किया है उन्होंने कहा कि अगर लालू की पाठशाला से निकलकर कोई मुख्यमंत्री बन रहा है, तो तुम (तेजस्वी) ही बन जाओ। लालू यादव का नाम लिए बिना उन्होंने कहा कि उनका खुद का बेटा तो सीएम बन नहीं रहा है। 

Trending News

नकाश कंपनी की मनमानी का खुलासा, कोयला ढुलाई के बीच नियमों की धज्जियां उड़ाने का आरोप, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
नकाश कंपनी की मनमानी का खुलासा, कोयला ढुलाई के बीच नियमों की धज्जियां उड़ाने का आरोप, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
Sep 08, 2026, 7:12:00 PM
खूबसूरत हसीना के बाद एक और युवती शराब के साथ गिरफ्तार
खूबसूरत हसीना के बाद एक और युवती शराब के साथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 7:02:00 PM
निगरानी का बड़ा एक्शन, कनीय अभियंता 20 हजार घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
निगरानी का बड़ा एक्शन, कनीय अभियंता 20 हजार घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 6:42:00 PM
जमुई पुलिस ने दिखाई तत्परता, 24 घंटे में लापता नाबालिग को किया बरामद
जमुई पुलिस ने दिखाई तत्परता, 24 घंटे में लापता नाबालिग को किया बरामद
Sep 08, 2026, 6:24:00 PM
नलका चलाते ही करंट की चपेट में आई 10 वर्षीय बालिका, मौत, बचाने पहुंचे मामा भी झुलसे
नलका चलाते ही करंट की चपेट में आई 10 वर्षीय बालिका, मौत, बचाने पहुंचे मामा भी झुलसे
Sep 08, 2026, 6:15:00 PM
गंगू मेहतर जैसे शूरवीरों को ‘नए भारत’ में मिल रहा वास्तविक सम्मान: संजय सरावगी
गंगू मेहतर जैसे शूरवीरों को ‘नए भारत’ में मिल रहा वास्तविक सम्मान: संजय सरावगी
Sep 08, 2026, 5:58:00 PM
 CM सम्राट चौधरी ने आमजनों की सुनीं समस्याएं, बोले-हरेक आवाज सुनी जाएगी, वृद्धा पेंशन-राशन कार्ड पर दिया निर्देश
CM सम्राट चौधरी ने आमजनों की सुनीं समस्याएं, बोले-हरेक आवाज सुनी जाएगी, वृद्धा पेंशन-राशन कार्ड पर दिया निर्देश
Sep 08, 2026, 5:36:00 PM
पटना में रिश्वत लेते दारोगा गिरफ्तार, मरीन ड्राइव पर निगरानी ने रंगेहाथ दबोचा
पटना में रिश्वत लेते दारोगा गिरफ्तार, मरीन ड्राइव पर निगरानी ने रंगेहाथ दबोचा
Sep 08, 2026, 5:21:00 PM
‎17 सितंबर को 'आशीर्वाद का दीया', 7 अक्टूबर को 'सेवा ज्योति यात्रा' और 17 अक्टूबर को 'जनसेवक महाकुंभ': संजय सरावगी
‎17 सितंबर को 'आशीर्वाद का दीया', 7 अक्टूबर को 'सेवा ज्योति यात्रा' और 17 अक्टूबर को 'जनसेवक महाकुंभ': संजय सरावगी
Sep 08, 2026, 5:13:00 PM
सगे भाई चला रहे थे नशीले पदार्थों का धंधा, 4.67 ग्राम स्मैक और भारी मात्रा में नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार
सगे भाई चला रहे थे नशीले पदार्थों का धंधा, 4.67 ग्राम स्मैक और भारी मात्रा में नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 4:23:00 PM