बांकीपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने लिया संकल्प, 2010 से भी बेहतर परिणाम लाने को तैयार पूरा संगठन: मंत्री नितिन नवीन

नितिन नवीन ने आज बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र के मंडल अध्यक्ष, मंडल प्रभारी तथा शक्ति केन्द्र के पदाधिकारियों के साथ आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक की।

बांकीपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने लिया संकल्प,  2010 से भी बेहतर परिणाम लाने को तैयार पूरा संगठन: मंत्री नितिन नवीन
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Karishma Singh
: Oct 08, 2025, 6:17:00 PM

बांकीपुर विधानसभा के विधायक एवं बिहार सरकार के पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन ने आज बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र के मंडल अध्यक्ष, मंडल प्रभारी तथा शक्ति केन्द्र के पदाधिकारियों के साथ आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक की।

बैठक में आगामी चुनाव की रणनीति पर विस्तार से चर्चा हुई, जिसमें घर-घर संपर्क अभियान, बूथ सशक्तीकरण, और जनसंपर्क के माध्यम से मतदाताओं तक केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को पहुँचाने पर विशेष बल दिया गया।

इस अवसर पर मंत्री नितिन नवीन ने कहा कि “इस बार हमारा संकल्प है कि माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  एवं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी द्वारा बिहार में किए गए विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुँचाया जाए। वर्ष 2010 से भी बेहतर परिणाम लाना हमारा लक्ष्य है। जब संगठन मजबूत होगा, तब विजय सुनिश्चित होगी।

कार्यक्रम में भाजपा के क्षेत्रीय प्रवासी प्रभारी एवं हरियाणा के पूर्व मंत्री असीम गोयल जी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि “बिहार का यह चुनाव देश के आने वाले चुनावों की नींव साबित होगा। बिहार भाजपा संगठन की एकजुटता और कार्यकर्ताओं की प्रतिबद्धता आने वाले समय में देश की दिशा तय करेगी।

वहीं पटना साहिब लोकसभा प्रभारी एवं भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्रीमती रेखा वर्मा जी ने अपने संबोधन में कहा कि “भाजपा आज विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है, और इसका सबसे बड़ा कारण यह है कि देश की जनता ने झूठे अफवाह फैलाने वालों और परिवार को देश से ऊपर रखने वालों को नकार दिया है। जनता आज विकास और राष्ट्रहित की राजनीति के साथ है।

बैठक में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में संकल्प लिया कि आने वाले चुनाव में बांकीपुर विधानसभा एक बार फिर भाजपा की प्रचंड जीत का गवाह बनेगा।

Trending News

पुलिस ने अपनाया सख्त रूख, वाहन चेकिंग अभियान में दर्जनों वाहन की जांच
पुलिस ने अपनाया सख्त रूख, वाहन चेकिंग अभियान में दर्जनों वाहन की जांच
Jul 15, 2026, 8:29:00 PM
गावां-पटना मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, मां-बेटा गंभीर रूप से घायल
गावां-पटना मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, मां-बेटा गंभीर रूप से घायल
Jul 15, 2026, 8:22:00 PM
स्कूल वैन से उतरा मासूम, अगले ही पल डंपर ने कुचल दिया, चार घंटे तक हाईवे जाम
स्कूल वैन से उतरा मासूम, अगले ही पल डंपर ने कुचल दिया, चार घंटे तक हाईवे जाम
Jul 15, 2026, 8:18:00 PM
अवैध रूप से चल रहे जुए के अड्डे पर छापा, छह गिरफ्तार, कई सामान जब्त
अवैध रूप से चल रहे जुए के अड्डे पर छापा, छह गिरफ्तार, कई सामान जब्त
Jul 15, 2026, 8:05:00 PM
एसआईआर, मतदाता फॉर्म को लेकर कांग्रेस की बैठक, प्रदेश नेताओं ने कार्यकर्ताओं को दिए दिशा-निर्देश
एसआईआर, मतदाता फॉर्म को लेकर कांग्रेस की बैठक, प्रदेश नेताओं ने कार्यकर्ताओं को दिए दिशा-निर्देश
Jul 15, 2026, 7:55:00 PM
कोरियन भाषा सीखेंगे बिहार के युवा, विदेश में रोजगार की बढ़ेंगी संभावनाएं
कोरियन भाषा सीखेंगे बिहार के युवा, विदेश में रोजगार की बढ़ेंगी संभावनाएं
Jul 15, 2026, 7:36:00 PM
दो कुख्यात पर 50-50 हजार का इनाम घोषित, एसपी ने रखा इनाम
दो कुख्यात पर 50-50 हजार का इनाम घोषित, एसपी ने रखा इनाम
Jul 15, 2026, 7:26:00 PM
दुकान में बिक रही थी अवैध रूप से शराब, 49 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद
दुकान में बिक रही थी अवैध रूप से शराब, 49 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद
Jul 15, 2026, 7:10:00 PM
अहम खबर: नोटिस का जवाब न मिलने पर समाचार पत्र में इसका प्रकाशन कानूनी रूप से माना जाएगा तामील
अहम खबर: नोटिस का जवाब न मिलने पर समाचार पत्र में इसका प्रकाशन कानूनी रूप से माना जाएगा तामील
Jul 15, 2026, 6:29:00 PM
सम्राट कैबिनेट की बैठक में 25 एजेंडों पर लगी मुहर, बाइक-ऑटो खरीदना हुआ महंगा
सम्राट कैबिनेट की बैठक में 25 एजेंडों पर लगी मुहर, बाइक-ऑटो खरीदना हुआ महंगा
Jul 15, 2026, 6:21:00 PM