BJP सांसद विनोद तावड़े ने राज्यसभा में उठाया त्वचा दान और त्वचा बैंकिंग को सुदृढ़ करने का मुद्दा

राज्यसभा सांसद एवं भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े ने सदन का ध्यान जलने से गंभीर रूप से पीड़ित मरीजों के त्वरित उपचार के महत्व को देखते हुए त्वचा दान और त्वचा बैंकिंग की व्यवस्था सुदृढ़ करने की ओर आकर्षित किया।

उन्होंने बताया कि दान की गई त्वचा कैसे जलने से पीड़ित मरीजों के उपचार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है तथा संक्रमण व अत्यधिक फ्लूड लॉस के जोखिम को कम करती है।

सदन में बोलते हुए विनोद तावड़े ने बताया कि, त्वचा दान का प्रावधान ‘मानव अंग एवं ऊतक प्रतिरोपण अधिनियम, 1994’ के अंतर्गत किया गया है। उन्होंने राष्ट्रीय अंग एवं ऊतक प्रतिरोपण संगठन (एनओटीटीओ) के माध्यम से अंग एवं ऊतक दान की व्यवस्था को मजबूत करने के लिए सरकार की ओर से किए गए सराहनीय पहल की जानकारी भी दी।

 उन्होंने कहा-जन-जागरूकता, त्वचा बैंकिंग अवसंरचना तथा एकीकृत राष्ट्रीय त्वचा पुनर्निर्माण व्यवस्था को सुदृढ़ करने से इस व्यवस्था में उल्लेखनीय सुधार होगा।

प्रक्रिया के विषय में विस्तार से बताते हुए विनोद तावडे़ ने सदन को सूचित किया कि, मृत्यु के छह घंटे के भीतर त्वचा दान की जा सकती है। इसके लिए रक्त समूह या ऊतक (टिश्यू) मिलान की आवश्यकता नहीं होती। इस प्रक्रिया में केवल त्वचा की सबसे बाहरी परत ही निकाली जाती है, जिससे किसी प्रकार की विकृति नहीं होती।

उन्होंने यह भी बताया कि दान की गई त्वचा को पांच वर्षों तक संरक्षित करके रखा जा सकता है। यह सुविकसित त्वचा बैंकिंग प्रणाली के दीर्घकालिक महत्व को रेखांकित करता है।

Trending News

नेपाल में बारिश से उफनाई नदियां, बिहार में बाढ़ से हाहाकार, घरों में घुसा पानी, लोग कर रहे पलायन

Aug 07, 2026, 11:34:00 AM
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का सीतामढ़ी स्थित पुनौरा धाम आगमन,  DM-SP ने तैयारियों का लिया जायजा

Aug 07, 2026, 11:11:00 AM
युवक का हाथ में लहराते हथियार और हर्ष फायरिंग, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

Aug 07, 2026, 10:41:00 AM
‘हबीबी राहुल, तुम कब आओगे?’ छात्रों से राहुल गांधी की बातचीत पर BJP का तंज

Aug 07, 2026, 10:22:00 AM
BJP सांसद विनोद तावड़े ने राज्यसभा में उठाया त्वचा दान और त्वचा बैंकिंग को सुदृढ़ करने का मुद्दा
BJP सांसद विनोद तावड़े ने राज्यसभा में उठाया त्वचा दान और त्वचा बैंकिंग को सुदृढ़ करने का मुद्दा
Aug 07, 2026, 10:11:00 AM
JSSC CGL केस में बड़ा खुलासा! छात्रों से लाखों की ठगी, कई IRB जवान गिरफ्तार

Aug 07, 2026, 10:09:00 AM
सोशल मीडिया पर भड़काऊ वीडियो मामले में पूर्व पीपी का बेटा सह अधिवक्ता गिरफ्तार

Aug 07, 2026, 9:51:00 AM
नाला में मासिक गुरु गोष्ठी: नवाचार से पढ़ाई और योजनाओं के धरातलीय क्रियान्वयन पर दिया गया जोर

Aug 06, 2026, 8:03:00 PM
मोदी-योगी को वोट नहीं, पहले आरक्षण दो : मुकेश सहनी का बड़ा ऐलान

Aug 06, 2026, 7:54:00 PM
बीजेपी में संगठन विस्तार पर जोर, वरिष्ठ नेताओं ने दिया कार्यकर्ताओं को दिशा-निर्देश

Aug 06, 2026, 7:48:00 PM