BJP के नए कार्यकारी अध्यक्ष का रोड शो, हाथी-घोड़े, ढोल-नगाड़ों से स्वागत

बीजेपी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनने के बाद बांकीपुर विधायक नितिन नबीन पहली बार दो दिवसीय दौरे पर पटना पर आ रहे हैं। पटना पहुंचने के बाद वे 6KM लंबा रोड शो करेंगे।

नितिन नवीन की तस्वीर

बीजेपी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनने के बाद बांकीपुर विधायक नितिन नबीन पहली बार दो दिवसीय दौरे पर पटना पर आ रहे हैं। पटना पहुंचने के बाद वे 6KM लंबा रोड शो करेंगे।

रोड शो दोपहर 12.30 बजे पटना एयरपोर्ट से शुरू होगा। जो करीब 2 बजे मिलर हाई स्कूल मैदान में खत्म होगा। मिलर स्कूल में उनके स्वागत में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।

4 घंटे चलने वाले रोड शो में 4 बड़े चौराहे पड़ेंगे। इससे 2 लाख लोग गुजरते हैं। ट्रैफिक डायवर्ड होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहे हैं

नितिन नवीन के स्वागत के लिए पटना के प्रमुख चौक-चौराहे पर बड़े होर्डिंग, बैनर और पोस्टर लगाए गए हैं।

दोपहर 12:30 बजे पटना एयरपोर्ट से स्वागत कार्यक्रम की शुरुआत होगी। इसमें 12 से ज्यादा हाथी और घोड़े, हजारों की संख्या में बाइक सवार कार्यकर्ता, ढोल-नगाड़े, बैंड-बाजे के साथ जगह-जगह फूलों की बारिश की जाएगी।

पूरे मार्ग में जगह-जगह स्वागत मंच बनाए गए हैं, जहां भाजपा कार्यकर्ता और समर्थक अपने नेता का अभिनंदन करेंगे।

प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी के मुताबिक, पटना एयरपोर्ट से निकलने के बाद नितिन नबीन का काफिला शेखपुरा मोड़ होते हुए राजवंशी नगर स्थित महावीर मंदिर पहुंचेगा। वहां वे पंचमुखी हनुमान जी की पूजा-अर्चना करेंगे।

इसके बाद वे पटना हाईकोर्ट के पास डॉ. भीमराव अंबेडकर की मूर्ति पर श्रद्धांजलि देंगे। आयकर गोलंबर के पास लोकनायक जयप्रकाश नारायण (जेपी) की मूर्ति पर श्रद्धांजलि देंगे।

नितिन नबीन का काफिला मिलर हाई स्कूल मैदान पहुंचेगा, जहां अभिनंदन समारोह होगा। इसमें पटना महानगर की सभी विधानसभा इकाइयों, पार्टी के अलग-अलग मंच, मोर्चा और प्रकोष्ठों के लिए अलग-अलग स्वागत मंच बनाए गए हैं।

इस दौरान झांकियां भी दिखाई जाएंगी। बिहार की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को दर्शाने वाली झांकियां इस समारोह का मुख्य आकर्षण होंगी।

Trending News

चर्चित विजय सहनी हत्याकांड में कोर्ट का बड़ा फैसला, मुख्य अभियुक्त अशोक यादव को उम्रकैद की सजा
चर्चित विजय सहनी हत्याकांड में कोर्ट का बड़ा फैसला, मुख्य अभियुक्त अशोक यादव को उम्रकैद की सजा
Sep 11, 2026, 9:59:00 PM
हत्या के 12 वर्ष बाद जिंदा मिली महिला, पुलिस को गुमराह करने के आरोप में प्राथमिकी
हत्या के 12 वर्ष बाद जिंदा मिली महिला, पुलिस को गुमराह करने के आरोप में प्राथमिकी
Sep 11, 2026, 9:39:00 PM
बुद्ध मार्ग में बनेगा बहुमंजिला विद्या भवन, एक भवन से संचालित होंगी शिक्षा विभाग की गतिविधियां: शिक्षा मंत्री
बुद्ध मार्ग में बनेगा बहुमंजिला विद्या भवन, एक भवन से संचालित होंगी शिक्षा विभाग की गतिविधियां: शिक्षा मंत्री
Sep 11, 2026, 8:08:00 PM
20 सूत्री बैठक, योजनाओं की हुई समीक्षा, थावे व भोरे की चार पंचायतें अब होंगी नगर पंचायत
20 सूत्री बैठक, योजनाओं की हुई समीक्षा, थावे व भोरे की चार पंचायतें अब होंगी नगर पंचायत
Sep 11, 2026, 7:58:00 PM
बिहार में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक
बिहार में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक
Sep 11, 2026, 7:06:00 PM
'हुजूर मेरे पति को चाकू से मार दिया, न्याय दिला दीजिए' तेजस्वी से बोली पीड़िता, पताही डबल मर्डर पर सियासत तेज
'हुजूर मेरे पति को चाकू से मार दिया, न्याय दिला दीजिए' तेजस्वी से बोली पीड़िता, पताही डबल मर्डर पर सियासत तेज
Sep 11, 2026, 6:53:00 PM
MLC चुनाव की तैयारियों को लेकर सहरसा पहुंचे प्रशांत किशोर, सम्राट चौधरी के बयान पर PK का पलटवार
MLC चुनाव की तैयारियों को लेकर सहरसा पहुंचे प्रशांत किशोर, सम्राट चौधरी के बयान पर PK का पलटवार
Sep 11, 2026, 6:38:00 PM
मछुआरों की आय बढ़ाने की पहल: 10 हजार किसानों को निःशुल्क मिलेगा मछली पालन का प्रशिक्षण
मछुआरों की आय बढ़ाने की पहल: 10 हजार किसानों को निःशुल्क मिलेगा मछली पालन का प्रशिक्षण
Sep 11, 2026, 6:37:00 PM
गंगा स्नान कर लौट रहे दंपति की दर्दनाक मौत, तेज रफ्तार हाईवा ने ले ली जान
गंगा स्नान कर लौट रहे दंपति की दर्दनाक मौत, तेज रफ्तार हाईवा ने ले ली जान
Sep 11, 2026, 6:28:00 PM
एआइसीसी मुख्यालय पर किया था प्रदर्शन, 33 कांग्रेसी नेताओं को शो कॉज नोटिस
एआइसीसी मुख्यालय पर किया था प्रदर्शन, 33 कांग्रेसी नेताओं को शो कॉज नोटिस
Sep 11, 2026, 6:21:00 PM