भाजपा एक मात्र ऐसा दल, जो अपने देवतुल्य कार्यकर्ताओं की ताकत से चलता है: संजय सरावगी

बिहार भाजपा के अध्यक्ष संजय सरावगी आज अपने प्रवास कार्यक्रम के क्रम में गया पहुंचे। यहां पहुंचने के बाद उनका कार्यकर्ताओं द्वारा जोरदार स्वागत किया गया।

भाजपा एक मात्र ऐसा दल, जो अपने देवतुल्य कार्यकर्ताओं की ताकत से चलता है: संजय सरावगी
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Karishma Singh
: Jan 27, 2026, 4:35:00 PM

पटना: बिहार भाजपा के अध्यक्ष संजय सरावगी आज अपने प्रवास कार्यक्रम के क्रम में गया पहुंचे। यहां पहुंचने के बाद उनका कार्यकर्ताओं द्वारा जोरदार स्वागत किया गया।  

‎भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सरावगी यहां हरिदास सेमिनरी हाई स्कूल में आयोजित कार्यकर्ता सम्मान समारोह को संबोधित किया। कार्यकर्ताओं को उत्साहित करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा सत्ता में भी आती है तो हम अपनी विचारधारा को नहीं छोड़ते हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा एक पार्टी नहीं, एक परिवार है। 

‎भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी के गया जिले में प्रवेश के साथ ही कार्यकर्ताओं द्वारा जोरदार स्वागत और अभिनन्दन किया गया। अध्यक्ष के बेलागंज पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने चाकंद और पासवर में भी अभिनन्दन किया। इस दौरान भाजपा के समर्थन में जमकर नारे लगाए गए। इसके बाद रामशीला और काली मंदिर के पास भी कार्यकर्ताओं ने अपने अध्यक्ष का जोरदार स्वागत किया और फूल बरसाए।  

‎यहां से भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी हरिदास सेमिनरी हाई स्कूल पहुंचे जहां वे कार्यकर्ता सम्मान समारोह में शामिल हुए। यहां पहुंचने पर उनका जोरदार अभिनन्दन किया गया।  

‎इस समारोह में पहुंचे सैकड़ों कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने कहा कि देश में कई राजनीतिक दल हैं। कई दलों को परिवार चलाते हैं। भाजपा एक मात्र ऐसा दल है, जो अपने देवतुल्य कार्यकर्ताओं की ताकत से चलता है। कार्यकर्ता चाह ले तो हर चुनाव के परिणाम सकारात्मक आते हैं। भाजपा के हम सब कार्यकर्ता एक परिवार की तरह हैं।  

‎उन्होंने कहा कि भाजपा एक ऐसी पार्टी है जो जाति और परिवार के नाम पर काम नहीं करती है। यहां बूथ पर काम करने वाला सामान्य कार्यकर्ता भी संगठन के सर्वोच्च पद पर पहुंच सकता है।  

‎उन्होंने कहा कि भाजपा का कार्यकर्ता ही भाजपा की असली पूंजी है। उन्होंने आह्वान करते हुए कहा, "सब कार्यकर्ता उत्साह से रहें, एक रहें, अनुशासन में रहें और अपनी क्षमता का उपयोग पार्टी को मजबूत करने में करें। मातृशक्ति का सम्मान करें। हम सब मिलकर कार्य करेंगे, भाजपा एक पार्टी नहीं, एक परिवार है।"

‎उन्होंने कार्यकर्ताओं को विश्वास देते हुए कहा, "मेरा पूरा प्रयास होगा कि पार्टी के हर कार्यकर्ता का सम्मान होगा, आदर होगा, सभी कार्यकर्ता मिलजुलकर कार्य करेंगे। हर कार्यकर्ता की बात सुनने, उनसे मिलने का प्रयास करूंगा। हम सबका कर्तव्य है कि पार्टी को और मजबूत बनाने की दिशा में हम सब मिलकर कार्य करें और एक नया इतिहास रचें।"

‎इस प्रवास यात्रा के क्रम में भाजपा अध्यक्ष वरिष्ठ कार्यकर्ताओं और नेताओं से भी मुलाकात की और उनके साथ बैठक की। भाजपा अध्यक्ष सरावगी ने कहा कि हमारी पार्टी आज बुलंदियों पर है, इसमें सबसे बड़ा योगदान पूर्वज कार्यकर्ताओं का है, जिन्होंने इस पार्टी को सींच कर यहां तक पहुंचाया है।  हम सबको मिलकर पार्टी को और आगे ले जाना है। उन्होंने कहा कि सरकार के कार्य, योजनाओं को जनता तक, घर-घर पहुंचाना हम सब कार्यकर्ताओं का दायित्व है।  

‎इसके बाद प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी मंगला गौरी और विष्णुपद मंदिर पहुंचे और पूजा अर्चना कर आशीर्वाद लिया। उन्होंने बिहार के लोगों के सुख और समृद्धि की भी कामना की।  

‎इसके बाद वे विचार परिवार के लोगों के साथ मुलाकात की और चर्चा की। प्रवास कार्यक्रम के अंत में गया पूर्वी जिलाध्यक्ष विजय कुमार मांझी के आवास पहुंचे और भोजन किया।