बिहार विधानमंडल मानसून सत्र, याद आए नीतीश, पहली बार सदन में बोले निशांत, सदन के पहले दिन की मुख्य झलकियां

बिहार विधानमंडल मानसून सत्र, याद आए नीतीश, पहली बार सदन में बोले निशांत, सदन के पहले दिन की मुख्य झलकियां

बिहार विधानमंडल का पांच दिवसीय मानसून सत्र आज यानी सोमवार से शुरू हो गया। पांच दिनों तक चलने वाला यह सत्र 24 जुलाई तक चलेगा। सत्र के पहले दिन से ही सदन के अंदर और बाहर सियासी गर्मी देखने को मिली। सत्र के पहले दिन विपक्ष ने जमकर हंगामा किया है। वहीं बदलते राजनीतिक परिदृश्य के कारण यह सत्र ऐतिहासिक माना जा रहा है।  लगभग 21 वर्षों में पहली बार ऐसा हुआ, जब बिहार विधानसभा या विधान परिषद में नीतीश कुमार मौजूद नहीं हैं। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पुत्र और बिहार सरकार में स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने पहली बार किसी सदन के सदस्य के रूप में बिहार विधान परिषद में प्रवेश किया। मानसून सत्र के पहले दिन की कार्यवाही पूरी होने के बाद विधानसभा अध्यक्ष ने सदन की बैठक मंगलवार सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी। अब अगले दिन तय एजेंडे के अनुसार सदन की कार्यवाही होगी। 

सदन के पहले दिन की मुख्य झलकियां

पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पुत्र और बिहार सरकार में स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने पहली बार किसी सदन के सदस्य के रूप में बिहार विधान परिषद में प्रवेश किया। बतौर विधान परिषद सदस्य निशांत कुमार ने पहली बार सदन को संबोधित करते हुए सभी सदस्यों का अभिनंदन किया और नए सदस्यों से सदन की गरिमा बनाए रखने की अपील की।

पहली बार सदन में बोलते हुए निशांत कुमार ने अपने पिता और पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 20 वर्षों के शासनकाल की उपलब्धियों को गिनाया और कहा कि बिहार ने इन वर्षों में विकास के कई नए आयाम स्थापित किए हैं।

अपने संबोधन में निशांत कुमार ने कहा कि उनके पिता नीतीश कुमार ने अपने लंबे राजनीतिक सफर में यह साबित किया कि राजनीति समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का माध्यम हो सकती है। उन्होंने कहा कि अब मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में बिहार के विकास की इस गति को आगे बढ़ाना है।

गांवों में होल्डिंग टैक्स वसूली के फैसले पर नाराजगी जताते हुए AIMIM विधायक अख्तरुल ईमान ने कहा कि सरकार युवाओं को रोजगार देने में विफल रही है। मजबूरी में लोग रोजगार की तलाश में दिल्ली और पंजाब पलायन कर रहे हैं।

पहले दिन सदन पहुंचे विधायक अनंत सिंह ने स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार को जन्मदिन की बधाई देते हुए कहा कि मैं उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं देता हूं। वे बहुत अच्छा काम कर रहे हैं।

राजद विधायक भाई वीरेंद्र ने कहा-हमने केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ प्रदर्शन किया है। तेजस्वी यादव सत्र में नहीं हैं तो क्या हुआ, हम सब मौजूद हैं। पार्टी का हर कार्यकर्ता तेजस्वी यादव का ही रूप है। 

जन्मदिन की बधाई मिलने पर स्वास्थ्य मंत्री निशांत ने सबों के प्रति आभार प्रकट किया और कहा कि हमें मिलकर काम करना है। पूर्व सीएम नीतीश कुमार ने जो विकास की रेखा खींची है, सीएम सम्राट चौधरी आगे बढ़ा रहे हैं। 

बिहार विधानसभा में अनुपूरक बजट पेश किया गया। बिहार के उपमुख्यमंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव ने 87,383 करोड़ का वित्तीय वर्ष 2026-27 का पहला अनुपूरक बजट पेश किया।

राजद विधान पार्षद कारी सुहैब ने कहा कि भाजपा के लोग स्कूल और शिक्षा का भगवाकरण हो रहा है। भाजपा वाले अपने घर का भगवाकरण क्यों नहीं कर रहे हैं। भाजपा सरकार को शिक्षा से कोई मतलब नहीं है। वो तो विश्वविद्यालय तोड़ रही है।

परिषद की कार्यवाही शुरू होने पर सभापति अवधेश नारायण सिंह ने भी स्वास्थ्य मंत्री को जन्मदिन की बधाई दी। अपने प्रारंभिक संबोधन में सभापति ने सीएम सम्राट चौधरी को बधाई दी। साथ ही पूर्व सीएम नीतीश कुमार को भी याद किया। सदन में 12 नवनिर्वाचित सदस्य भी मौजूद हैं।

बता दें कि बिहार विधानमंडल का पांच दिवसीय मानसून सत्र आज यानी सोमवार से शुरू हो गया। पांच दिनों तक चलने वाला यह सत्र 24 जुलाई तक चलेगा। विधानमंडल मानसून सत्र में 5 बैठकें होंगी। दौरान वित्तीय वर्ष 2026-27 का प्रथम अनुपूरक बजट भी सदन में पेश किया जाएगा। 21-22 को राजकीय विधेयक पेश होंगे। पहले दिन 20 जुलाई को राज्यपाल से मंजूर अध्यादेश पटल पर रखे जाएंगे। वित्त मंत्री विजेन्द्र यादव चालू वित्तीय वर्ष 2026-27 की पहली अनुपूरक व्यय विवरणी पेश करेंगे। 21 और 22 जुलाई, दो दिन राजकीय विधेयक और अन्य कार्य होंगे। 23 जुलाई को अनुपूरक व्यय विवरणी पर बहस होगी और विनियोग विधेयक पेश होगा। आखिरी दिन गैर सरकारी संकल्प लाए जाएंगे। सत्र के दौरान सरकार की ओर से पेश किए जाने वाले विधेयकों को लेकर सदन में महत्वपूर्ण विधायी कामकाज होने की संभावना है।


Trending News

बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, शहाबुद्दीन को अरेस्‍ट करने वालीं DSP समेत 37 अधिकारियों का  तबादला, SDPO-ASP भी...
बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, शहाबुद्दीन को अरेस्‍ट करने वालीं DSP समेत 37 अधिकारियों का तबादला, SDPO-ASP भी...
Sep 06, 2026, 10:49:00 PM
500 से अधिक आवाजें, एक संकल्प, 2047 तक विकसित बिहार
500 से अधिक आवाजें, एक संकल्प, 2047 तक विकसित बिहार
Sep 06, 2026, 7:10:00 PM
SNMMCH के सर्जिकल ICU में आधे घंटे बिजली गुल, महिला मरीज की मौत, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप
SNMMCH के सर्जिकल ICU में आधे घंटे बिजली गुल, महिला मरीज की मौत, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप
Sep 06, 2026, 7:05:00 PM
दिल्ली में पांच मंजिला बिल्डिंग भरभराकर ढह गई, एक्शन में अमित शाह, CM रेखा गुप्ता भी पहुंची, एक की मौत, मलबे में कई दबे..
दिल्ली में पांच मंजिला बिल्डिंग भरभराकर ढह गई, एक्शन में अमित शाह, CM रेखा गुप्ता भी पहुंची, एक की मौत, मलबे में कई दबे..
Sep 06, 2026, 6:55:00 PM
पानी के तेज बहाव में बहा डायवर्सन, कई गांव खतरे में
पानी के तेज बहाव में बहा डायवर्सन, कई गांव खतरे में
Sep 06, 2026, 6:34:00 PM
सोलर स्ट्रीट लाइट 72 घंटे से अधिक खराब रही तो एजेंसी पर लगेगा जुर्माना, DM ने चेताया
सोलर स्ट्रीट लाइट 72 घंटे से अधिक खराब रही तो एजेंसी पर लगेगा जुर्माना, DM ने चेताया
Sep 06, 2026, 6:17:00 PM
पटना: डकैती कांड का खुलासा, हथियार के साथ युवक गिरफ्तार
पटना: डकैती कांड का खुलासा, हथियार के साथ युवक गिरफ्तार
Sep 06, 2026, 5:58:00 PM
एनडीए सरकार जमीन पर राहत पहुंचा रही, तेजस्वी सिर्फ बयानबाजी कर रहे: संजय सरावगी
एनडीए सरकार जमीन पर राहत पहुंचा रही, तेजस्वी सिर्फ बयानबाजी कर रहे: संजय सरावगी
Sep 06, 2026, 5:43:00 PM
महाराजगंज में अतिक्रमण पर चला डंडा, मोनिया बाबा मेले से पहले प्रशासन का बुलडोजर एक्शन
महाराजगंज में अतिक्रमण पर चला डंडा, मोनिया बाबा मेले से पहले प्रशासन का बुलडोजर एक्शन
Sep 06, 2026, 5:24:00 PM
राष्ट्रीय लोक मोर्चा का श्रद्धांजलि-सह-आभार कार्यक्रम, सामाजिक न्याय के योद्धा जगदेव बाबू को किया याद
राष्ट्रीय लोक मोर्चा का श्रद्धांजलि-सह-आभार कार्यक्रम, सामाजिक न्याय के योद्धा जगदेव बाबू को किया याद
Sep 06, 2026, 5:04:00 PM