बिहार विधान परिषद में घमासान: सुनील कुमार सिंह ने उठाया डिग्री का मुद्दा, अशोक चौधरी ने दी इस्तीफे की चुनौती

बिहार विधान परिषद में आज उस वक्त हंगामा मच गया जब मंत्री अशोक चौधरी और एमएलसी सुनील कुमार सिंह आमने-सामने भिड़ गए। सदन की कार्यवाही के दौरान सुनील सिंह ने अशोक चौधरी की डिग्री को नकली बताते हुए गंभीर आरोप लगा दिया।

Asok Chaudhary

बिहार विधान परिषद में आज उस वक्त हंगामा मच गया जब मंत्री अशोक चौधरी और एमएलसी सुनील कुमार सिंह आमने-सामने भिड़ गए। सदन की कार्यवाही के दौरान सुनील सिंह ने अशोक चौधरी की डिग्री को नकली बताते हुए गंभीर आरोप लगा दिया। आरोप सुनते ही अशोक चौधरी का गुस्सा फूट पड़ा।

उन्होंने सदन में ऊंची आवाज में कहा, “अगर सुनील सिंह मेरी डिग्री को नकली साबित कर दें तो मैं इस्तीफा देने को तैयार हूं, लेकिन अगर साबित नहीं कर पाए तो उन्हें खुद इस्तीफा देना होगा।” मंत्री के इस तेवर से सदन का माहौल गरमा गया।

स्थिति बिगड़ती देख बीच-बचाव के लिए मंत्री विजय चौधरी खड़े हुए। उन्होंने कहा, “बिना दस्तावेज के किसी पर आरोप लगाना नियमों के खिलाफ है। ऐसे आरोपों को सदन की कार्यवाही से हटाया जाना चाहिए।”

हालांकि सुनील सिंह अपने आरोपों पर कायम रहे। उन्होंने कहा, “एक अधिकारी ने पत्र लिखकर रिश्वत मांगे जाने की बात कही है। इससे जुड़े दस्तावेज मैं सदन के पटल पर रखूंगा।”

इस पर अशोक चौधरी ने पलटवार करते हुए कहा, “सुनील कुमार सिंह का उद्देश्य सवाल का जवाब लेना नहीं, बल्कि मुझे टारगेट करना है। उनकी समझने-बूझने की व्यवस्था गड़बड़ा गई है।”

इधर, बिहार विधानसभा के बजट सत्र के 12वें दिन भी सियासी बयानबाज़ी तेज रही। जदयू विधायक विनय चौधरी ने कहा, “जनता ने राजद का इलाज कर दिया है।” उन्होंने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर निशाना साधते हुए कहा, “तेजस्वी यादव डोलते-डोलते सदन में आए थे। पैर में चोट लगने के बाद कोई इस तरह नहीं चलता। हमने मेडिकल जांच की बात कही, लेकिन वे भाग गए।”

सदन के भीतर आरोप-प्रत्यारोप और तीखी बयानबाज़ी के बीच राजनीतिक तापमान लगातार चढ़ा रहा।

Trending News

गोपालगंज में 6 साल की मासूम से दरिंदगी, पॉक्सो कोर्ट ने प्राइवेट स्कूल के वैन चालक को ठहराया दोषी
गोपालगंज में 6 साल की मासूम से दरिंदगी, पॉक्सो कोर्ट ने प्राइवेट स्कूल के वैन चालक को ठहराया दोषी
Sep 09, 2026, 11:59:00 AM
चाकू लेकर दौड़ाने लगा, साइबर कैफे का गेट तोड़कर युवक पर हमला
चाकू लेकर दौड़ाने लगा, साइबर कैफे का गेट तोड़कर युवक पर हमला
Sep 09, 2026, 11:29:00 AM
गन्ना उद्योग के विकास को मिलेगी नई गति, मंत्री संजय कुमार ने की समीक्षा बैठक, चीनी मिलों को चालू कराने पर जोर
गन्ना उद्योग के विकास को मिलेगी नई गति, मंत्री संजय कुमार ने की समीक्षा बैठक, चीनी मिलों को चालू कराने पर जोर
Sep 09, 2026, 10:24:00 AM
नकाश कंपनी की मनमानी का खुलासा, कोयला ढुलाई के बीच नियमों की धज्जियां उड़ाने का आरोप, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
नकाश कंपनी की मनमानी का खुलासा, कोयला ढुलाई के बीच नियमों की धज्जियां उड़ाने का आरोप, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
Sep 08, 2026, 7:12:00 PM
खूबसूरत हसीना के बाद एक और युवती शराब के साथ गिरफ्तार
खूबसूरत हसीना के बाद एक और युवती शराब के साथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 7:02:00 PM
निगरानी का बड़ा एक्शन, कनीय अभियंता 20 हजार घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
निगरानी का बड़ा एक्शन, कनीय अभियंता 20 हजार घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 6:42:00 PM
जमुई पुलिस ने दिखाई तत्परता, 24 घंटे में लापता नाबालिग को किया बरामद
जमुई पुलिस ने दिखाई तत्परता, 24 घंटे में लापता नाबालिग को किया बरामद
Sep 08, 2026, 6:24:00 PM
नलका चलाते ही करंट की चपेट में आई 10 वर्षीय बालिका, मौत, बचाने पहुंचे मामा भी झुलसे
नलका चलाते ही करंट की चपेट में आई 10 वर्षीय बालिका, मौत, बचाने पहुंचे मामा भी झुलसे
Sep 08, 2026, 6:15:00 PM
गंगू मेहतर जैसे शूरवीरों को ‘नए भारत’ में मिल रहा वास्तविक सम्मान: संजय सरावगी
गंगू मेहतर जैसे शूरवीरों को ‘नए भारत’ में मिल रहा वास्तविक सम्मान: संजय सरावगी
Sep 08, 2026, 5:58:00 PM
 CM सम्राट चौधरी ने आमजनों की सुनीं समस्याएं, बोले-हरेक आवाज सुनी जाएगी, वृद्धा पेंशन-राशन कार्ड पर दिया निर्देश
CM सम्राट चौधरी ने आमजनों की सुनीं समस्याएं, बोले-हरेक आवाज सुनी जाएगी, वृद्धा पेंशन-राशन कार्ड पर दिया निर्देश
Sep 08, 2026, 5:36:00 PM