बिहार के शिक्षकों को अब वॉट्सऐप पर नहीं मिलेगी छुट्टी, शिक्षा विभाग का सख्त फरमान

बिहार में अब वॉट्सऐप के जरिए छुट्टी लेने की मनमानी पूरी तरह बंद कर दी गई है. बिना अनुमति अवकाश पर जाने वाले शिक्षकों पर सख्त कार्रवाई होगी.

Teacher

बिहार में अब वॉट्सऐप के जरिए छुट्टी लेने की मनमानी पूरी तरह बंद कर दी गई है. बिना अनुमति अवकाश पर जाने वाले शिक्षकों पर सख्त कार्रवाई होगी. भागलपुर जिला शिक्षा पदाधिकारी राज कुमार शर्मा ने इसे लेकर कड़े शब्दों में आदेश जारी किया है.

जारी निर्देश में साफ कहा गया है कि आकस्मिक अवकाश लेने के लिए अब सिर्फ वॉट्सऐप मैसेज या मौखिक सूचना मान्य नहीं होगी. हर पदाधिकारी और कर्मी को सक्षम प्राधिकारी से विधिवत अनुमति लेनी होगी. नियम तोड़ने वालों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी

जिला शिक्षा पदाधिकारी ने कहा है कि हाल के दिनों में कई मामले सामने आए हैं. कई कर्मचारी बिना पूर्व सूचना के कार्यालय से गायब हो जाते हैं. कुछ लोग सिर्फ वॉट्सऐप पर मैसेज भेजकर छुट्टी मान लेते हैं. विभाग ने इसे गंभीर अनुशासनहीनता माना है.

आदेश में कहा गया है कि इस तरह की लापरवाही से सरकारी काम प्रभावित हो रहा है. छात्रों से जुड़े कार्यों में बाधा आ रही है. इसे किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. विशेष परिस्थिति को छोड़कर बिना अनुमति अवकाश स्वीकार नहीं होगा.

आकस्मिक अवकाश को लेकर विभाग ने अब एक तय फॉर्मेट भी जारी किया है. इस फॉर्मेट में शिक्षकों को आवेदन करना अनिवार्य होगा. आवेदन में कर्मचारी का नाम, पदनाम और शाखा का नाम लिखना होगा. कुल स्वीकृत आकस्मिक अवकाश और पहले ली गई छुट्टियों की संख्या भी बतानी होगी.

इसके अलावा अवकाश की अवधि, छुट्टी लेने का कारण और शेष अवकाश की जानकारी देना जरूरी होगा. अवकाश के दौरान कौन कर्मी कार्य देखेगा, उसका नाम भी आवेदन में दर्ज करना होगा. अधूरा आवेदन किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा.

विभाग ने साफ किया है कि केवल डिजिटल मैसेज या अनौपचारिक सूचना के आधार पर छुट्टी मान्य नहीं होगी. सभी को नियमों का पालन करना होगा. इस आदेश के बाद शिक्षा विभाग के कर्मियों में हलचल है. विभाग का कहना है कि यह कदम वर्किंग कल्चर को बेहतर बनाने के लिए उठाया गया है. इससे कार्यालयों में अनुशासन कायम रहेगा और कामकाज में सुधार होगा.

Trending News

चर्चित विजय सहनी हत्याकांड में कोर्ट का बड़ा फैसला, मुख्य अभियुक्त अशोक यादव को उम्रकैद की सजा
चर्चित विजय सहनी हत्याकांड में कोर्ट का बड़ा फैसला, मुख्य अभियुक्त अशोक यादव को उम्रकैद की सजा
Sep 11, 2026, 9:59:00 PM
हत्या के 12 वर्ष बाद जिंदा मिली महिला, पुलिस को गुमराह करने के आरोप में प्राथमिकी
हत्या के 12 वर्ष बाद जिंदा मिली महिला, पुलिस को गुमराह करने के आरोप में प्राथमिकी
Sep 11, 2026, 9:39:00 PM
बुद्ध मार्ग में बनेगा बहुमंजिला विद्या भवन, एक भवन से संचालित होंगी शिक्षा विभाग की गतिविधियां: शिक्षा मंत्री
बुद्ध मार्ग में बनेगा बहुमंजिला विद्या भवन, एक भवन से संचालित होंगी शिक्षा विभाग की गतिविधियां: शिक्षा मंत्री
Sep 11, 2026, 8:08:00 PM
20 सूत्री बैठक, योजनाओं की हुई समीक्षा, थावे व भोरे की चार पंचायतें अब होंगी नगर पंचायत
20 सूत्री बैठक, योजनाओं की हुई समीक्षा, थावे व भोरे की चार पंचायतें अब होंगी नगर पंचायत
Sep 11, 2026, 7:58:00 PM
बिहार में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक
बिहार में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक
Sep 11, 2026, 7:06:00 PM
'हुजूर मेरे पति को चाकू से मार दिया, न्याय दिला दीजिए' तेजस्वी से बोली पीड़िता, पताही डबल मर्डर पर सियासत तेज
'हुजूर मेरे पति को चाकू से मार दिया, न्याय दिला दीजिए' तेजस्वी से बोली पीड़िता, पताही डबल मर्डर पर सियासत तेज
Sep 11, 2026, 6:53:00 PM
MLC चुनाव की तैयारियों को लेकर सहरसा पहुंचे प्रशांत किशोर, सम्राट चौधरी के बयान पर PK का पलटवार
MLC चुनाव की तैयारियों को लेकर सहरसा पहुंचे प्रशांत किशोर, सम्राट चौधरी के बयान पर PK का पलटवार
Sep 11, 2026, 6:38:00 PM
मछुआरों की आय बढ़ाने की पहल: 10 हजार किसानों को निःशुल्क मिलेगा मछली पालन का प्रशिक्षण
मछुआरों की आय बढ़ाने की पहल: 10 हजार किसानों को निःशुल्क मिलेगा मछली पालन का प्रशिक्षण
Sep 11, 2026, 6:37:00 PM
गंगा स्नान कर लौट रहे दंपति की दर्दनाक मौत, तेज रफ्तार हाईवा ने ले ली जान
गंगा स्नान कर लौट रहे दंपति की दर्दनाक मौत, तेज रफ्तार हाईवा ने ले ली जान
Sep 11, 2026, 6:28:00 PM
एआइसीसी मुख्यालय पर किया था प्रदर्शन, 33 कांग्रेसी नेताओं को शो कॉज नोटिस
एआइसीसी मुख्यालय पर किया था प्रदर्शन, 33 कांग्रेसी नेताओं को शो कॉज नोटिस
Sep 11, 2026, 6:21:00 PM