बिहार से नितिन नवीन और शिवेश राम को बीजेपी ने राज्यसभा के लिए बनाया उम्मीदवार

बिहार से खाली हो रही पांच राज्यसभा सीटों में से बीजेपी ने दो पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है. बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और पूर्व विधायक शिवेश कुमार ऊर्फ शिवेश राम को पार्टी ने कैंडिडेट घोषित किया है.

Nitin Naveen

बिहार से खाली हो रही पांच राज्यसभा सीटों में से बीजेपी ने दो पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है. बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और पूर्व विधायक शिवेश कुमार ऊर्फ शिवेश राम को पार्टी ने कैंडिडेट घोषित किया है. शिवेश राम अगिआंव से विधायक रहे हैं. सासाराम सीट से लोकसभा का चुनाव भी लड़ चुके हैं. दलित नेता के तौर पर उनकी पहचान है.

पटना के बांकीपुर विधानसभा सीट से विधायक नितिन नवीन न सिर्फ बिहार BJP के बड़े नेता माने जाते हैं, बल्कि वे लंबे समय से संगठन और सरकार, दोनों लेवल पर एक्टिव रहे हैं। हाल ही में उन्हें BJP का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया था। राज्यसभा चुनाव की घोषणा के बाद से उनके सदन जाने की चर्चा शुरू हो गई थी। अब भाजपा ने उम्मीदवारों की सूची जारी कर सब साफ कर दिया है।

भाजपा ने दलित समुदाय से आने वाले शिवेश कुमार राम को बिहार से अपना दूसरा कैंडिडेट बनाया है। शिवेश राम BJP के टिकट पर सासाराम से चुनाव लड़ चुके हैं, हालांकि उन्हें चुनाव में हार का सामना करना पड़ा था। शिवेश राम को BJP का एक डेडिकेटेड और जमीनी नेता माना जाता है। वे अभी BJP के महामंत्री हैं। उनके नॉमिनेशन के जरिए पार्टी ने दलित कम्युनिटी और पार्टी के पुराने वर्कर्स को एक कड़ा मैसेज देने की कोशिश की है।

उम्मीदवारों की लिस्ट में पवन सिंह का नाम नहीं होना की लोगों के लिए चौंकाने वाला हो सकता है, क्योंकि ऐसी चर्चा चल रही थी कि पवन सिंह राज्यसभा जा सकते हैं। 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव में NDA की बड़ी जीत के बाद, ऐसा माना जा रहा था कि पवन सिंह को उनके जोरदार कैंपेन के लिए राज्यसभा टिकट से इनाम मिलेगा। हाल ही में, पवन सिंह ने नितिन नवीन से भी मुलाकात की, जिससे अटकलों को और हवा मिली। हालांकि, अब बीजेपी की लिस्ट सामने आने के बाद सभी अटकलों पर विराम लग चुका है।

Trending News

गन्ना उद्योग के विकास को मिलेगी नई गति, मंत्री संजय कुमार ने की समीक्षा बैठक, चीनी मिलों को चालू कराने पर जोर
गन्ना उद्योग के विकास को मिलेगी नई गति, मंत्री संजय कुमार ने की समीक्षा बैठक, चीनी मिलों को चालू कराने पर जोर
Sep 09, 2026, 10:24:00 AM
नकाश कंपनी की मनमानी का खुलासा, कोयला ढुलाई के बीच नियमों की धज्जियां उड़ाने का आरोप, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
नकाश कंपनी की मनमानी का खुलासा, कोयला ढुलाई के बीच नियमों की धज्जियां उड़ाने का आरोप, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
Sep 08, 2026, 7:12:00 PM
खूबसूरत हसीना के बाद एक और युवती शराब के साथ गिरफ्तार
खूबसूरत हसीना के बाद एक और युवती शराब के साथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 7:02:00 PM
निगरानी का बड़ा एक्शन, कनीय अभियंता 20 हजार घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
निगरानी का बड़ा एक्शन, कनीय अभियंता 20 हजार घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 6:42:00 PM
जमुई पुलिस ने दिखाई तत्परता, 24 घंटे में लापता नाबालिग को किया बरामद
जमुई पुलिस ने दिखाई तत्परता, 24 घंटे में लापता नाबालिग को किया बरामद
Sep 08, 2026, 6:24:00 PM
नलका चलाते ही करंट की चपेट में आई 10 वर्षीय बालिका, मौत, बचाने पहुंचे मामा भी झुलसे
नलका चलाते ही करंट की चपेट में आई 10 वर्षीय बालिका, मौत, बचाने पहुंचे मामा भी झुलसे
Sep 08, 2026, 6:15:00 PM
गंगू मेहतर जैसे शूरवीरों को ‘नए भारत’ में मिल रहा वास्तविक सम्मान: संजय सरावगी
गंगू मेहतर जैसे शूरवीरों को ‘नए भारत’ में मिल रहा वास्तविक सम्मान: संजय सरावगी
Sep 08, 2026, 5:58:00 PM
 CM सम्राट चौधरी ने आमजनों की सुनीं समस्याएं, बोले-हरेक आवाज सुनी जाएगी, वृद्धा पेंशन-राशन कार्ड पर दिया निर्देश
CM सम्राट चौधरी ने आमजनों की सुनीं समस्याएं, बोले-हरेक आवाज सुनी जाएगी, वृद्धा पेंशन-राशन कार्ड पर दिया निर्देश
Sep 08, 2026, 5:36:00 PM
पटना में रिश्वत लेते दारोगा गिरफ्तार, मरीन ड्राइव पर निगरानी ने रंगेहाथ दबोचा
पटना में रिश्वत लेते दारोगा गिरफ्तार, मरीन ड्राइव पर निगरानी ने रंगेहाथ दबोचा
Sep 08, 2026, 5:21:00 PM
‎17 सितंबर को 'आशीर्वाद का दीया', 7 अक्टूबर को 'सेवा ज्योति यात्रा' और 17 अक्टूबर को 'जनसेवक महाकुंभ': संजय सरावगी
‎17 सितंबर को 'आशीर्वाद का दीया', 7 अक्टूबर को 'सेवा ज्योति यात्रा' और 17 अक्टूबर को 'जनसेवक महाकुंभ': संजय सरावगी
Sep 08, 2026, 5:13:00 PM