बिहार का बजट ' सबका साथ सबका विकास' के पीएम मोदी की परिकल्पना को साकार और सीएम नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार को समृद्ध बनाएगा: सरावगी

बिहार भाजपा के अध्यक्ष संजय सरावगी ने वित्त मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव द्वारा विधानसभा में पेश बिहार बजट 2026-27 पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते

संजय सरावगी की तस्वीर

पटना: बिहार भाजपा के अध्यक्ष संजय सरावगी ने वित्त मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव द्वारा विधानसभा में पेश बिहार बजट 2026-27 पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि यह बजट बिहार के विकास को आगे बढ़ाने वाला और आधारभूत संरचना को मजबूत करने वाला बजट है।

‎उन्होंने कहा कि बिहार के इस बजट में छात्रों, किसानों, उद्यमियों, युवाओं एवं महिलाओं सहित समाज के हर वर्ग पर फोकस किया गया है। इस साल बिहार का बजट 3 लाख 47 हजार करोड़ रुपये का है, जो यह बताने के लिए काफी है कि बिहार विकास की ओर तेजी से अग्रसर है।

‎भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि इस बजट में किसानों की आय बढ़ाने को लेकर प्रयास किए गए हैं, तो आधी आबादी के सशक्तिकरण को लेकर भी कदम उठाए गए हैं।

‎उन्होंने कहा कि यह बजट जहां सबका साथ सबका विकास के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की परिकल्पना को साकार करेगा, वहीं नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार को समृद्धि की ओर ले जाएगा। बिहार की अर्थव्यवस्था को समावेशी विकास में यह बजट महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेगा।

‎भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने वित्त मंत्री द्वारा प्रस्तुत वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट को सकारात्मक बजट बताया। उन्होंने इसे गरीबों, किसानों, युवाओं, महिलाओं और उद्योगों के विकास को समर्पित एक ऐतिहासिक बजट करार दिया। यह बजट बिहार को आत्मनिर्भर और विकसित प्रदेश बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है। 

‎इस बजट में प्रत्येक वर्ग का ध्यान रखा गया है, विशेषकर कृषि, उद्योग, पर्यावरण, महिला सशक्तिकरण और आधारभूत संरचना के लिए की गई घोषणाएं प्रदेश को विकसित बनाने में महत्वपूर्ण कारक बनेगी। गरीबों के कल्याण के लिए भी इस बजट में खास चर्चा की गई है।

‎उन्होंने कहा कि यह बजट बिहार के समावेशी विकास और बिहार के विकास की गति को तेज करने वाला बजट है, जो मुख्यमंत्री के न्याय के साथ विकास के संकल्प का परिचायक है।

Trending News

2995 वाहनों से वसूला गया 44.64 लाख का चालान, SP ने की क्राइम मीटिंग
2995 वाहनों से वसूला गया 44.64 लाख का चालान, SP ने की क्राइम मीटिंग
Sep 09, 2026, 4:22:00 PM
बिहार विधान परिषद के स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के लिए राजद ने की यह मांग
बिहार विधान परिषद के स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के लिए राजद ने की यह मांग
Sep 09, 2026, 4:12:00 PM
मोबाइल पशु चिकित्सा इकाई सेवा ने सफलतापूर्वक पूरे किए दो वर्ष
मोबाइल पशु चिकित्सा इकाई सेवा ने सफलतापूर्वक पूरे किए दो वर्ष
Sep 09, 2026, 4:07:00 PM
स्वर्ण व्यवसायी को चाकू से गोदा, इलाज के दौरान मौत, भारी बवाल, पहुंचे SP
स्वर्ण व्यवसायी को चाकू से गोदा, इलाज के दौरान मौत, भारी बवाल, पहुंचे SP
Sep 09, 2026, 4:06:00 PM
लुटेरी दुल्हन गैंग का पर्दाफाश, शादी का झांसा देकर ठगी और लूट, 10 आरोपी गिरफ्तार
लुटेरी दुल्हन गैंग का पर्दाफाश, शादी का झांसा देकर ठगी और लूट, 10 आरोपी गिरफ्तार
Sep 09, 2026, 3:51:00 PM
पूर्व आइएएस राकेश वर्मा और अभिनेत्री जारा खान कांग्रेस पार्टी में शामिल
पूर्व आइएएस राकेश वर्मा और अभिनेत्री जारा खान कांग्रेस पार्टी में शामिल
Sep 09, 2026, 3:43:00 PM
पीएमसीएमएच में परियोजना का स्वास्थ्य सचिव ने किया स्थल निरीक्षण, दिए अहम निर्देश
पीएमसीएमएच में परियोजना का स्वास्थ्य सचिव ने किया स्थल निरीक्षण, दिए अहम निर्देश
Sep 09, 2026, 3:35:00 PM
भोरे छात्राओं के भूखे पेट को छात्रावास में मिल रही जली रोटी, तस्वीरें वायरल, शिक्षा मंत्री ने दिए जांच के आदेश
भोरे छात्राओं के भूखे पेट को छात्रावास में मिल रही जली रोटी, तस्वीरें वायरल, शिक्षा मंत्री ने दिए जांच के आदेश
Sep 09, 2026, 3:33:00 PM
संविदा पर कार्यरत प्राध्यापक, सह-प्राध्यापक एवं अन्य पदों के मानदेय में हुई वृद्धि
संविदा पर कार्यरत प्राध्यापक, सह-प्राध्यापक एवं अन्य पदों के मानदेय में हुई वृद्धि
Sep 09, 2026, 3:29:00 PM
करंट लगने से महिला बटालियन के चालक समेत दो की मौत, लापरवाही का आरोप
करंट लगने से महिला बटालियन के चालक समेत दो की मौत, लापरवाही का आरोप
Sep 09, 2026, 3:11:00 PM