अनंत सिंह की मांग पर भड़के विजय चौधरी, बाहुबली विधायक की लगाई तगड़ी क्लास, पार्टी हैं ?

मोकामा से जदयू के बाहुबली विधायक अनंत सिंह लगातार शराब चालू करने की मांग कर रहे हैं, जिस पर उपमुख्यमंत्री विजय चौधरी ने नसीहत दी है।

अनंत सिंह की मांग पर भड़के विजय चौधरी, बाहुबली विधायक की लगाई तगड़ी क्लास, पार्टी हैं ?

सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनते ही बिहार में शराब की बिक्री चालू होने की चर्चा जोर पकड़ने लगी है। एनडीए की सहयोगी पार्टियां भी शराबबंदी कानून में समीक्षा की बात कर रहे हैं। इतना ही जदयू के अंदर से भी इसकी मांग तेज हो गई है। जिस पर डिप्टी सीएम एवं जेडीयू के सीनियर नेता विजय कुमार चौधरी ने अपने नेता को नसीहत दे डाली है।  

दरअसल मोकामा से जदयू के बाहुबली विधायक अनंत सिंह लगातार शराब चालू करने की मांग कर रहे हैं जिस पर उपमुख्यमंत्री विजय चौधरी ने नसीहत देते हुए कहा कि बिहार में शराबबंदी नहीं हटेगी। यह उनकी  व्यक्तिगत राय है। सरकार ऐसा कुछ नहीं करने वाली है। 

विजय चौधरी गुरुवार को पटना स्थित जदयू ऑफिस में प्रेस कांफ्रेस किया जहां एक सवाल के जवाब में डिप्टी सीएम ने कहा कि अनंत सिंह पार्टी हैं ? यह उनकी व्यक्तिगत राय है। किसी की व्यक्तिगत राय का पार्टी से क्या लेना-देना है। विजय चौधरी ने अनंत सिंह के शराब बिक्री चालू कराने की मांग पर यह जवाब दिया।  

डिप्टी सीएम ने कहा कि जब शराबबंदी कानून लागू हुआ था तब सभी पार्टियों ने इस पर अपना समर्थन दिया था। विधानसभा में जब कानून बन रहा था तब इन लोगों ने क्या किया था।  विजय चौधरी ने शराबबंदी कानून पर सवाल उठाने वालों को नसीहत देते हुए कहा कि किसी चीज पर बोलने से पहले उन्हें खुद इस पर विचार करना चाहिए।

बता दें कि जदयू के बाहुबली विधायक अनंत सिंह शराब की बिक्री चालू कराने की मांग कर रहे हैं और लगातार शराबबंदी कानून पर सवाल उठा रहे हैं। विजय चौधरी ने पहले मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भी साफ-साफ कह चुके हैं कि  बिहार में शराबबंदी नहीं हटेगी। पहले से जो कानून बना है, उसको और सख्ती से लागू किया जाएगा। 

Trending News

नकाश कंपनी की मनमानी का खुलासा, कोयला ढुलाई के बीच नियमों की धज्जियां उड़ाने का आरोप, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
नकाश कंपनी की मनमानी का खुलासा, कोयला ढुलाई के बीच नियमों की धज्जियां उड़ाने का आरोप, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
Sep 08, 2026, 7:12:00 PM
खूबसूरत हसीना के बाद एक और युवती शराब के साथ गिरफ्तार
खूबसूरत हसीना के बाद एक और युवती शराब के साथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 7:02:00 PM
निगरानी का बड़ा एक्शन, कनीय अभियंता 20 हजार घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
निगरानी का बड़ा एक्शन, कनीय अभियंता 20 हजार घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 6:42:00 PM
जमुई पुलिस ने दिखाई तत्परता, 24 घंटे में लापता नाबालिग को किया बरामद
जमुई पुलिस ने दिखाई तत्परता, 24 घंटे में लापता नाबालिग को किया बरामद
Sep 08, 2026, 6:24:00 PM
नलका चलाते ही करंट की चपेट में आई 10 वर्षीय बालिका, मौत, बचाने पहुंचे मामा भी झुलसे
नलका चलाते ही करंट की चपेट में आई 10 वर्षीय बालिका, मौत, बचाने पहुंचे मामा भी झुलसे
Sep 08, 2026, 6:15:00 PM
गंगू मेहतर जैसे शूरवीरों को ‘नए भारत’ में मिल रहा वास्तविक सम्मान: संजय सरावगी
गंगू मेहतर जैसे शूरवीरों को ‘नए भारत’ में मिल रहा वास्तविक सम्मान: संजय सरावगी
Sep 08, 2026, 5:58:00 PM
 CM सम्राट चौधरी ने आमजनों की सुनीं समस्याएं, बोले-हरेक आवाज सुनी जाएगी, वृद्धा पेंशन-राशन कार्ड पर दिया निर्देश
CM सम्राट चौधरी ने आमजनों की सुनीं समस्याएं, बोले-हरेक आवाज सुनी जाएगी, वृद्धा पेंशन-राशन कार्ड पर दिया निर्देश
Sep 08, 2026, 5:36:00 PM
पटना में रिश्वत लेते दारोगा गिरफ्तार, मरीन ड्राइव पर निगरानी ने रंगेहाथ दबोचा
पटना में रिश्वत लेते दारोगा गिरफ्तार, मरीन ड्राइव पर निगरानी ने रंगेहाथ दबोचा
Sep 08, 2026, 5:21:00 PM
‎17 सितंबर को 'आशीर्वाद का दीया', 7 अक्टूबर को 'सेवा ज्योति यात्रा' और 17 अक्टूबर को 'जनसेवक महाकुंभ': संजय सरावगी
‎17 सितंबर को 'आशीर्वाद का दीया', 7 अक्टूबर को 'सेवा ज्योति यात्रा' और 17 अक्टूबर को 'जनसेवक महाकुंभ': संजय सरावगी
Sep 08, 2026, 5:13:00 PM
सगे भाई चला रहे थे नशीले पदार्थों का धंधा, 4.67 ग्राम स्मैक और भारी मात्रा में नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार
सगे भाई चला रहे थे नशीले पदार्थों का धंधा, 4.67 ग्राम स्मैक और भारी मात्रा में नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 4:23:00 PM