'तो पुलिस मुझे बाल सुधार गृह भेजती' सम्राट ने बताया-लालू को कब पहली बार हल्दी लगी थी

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज विधानसभा में बहुमत साबित कर दिया। विश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान सम्राट चौधरी ने विपक्ष पर जमकर हमला बोला और लालू यादव-तेजस्वी यादव को निशाने पर रखा।

'तो पुलिस मुझे बाल सुधार गृह भेजती' सम्राट ने बताया-लालू को कब पहली बार हल्दी लगी थी

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज विधानसभा में बहुमत साबित कर दिया। विश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान सम्राट चौधरी ने विपक्ष पर जमकर हमला बोला और लालू यादव-तेजस्वी यादव को निशाने पर रखा। सम्राट चौधरी ने उम्र, नाम और डिग्री को लेकर उठ रहे सवालों का भी खुलकर जवाब दिया।  

सम्राट चौधरी लालू यादव और तेजस्वी यादव पर जमकर बरसे। उन्होंने लालू यादव के मुख्यमंत्री बनने में बीजेपी के सहयोग की याद दिलाते हुए कहा कि लालू ने आरएसएस के सामने घुटना टेका था, तभी उनको पहली बार हल्दी लगी थी। 

वहीं तेजस्वी यादव के लालू यादव की पाठशाला से निकले वाले बयान पर भी सम्राट ने पलटवार किया और कहा कि सत्ता किसी की बपौती नहीं है। 14 करोड़ बिहारी के आशीर्वाद से मुख्यमंत्री की कुर्सी मिली है। एनडीए के तमाम नेताओं के आशीर्वाद से मैं यहां बैठा हूं। गलतफहमी में ना रहे।  उन्होंने कहा कि नीतीश नहीं होते तो लालू विधायक बन जाते, लेकिन नेता नहीं बन पाते। 

सम्राट चौधरी ने उम्र, नाम और डिग्री को लेकर उठ रहे सवालों का भी विधानसभा में जवाब दिया और कहा कि वो अगर नाबालिग होते तो पुलिस उनको जेल नहीं ले जाती, बल्कि बाल सुधार गृह भेजती। लालू प्रसाद यादव पर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्हें और उनके परिवार के 22 सदस्यों को जबरन जेल में डाला गया था, लेकिन उन्होंने निचली अदालत से लेकर सुप्रीम कोर्ट तक कानूनी लड़ाई लड़ी और जीत हासिल की।

तेजस्वी यादव पर कटाक्ष करते हुए सम्राट चौधरी ने कहा कि लोकतंत्र में कोई किसी का उत्तराधिकारी नहीं होता। उन्होंने बीजेपी का आभार जताते हुए कहा कि पार्टी ने उन्हें विभिन्न जिम्मेदारियां देकर आगे बढ़ाया। सीएम ने एक बार फिर दोहराया कि एनडीए हमेशा किसानों और गरीबों के हित में काम करता रहा है।  

Trending News

नकाश कंपनी की मनमानी का खुलासा, कोयला ढुलाई के बीच नियमों की धज्जियां उड़ाने का आरोप, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
नकाश कंपनी की मनमानी का खुलासा, कोयला ढुलाई के बीच नियमों की धज्जियां उड़ाने का आरोप, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
Sep 08, 2026, 7:12:00 PM
खूबसूरत हसीना के बाद एक और युवती शराब के साथ गिरफ्तार
खूबसूरत हसीना के बाद एक और युवती शराब के साथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 7:02:00 PM
निगरानी का बड़ा एक्शन, कनीय अभियंता 20 हजार घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
निगरानी का बड़ा एक्शन, कनीय अभियंता 20 हजार घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 6:42:00 PM
जमुई पुलिस ने दिखाई तत्परता, 24 घंटे में लापता नाबालिग को किया बरामद
जमुई पुलिस ने दिखाई तत्परता, 24 घंटे में लापता नाबालिग को किया बरामद
Sep 08, 2026, 6:24:00 PM
नलका चलाते ही करंट की चपेट में आई 10 वर्षीय बालिका, मौत, बचाने पहुंचे मामा भी झुलसे
नलका चलाते ही करंट की चपेट में आई 10 वर्षीय बालिका, मौत, बचाने पहुंचे मामा भी झुलसे
Sep 08, 2026, 6:15:00 PM
गंगू मेहतर जैसे शूरवीरों को ‘नए भारत’ में मिल रहा वास्तविक सम्मान: संजय सरावगी
गंगू मेहतर जैसे शूरवीरों को ‘नए भारत’ में मिल रहा वास्तविक सम्मान: संजय सरावगी
Sep 08, 2026, 5:58:00 PM
 CM सम्राट चौधरी ने आमजनों की सुनीं समस्याएं, बोले-हरेक आवाज सुनी जाएगी, वृद्धा पेंशन-राशन कार्ड पर दिया निर्देश
CM सम्राट चौधरी ने आमजनों की सुनीं समस्याएं, बोले-हरेक आवाज सुनी जाएगी, वृद्धा पेंशन-राशन कार्ड पर दिया निर्देश
Sep 08, 2026, 5:36:00 PM
पटना में रिश्वत लेते दारोगा गिरफ्तार, मरीन ड्राइव पर निगरानी ने रंगेहाथ दबोचा
पटना में रिश्वत लेते दारोगा गिरफ्तार, मरीन ड्राइव पर निगरानी ने रंगेहाथ दबोचा
Sep 08, 2026, 5:21:00 PM
‎17 सितंबर को 'आशीर्वाद का दीया', 7 अक्टूबर को 'सेवा ज्योति यात्रा' और 17 अक्टूबर को 'जनसेवक महाकुंभ': संजय सरावगी
‎17 सितंबर को 'आशीर्वाद का दीया', 7 अक्टूबर को 'सेवा ज्योति यात्रा' और 17 अक्टूबर को 'जनसेवक महाकुंभ': संजय सरावगी
Sep 08, 2026, 5:13:00 PM
सगे भाई चला रहे थे नशीले पदार्थों का धंधा, 4.67 ग्राम स्मैक और भारी मात्रा में नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार
सगे भाई चला रहे थे नशीले पदार्थों का धंधा, 4.67 ग्राम स्मैक और भारी मात्रा में नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 4:23:00 PM