सम्राट चौधरी को घेरते हुए खुद ही फंस गए तेजस्वी यादव ? विधायकों ने पकड़ी गलती तो...

बिहार विधानसभा में आज फ्लोर टेस्ट के दौरान एक समय गंभीर सियासी बहस खुशनुमा माहौल में बदल गया, जब सीएम सम्राट चौधरी को घेरते-घेरते तेजस्वी यादव खुद ही फंस गए।

सम्राट चौधरी को घेरते हुए खुद ही फंस गए तेजस्वी यादव ? विधायकों ने पकड़ी गलती तो...

बिहार विधानसभा में आज सम्राट सरकार ने फ्लोर टेस्ट पास कर लिया और ध्वनि मत से सदन का विश्वास हासिल किया। हालांकि इस दौरान सत्ता पक्ष और विपक्ष में नोंकझोंक भी हुई। लेकिन एक समय गंभीर सियासी बहस खुशनुमा माहौल में बदल गया, जब सीएम सम्राट चौधरी को घेरते-घेरते तेजस्वी यादव खुद ही फंस गए।

दरअसल शुक्रवार को बिहार विधानसभा में सम्राट सरकार के विश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव सीएम सम्राट चौधरी की गलतियां गिना रहे थे। और मुख्यमंत्री को घेरने की कोशिश कर रहे थे. तेजस्वी यादव सीएम की शपथ लेने के दौरान सम्राट चौधरी के कुछ शब्दों पर फंसने का मुद्दा उठा रहे, लेकिन इसी दौरान उनकी जुबान फिसल गई और वह खुद गलती कर बैठे। 

तेजस्वी यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री पद की शपथ लेते सम्राट चौधरी बोलने में तीन चार शब्द गड़बड़ा गए। कोई बात नहीं है, टंग ऑफ स्लिप होता रहता है। जबकि सही मुहावरा “स्लिप ऑफ टंग” होता है। सत्ताधारी दल के विधायकों ने तेजस्वी यादव की गलत अंग्रेजी को तुरंत पकड़ लिया। इस पर आपत्ति जताई और तेजस्वी को घेरना शुरू कर दिया। हालांकि तेजस्वी यादव ने भी अपनी गलती को तुरंत स्वीकार करते हुए कहा कि हां ''स्लिप ऑफ टंग' होता है।

सत्ता पक्ष के विधायक तेजस्वी यादव की 'टंग ऑफ स्लिप' पर चुटकी लेते रहे। कुछ देर सदन में हंसी मजाक का माहौल रहा। हालांकि, इस घटनाक्रम के बावजूद तेजस्वी यादव ने सरकार पर लगातार हमले जारी रखा। आरोप लगाया कि बीजेपी ने योजनाबद्ध तरीके से नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री पद से हटाया। तेजस्वी यादव ने कहा कि हम जानते थे कि बीजेपी नीतीश कुमार को ज्यादा दिन तक मुख्यमंत्री नहीं रहने देगी।

वहीं तेजस्वी यादव ने सीएम सम्राट चौधरी को घेरते हुए कहा कि अब उनके ऊपर परिवार वाद का आरोप नहीं लगेगा, क्योंकि सम्राट चौधरी के पिता शकुनी चौधरी मंत्री थे, उनकी मां विधायक थी और वे विधायक, डिप्टी सीएम और अब मुख्यमंत्री बने हैं। साथ ही एनडीए सरकार पर कई सवाल खड़े किए।   

Trending News

नकाश कंपनी की मनमानी का खुलासा, कोयला ढुलाई के बीच नियमों की धज्जियां उड़ाने का आरोप, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
नकाश कंपनी की मनमानी का खुलासा, कोयला ढुलाई के बीच नियमों की धज्जियां उड़ाने का आरोप, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
Sep 08, 2026, 7:12:00 PM
खूबसूरत हसीना के बाद एक और युवती शराब के साथ गिरफ्तार
खूबसूरत हसीना के बाद एक और युवती शराब के साथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 7:02:00 PM
निगरानी का बड़ा एक्शन, कनीय अभियंता 20 हजार घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
निगरानी का बड़ा एक्शन, कनीय अभियंता 20 हजार घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 6:42:00 PM
जमुई पुलिस ने दिखाई तत्परता, 24 घंटे में लापता नाबालिग को किया बरामद
जमुई पुलिस ने दिखाई तत्परता, 24 घंटे में लापता नाबालिग को किया बरामद
Sep 08, 2026, 6:24:00 PM
नलका चलाते ही करंट की चपेट में आई 10 वर्षीय बालिका, मौत, बचाने पहुंचे मामा भी झुलसे
नलका चलाते ही करंट की चपेट में आई 10 वर्षीय बालिका, मौत, बचाने पहुंचे मामा भी झुलसे
Sep 08, 2026, 6:15:00 PM
गंगू मेहतर जैसे शूरवीरों को ‘नए भारत’ में मिल रहा वास्तविक सम्मान: संजय सरावगी
गंगू मेहतर जैसे शूरवीरों को ‘नए भारत’ में मिल रहा वास्तविक सम्मान: संजय सरावगी
Sep 08, 2026, 5:58:00 PM
 CM सम्राट चौधरी ने आमजनों की सुनीं समस्याएं, बोले-हरेक आवाज सुनी जाएगी, वृद्धा पेंशन-राशन कार्ड पर दिया निर्देश
CM सम्राट चौधरी ने आमजनों की सुनीं समस्याएं, बोले-हरेक आवाज सुनी जाएगी, वृद्धा पेंशन-राशन कार्ड पर दिया निर्देश
Sep 08, 2026, 5:36:00 PM
पटना में रिश्वत लेते दारोगा गिरफ्तार, मरीन ड्राइव पर निगरानी ने रंगेहाथ दबोचा
पटना में रिश्वत लेते दारोगा गिरफ्तार, मरीन ड्राइव पर निगरानी ने रंगेहाथ दबोचा
Sep 08, 2026, 5:21:00 PM
‎17 सितंबर को 'आशीर्वाद का दीया', 7 अक्टूबर को 'सेवा ज्योति यात्रा' और 17 अक्टूबर को 'जनसेवक महाकुंभ': संजय सरावगी
‎17 सितंबर को 'आशीर्वाद का दीया', 7 अक्टूबर को 'सेवा ज्योति यात्रा' और 17 अक्टूबर को 'जनसेवक महाकुंभ': संजय सरावगी
Sep 08, 2026, 5:13:00 PM
सगे भाई चला रहे थे नशीले पदार्थों का धंधा, 4.67 ग्राम स्मैक और भारी मात्रा में नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार
सगे भाई चला रहे थे नशीले पदार्थों का धंधा, 4.67 ग्राम स्मैक और भारी मात्रा में नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 4:23:00 PM