सदन में तेजस्वी हो गए नाराज, भाषण बीच में छोड़ बैठ गए, स्पीकर ने ऐसे मनाया

सम्राट सरकार के विश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान बिहार विधानसभा में काफी गहमागहमी रही। सत्ता पक्ष और विपक्ष के तीखी नोंकझोंक भी देखने को मिली।

सदन में तेजस्वी हो गए नाराज, भाषण बीच में छोड़ बैठ गए, स्पीकर ने ऐसे मनाया

सम्राट सरकार के विश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान बिहार विधानसभा में काफी गहमागहमी रही। सत्ता पक्ष और विपक्ष के तीखी नोंकझोंक भी देखने को मिली। अपने संबोधन के दौरान तेजस्वी यादव नाराज भी हो गए। हालांकि स्पीकर ने उन्हें मना लिया।   

दरअसल शुक्रवार को सम्राट सरकार के विश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान तेजस्वी यादव ने बोलना शुरू किया लेकिन सत्ता पक्ष की टोका-टाकी से वह नाराज हो गए और अपनी सीट पर बैठ गए और तेजस्वी यादव ने आगे भाषण करने से मना कर दिया। बाद में स्पीकर प्रेम कुमार के मनाने पर वो दोबारा भाषण करने उठे।

वहीं एनडीए सरकार पर हमला करते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि इलेक्टेड सीएम को हटाकर सिलेक्टेड सीएम सम्राट चौधरी को बनाया गया है। उन्होंने यह भी कहा कि लालू जी की पाठशाला से निकले हैं, इलेक्टेड सीएम को सिलेक्टेड सीएम ने हटाया। उनके इस बयान पर बीजेपी विधायकों ने कड़ी आपत्ति जताई, जिससे सदन में हंगामा बढ़ गया। हालांकि स्पीकर प्रेम कुमार ने भाजपा विधायकों को शांत कराया। 

तेजस्वी यादव ने आगे कहा कि राज्य का खजाना पहले ही खाली है और बिहार पर करीब 4 लाख करोड़ रुपये का कर्ज है, ऐसे में विकास कार्य कैसे होंगे? तेजस्वी ने तंज कसते हुए कहा कि पेंशन तक के लिए पैसा नहीं है, तो सरकार विकास का सपना कैसे पूरा करेगी। तेजस्वी ने आगे कहा कि बिहार एक अजीबो-गरीब राजनीतिक प्रयोगशाला बन चुका है, जहां स्थिरता की जगह लगातार सत्ता परिवर्तन हो रहा है।

Trending News

नकाश कंपनी की मनमानी का खुलासा, कोयला ढुलाई के बीच नियमों की धज्जियां उड़ाने का आरोप, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
नकाश कंपनी की मनमानी का खुलासा, कोयला ढुलाई के बीच नियमों की धज्जियां उड़ाने का आरोप, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
Sep 08, 2026, 7:12:00 PM
खूबसूरत हसीना के बाद एक और युवती शराब के साथ गिरफ्तार
खूबसूरत हसीना के बाद एक और युवती शराब के साथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 7:02:00 PM
निगरानी का बड़ा एक्शन, कनीय अभियंता 20 हजार घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
निगरानी का बड़ा एक्शन, कनीय अभियंता 20 हजार घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 6:42:00 PM
जमुई पुलिस ने दिखाई तत्परता, 24 घंटे में लापता नाबालिग को किया बरामद
जमुई पुलिस ने दिखाई तत्परता, 24 घंटे में लापता नाबालिग को किया बरामद
Sep 08, 2026, 6:24:00 PM
नलका चलाते ही करंट की चपेट में आई 10 वर्षीय बालिका, मौत, बचाने पहुंचे मामा भी झुलसे
नलका चलाते ही करंट की चपेट में आई 10 वर्षीय बालिका, मौत, बचाने पहुंचे मामा भी झुलसे
Sep 08, 2026, 6:15:00 PM
गंगू मेहतर जैसे शूरवीरों को ‘नए भारत’ में मिल रहा वास्तविक सम्मान: संजय सरावगी
गंगू मेहतर जैसे शूरवीरों को ‘नए भारत’ में मिल रहा वास्तविक सम्मान: संजय सरावगी
Sep 08, 2026, 5:58:00 PM
 CM सम्राट चौधरी ने आमजनों की सुनीं समस्याएं, बोले-हरेक आवाज सुनी जाएगी, वृद्धा पेंशन-राशन कार्ड पर दिया निर्देश
CM सम्राट चौधरी ने आमजनों की सुनीं समस्याएं, बोले-हरेक आवाज सुनी जाएगी, वृद्धा पेंशन-राशन कार्ड पर दिया निर्देश
Sep 08, 2026, 5:36:00 PM
पटना में रिश्वत लेते दारोगा गिरफ्तार, मरीन ड्राइव पर निगरानी ने रंगेहाथ दबोचा
पटना में रिश्वत लेते दारोगा गिरफ्तार, मरीन ड्राइव पर निगरानी ने रंगेहाथ दबोचा
Sep 08, 2026, 5:21:00 PM
‎17 सितंबर को 'आशीर्वाद का दीया', 7 अक्टूबर को 'सेवा ज्योति यात्रा' और 17 अक्टूबर को 'जनसेवक महाकुंभ': संजय सरावगी
‎17 सितंबर को 'आशीर्वाद का दीया', 7 अक्टूबर को 'सेवा ज्योति यात्रा' और 17 अक्टूबर को 'जनसेवक महाकुंभ': संजय सरावगी
Sep 08, 2026, 5:13:00 PM
सगे भाई चला रहे थे नशीले पदार्थों का धंधा, 4.67 ग्राम स्मैक और भारी मात्रा में नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार
सगे भाई चला रहे थे नशीले पदार्थों का धंधा, 4.67 ग्राम स्मैक और भारी मात्रा में नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 4:23:00 PM