Bihar Politics: सदन में तेजस्वी को सम्राट ने दिया मुंहतोड़ जवाब, कहा-सत्ता किसी की बपौती नहीं

बिहार विधानसभा में बहुमत प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने तेजस्वी यादव पर करारा पलटवार किया और कहा कि सत्ता किसी की बपौती नहीं है।

Bihar Politics: सदन में तेजस्वी को सम्राट ने दिया मुंहतोड़ जवाब, कहा-सत्ता किसी की बपौती नहीं

बिहार विधानसभा में बहुमत प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने तेजस्वी यादव पर करारा पलटवार किया और कहा कि सत्ता किसी की बपौती नहीं है। इससे पहले सम्राट चौधरी ने सबसे पहले पीएम नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन और पूर्व सीएम नीतीश कुमार समेत एनडीए के सभी नेताओं और विधायकों का आभार जताया। 

तेजस्वी यादव द्वारा लालू की पाठशाला से जोड़ने पर सम्राट चौधरी ने भड़कते हुए कहा कि सत्ता किसी की बपौती नहीं है। जनता के आशीर्वाद से यहां पहुंचे हैं। सम्राट चौधरी ने कहा कि नीतीश कुमार ने ट्रिपल सी पर कोई समझौता नहीं और उनकी सरकार में भी क्राइम, करप्शन और कम्युनलिज्म पर कोई समझौता नहीं होगा।

सम्राट चौधरी ने लालू यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि मेरे ऊपर अत्याचार नहीं होता तो मैं मुख्यमंत्री नहीं होता। अगर लालू जी मुझे जेल नहीं भेजते तो मैं मुख्यमंत्री नहीं होता। मुझ पर गलत आरोप लगाए गए, मैं सुप्रीम कोर्ट तक गया। साथ ही सीएम ने कहा कि नीतीश जी नहीं होते तो क्या लालू जी मुख्यमंत्री होते? लालू जी को भी मुख्यमंत्री नीतीश जी ने ही बनाया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि एनडीए हमेशा किसानों और गरीबों के हित में काम करता रहा है। बिहार में सुशासन स्थापित करने में नीतीश कुमार की अहम भूमिका रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि महिलाओं को सरकारी नौकरियों में अवसर देना और शराबबंदी लागू करना ऐतिहासिक फैसले रहे हैं। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि महिलाओं के ऊपर कोई भी गलत नजर उठाकर देखा गया, तो उसे पाताल से भी निकाल लिया जाएगा।

Trending News

नकाश कंपनी की मनमानी का खुलासा, कोयला ढुलाई के बीच नियमों की धज्जियां उड़ाने का आरोप, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
नकाश कंपनी की मनमानी का खुलासा, कोयला ढुलाई के बीच नियमों की धज्जियां उड़ाने का आरोप, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
Sep 08, 2026, 7:12:00 PM
खूबसूरत हसीना के बाद एक और युवती शराब के साथ गिरफ्तार
खूबसूरत हसीना के बाद एक और युवती शराब के साथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 7:02:00 PM
निगरानी का बड़ा एक्शन, कनीय अभियंता 20 हजार घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
निगरानी का बड़ा एक्शन, कनीय अभियंता 20 हजार घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 6:42:00 PM
जमुई पुलिस ने दिखाई तत्परता, 24 घंटे में लापता नाबालिग को किया बरामद
जमुई पुलिस ने दिखाई तत्परता, 24 घंटे में लापता नाबालिग को किया बरामद
Sep 08, 2026, 6:24:00 PM
नलका चलाते ही करंट की चपेट में आई 10 वर्षीय बालिका, मौत, बचाने पहुंचे मामा भी झुलसे
नलका चलाते ही करंट की चपेट में आई 10 वर्षीय बालिका, मौत, बचाने पहुंचे मामा भी झुलसे
Sep 08, 2026, 6:15:00 PM
गंगू मेहतर जैसे शूरवीरों को ‘नए भारत’ में मिल रहा वास्तविक सम्मान: संजय सरावगी
गंगू मेहतर जैसे शूरवीरों को ‘नए भारत’ में मिल रहा वास्तविक सम्मान: संजय सरावगी
Sep 08, 2026, 5:58:00 PM
 CM सम्राट चौधरी ने आमजनों की सुनीं समस्याएं, बोले-हरेक आवाज सुनी जाएगी, वृद्धा पेंशन-राशन कार्ड पर दिया निर्देश
CM सम्राट चौधरी ने आमजनों की सुनीं समस्याएं, बोले-हरेक आवाज सुनी जाएगी, वृद्धा पेंशन-राशन कार्ड पर दिया निर्देश
Sep 08, 2026, 5:36:00 PM
पटना में रिश्वत लेते दारोगा गिरफ्तार, मरीन ड्राइव पर निगरानी ने रंगेहाथ दबोचा
पटना में रिश्वत लेते दारोगा गिरफ्तार, मरीन ड्राइव पर निगरानी ने रंगेहाथ दबोचा
Sep 08, 2026, 5:21:00 PM
‎17 सितंबर को 'आशीर्वाद का दीया', 7 अक्टूबर को 'सेवा ज्योति यात्रा' और 17 अक्टूबर को 'जनसेवक महाकुंभ': संजय सरावगी
‎17 सितंबर को 'आशीर्वाद का दीया', 7 अक्टूबर को 'सेवा ज्योति यात्रा' और 17 अक्टूबर को 'जनसेवक महाकुंभ': संजय सरावगी
Sep 08, 2026, 5:13:00 PM
सगे भाई चला रहे थे नशीले पदार्थों का धंधा, 4.67 ग्राम स्मैक और भारी मात्रा में नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार
सगे भाई चला रहे थे नशीले पदार्थों का धंधा, 4.67 ग्राम स्मैक और भारी मात्रा में नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 4:23:00 PM