सांसद के बाद अब RJD विधायक ने की CM सम्राट से मुलाकात, खेला होने की अटकलें तेज

राजद सांसद के बाद अब राजद विधायक की सीएम सम्राट चौधरी से मुलाकात हुई है। आरजेडी विधायक फैसल रहमान ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मुलाकात की है।

सांसद के बाद अब RJD विधायक ने की CM सम्राट से मुलाकात,  खेला होने की अटकलें तेज

राजद सांसद के बाद अब राजद विधायक की सीएम सम्राट चौधरी से मुलाकात हुई है। आरजेडी विधायक फैसल रहमान ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मुलाकात की है। इस मुलाकात ने बिहार की सियासत में नई चर्चाओं को जन्म दे दिया है। बिहार में फिर से नए खेला को लेकर चर्चा तेज हो गई है। बीते दिनों राजद सांसद अभय कुशवाहा ने भी सीएम सम्राट चौधरी से मुलाकात की थी।  

आरजेडी विधायक फैसल रहमान ने शुक्रवार को बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मुलाकात की। सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर उन्होंने इसकी जानकारी दी।   इस मुलाकात के बाद सियासी अटकलें तेज हो गई है हालांकि फैसल रहमान ने इस मुलाकात को शिष्टाचार मुलाकात बताया है। राजद विधायक ने बताया कि उन्होंने अपने क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं और विकास से जुड़े मुद्दों को मुख्यमंत्री के सामने रखा।

राजद विधायक फैसल रहमान ने अपनी पोस्ट में लिखा है-आज पटना में माननीय मुख्यमंत्री से शिष्टाचार मुलाकात कर क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं एवं विकास से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों से अवगत कराया। क्षेत्र के सर्वांगीण विकास, बेहतर सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं जनसुविधाओं को लेकर सकारात्मक चर्चा हुई। जनता की आवाज़ को मजबूती से उठाना ही हमारी प्राथमिकता है। इससे पहले राज्यसभा चुनाव के दौरान भी फैसल रहमान आरजेडी उम्मीदवार के लिए वोटिंग के लिए नहीं पहुंचे थे, जिसके बाद उनको लेकर कई तरह की अटकलें लगी थीं। हालांकि उन्होंने कहा था कि वह राजद के साथ ही हैं।  

बता दें कि बीते दिनों राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के औरंगाबाद सांसद अभय कुशवाहा ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मुलाकात की थी जिसने राज्य की सियासत में हलचल तेज कर दी थी। सीएम के साथ उनकी मुस्कुराती हुई तस्वीरों को लेकर कयास लगाए गए कि यह केवल क्षेत्र विकास की बात थी या कोई नया राजनीतिक 'खेला'। हालांकि राजद सांसद ने इसे एक औपचारिक भेंट बताया था लेकिन तेजस्वी यादव के करीबी सांसद का बीजेपी मुख्यमंत्री से मिलना चर्चा का विषय बन गया।

वहीं राजद विधायक की मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मुलाकात को लेकर राजनीतिक गलियारों में भी चर्चा तेज हो गई है। बिहार की राजनीति में सत्तापक्ष और विपक्ष के नेताओं के बीच इस तरह की मुलाकातों को अलग-अलग नजरिए से देखा जा रहा है। राजद विधायक फैसल रहमान भले ही इसे शिष्टाचार मुलाकात बता रहे हैं लेकिन राजनीतिक हलकों में इस मुलाकात के अलग-अलग मायने निकाले जा रहे हैं।

Trending News

नकाश कंपनी की मनमानी का खुलासा, कोयला ढुलाई के बीच नियमों की धज्जियां उड़ाने का आरोप, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
नकाश कंपनी की मनमानी का खुलासा, कोयला ढुलाई के बीच नियमों की धज्जियां उड़ाने का आरोप, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
Sep 08, 2026, 7:12:00 PM
खूबसूरत हसीना के बाद एक और युवती शराब के साथ गिरफ्तार
खूबसूरत हसीना के बाद एक और युवती शराब के साथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 7:02:00 PM
निगरानी का बड़ा एक्शन, कनीय अभियंता 20 हजार घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
निगरानी का बड़ा एक्शन, कनीय अभियंता 20 हजार घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 6:42:00 PM
जमुई पुलिस ने दिखाई तत्परता, 24 घंटे में लापता नाबालिग को किया बरामद
जमुई पुलिस ने दिखाई तत्परता, 24 घंटे में लापता नाबालिग को किया बरामद
Sep 08, 2026, 6:24:00 PM
नलका चलाते ही करंट की चपेट में आई 10 वर्षीय बालिका, मौत, बचाने पहुंचे मामा भी झुलसे
नलका चलाते ही करंट की चपेट में आई 10 वर्षीय बालिका, मौत, बचाने पहुंचे मामा भी झुलसे
Sep 08, 2026, 6:15:00 PM
गंगू मेहतर जैसे शूरवीरों को ‘नए भारत’ में मिल रहा वास्तविक सम्मान: संजय सरावगी
गंगू मेहतर जैसे शूरवीरों को ‘नए भारत’ में मिल रहा वास्तविक सम्मान: संजय सरावगी
Sep 08, 2026, 5:58:00 PM
 CM सम्राट चौधरी ने आमजनों की सुनीं समस्याएं, बोले-हरेक आवाज सुनी जाएगी, वृद्धा पेंशन-राशन कार्ड पर दिया निर्देश
CM सम्राट चौधरी ने आमजनों की सुनीं समस्याएं, बोले-हरेक आवाज सुनी जाएगी, वृद्धा पेंशन-राशन कार्ड पर दिया निर्देश
Sep 08, 2026, 5:36:00 PM
पटना में रिश्वत लेते दारोगा गिरफ्तार, मरीन ड्राइव पर निगरानी ने रंगेहाथ दबोचा
पटना में रिश्वत लेते दारोगा गिरफ्तार, मरीन ड्राइव पर निगरानी ने रंगेहाथ दबोचा
Sep 08, 2026, 5:21:00 PM
‎17 सितंबर को 'आशीर्वाद का दीया', 7 अक्टूबर को 'सेवा ज्योति यात्रा' और 17 अक्टूबर को 'जनसेवक महाकुंभ': संजय सरावगी
‎17 सितंबर को 'आशीर्वाद का दीया', 7 अक्टूबर को 'सेवा ज्योति यात्रा' और 17 अक्टूबर को 'जनसेवक महाकुंभ': संजय सरावगी
Sep 08, 2026, 5:13:00 PM
सगे भाई चला रहे थे नशीले पदार्थों का धंधा, 4.67 ग्राम स्मैक और भारी मात्रा में नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार
सगे भाई चला रहे थे नशीले पदार्थों का धंधा, 4.67 ग्राम स्मैक और भारी मात्रा में नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 4:23:00 PM