Bihar Politics: नीतीश कुमार की नई टीम में निशांत को जगह नहीं, संजय झा को फिर बड़ी जिम्मेदारी

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपनी पार्टी जनता दल यूनाइटेड की नई टीम का ऐलान किया हैं। जनता दल यूनाइटेड की ओर से राष्ट्रीय पदाधिकारियों की लिस्ट जारी की गई है।

Bihar Politics: नीतीश कुमार की नई टीम में निशांत को जगह नहीं, संजय झा को फिर बड़ी जिम्मेदारी

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपनी पार्टी  जनता दल यूनाइटेड को लेकर बड़ा फैसला लिया है। उन्होंने जदयू की नई टीम का ऐलान किया हैं। जनता दल यूनाइटेड की ओर से राष्ट्रीय पदाधिकारियों की लिस्ट जारी की गई है, जिसमें कई पुराने और अनुभवी नेताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है। हालांकि पूर्व सीएम नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को फ़िलहाल जदयू की नई टीम में जगह नहीं मिली है। 

दरअसल बुधवार को नीतीश कुमार ने जेडीयू की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी और अन्य पदाधिकारियों की लिस्ट जारी की है। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री व राज्यसभा सांसद नीतीश कुमार पहले की तरह जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने रहेंगे, जबकि संजय झा भी राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष पद पर बने रहेंगे। नई टीम में फिलहाल निशांत कुमार को जगह नहीं मिली है।

जेडीयू ने नई टीम में कुल 24 पदाधिकारियों की सूची जारी की है। जिसमें उपाध्यक्ष, कोषाध्यक्ष, महासचिव और सचिव पद शामिल है। चंदेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी को पार्टी का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया है। चंदेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी पूर्व सांसद हैं। वहीं सांसद आलोक सुमन को एक बार फिर से कोषाध्यक्ष बनाया गया है। अशोक चौधरी, श्याम रजक समेत कई नेताओं को महासचिव का पदभार मिला है. जबकि राजीव रंजन को सचिव और प्रवक्ता का जिम्मा मिला है। वहीं कई अन्य नेताओं को सचिव की जिम्मेदारी मिली है। 

कुल 24 पदाधिकारियों की सूची में बिहार और राष्ट्रीय स्तर के नेताओं को  जगह मिली है। जेडीयू की इस नई टीम में कई पुराने और अनुभवी नेताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है। नई टीम के गठन में पार्टी ने संगठनात्मक संतुलन और क्षेत्रीय प्रतिनिधित्व पर ध्यान देने की कोशिश की है। हालांकि, काफी समय से चर्चा में रहे नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को फिलहाल किसी भी पद पर शामिल नहीं किया गया है, जिसको लेकर अटकलें तेज है। 

Trending News

नकाश कंपनी की मनमानी का खुलासा, कोयला ढुलाई के बीच नियमों की धज्जियां उड़ाने का आरोप, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
नकाश कंपनी की मनमानी का खुलासा, कोयला ढुलाई के बीच नियमों की धज्जियां उड़ाने का आरोप, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
Sep 08, 2026, 7:12:00 PM
खूबसूरत हसीना के बाद एक और युवती शराब के साथ गिरफ्तार
खूबसूरत हसीना के बाद एक और युवती शराब के साथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 7:02:00 PM
निगरानी का बड़ा एक्शन, कनीय अभियंता 20 हजार घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
निगरानी का बड़ा एक्शन, कनीय अभियंता 20 हजार घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 6:42:00 PM
जमुई पुलिस ने दिखाई तत्परता, 24 घंटे में लापता नाबालिग को किया बरामद
जमुई पुलिस ने दिखाई तत्परता, 24 घंटे में लापता नाबालिग को किया बरामद
Sep 08, 2026, 6:24:00 PM
नलका चलाते ही करंट की चपेट में आई 10 वर्षीय बालिका, मौत, बचाने पहुंचे मामा भी झुलसे
नलका चलाते ही करंट की चपेट में आई 10 वर्षीय बालिका, मौत, बचाने पहुंचे मामा भी झुलसे
Sep 08, 2026, 6:15:00 PM
गंगू मेहतर जैसे शूरवीरों को ‘नए भारत’ में मिल रहा वास्तविक सम्मान: संजय सरावगी
गंगू मेहतर जैसे शूरवीरों को ‘नए भारत’ में मिल रहा वास्तविक सम्मान: संजय सरावगी
Sep 08, 2026, 5:58:00 PM
 CM सम्राट चौधरी ने आमजनों की सुनीं समस्याएं, बोले-हरेक आवाज सुनी जाएगी, वृद्धा पेंशन-राशन कार्ड पर दिया निर्देश
CM सम्राट चौधरी ने आमजनों की सुनीं समस्याएं, बोले-हरेक आवाज सुनी जाएगी, वृद्धा पेंशन-राशन कार्ड पर दिया निर्देश
Sep 08, 2026, 5:36:00 PM
पटना में रिश्वत लेते दारोगा गिरफ्तार, मरीन ड्राइव पर निगरानी ने रंगेहाथ दबोचा
पटना में रिश्वत लेते दारोगा गिरफ्तार, मरीन ड्राइव पर निगरानी ने रंगेहाथ दबोचा
Sep 08, 2026, 5:21:00 PM
‎17 सितंबर को 'आशीर्वाद का दीया', 7 अक्टूबर को 'सेवा ज्योति यात्रा' और 17 अक्टूबर को 'जनसेवक महाकुंभ': संजय सरावगी
‎17 सितंबर को 'आशीर्वाद का दीया', 7 अक्टूबर को 'सेवा ज्योति यात्रा' और 17 अक्टूबर को 'जनसेवक महाकुंभ': संजय सरावगी
Sep 08, 2026, 5:13:00 PM
सगे भाई चला रहे थे नशीले पदार्थों का धंधा, 4.67 ग्राम स्मैक और भारी मात्रा में नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार
सगे भाई चला रहे थे नशीले पदार्थों का धंधा, 4.67 ग्राम स्मैक और भारी मात्रा में नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 4:23:00 PM