Bihar Politics: JDU ने तेजस्वी को दिलाई लालू-राबड़ी राज की याद, डिप्टी सीएम- श्रवण कुमार खूब बरसे

तेजस्वी यादव के आरोप पर सरकार में एनडीए की सहयोगी जेडीयू ने करारा पलटवार किया है। उपमुख्यमंत्री और जदयू के सीनियर नेता ने तेजस्वी यादव पर तीखा प्रहार किया है।

Bihar Politics: JDU ने तेजस्वी को दिलाई लालू-राबड़ी राज की याद, डिप्टी सीएम- श्रवण कुमार खूब बरसे

बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव लगातार एनडीए सरकार के कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते रहते हैं। बीते दिनों पर उन्होंने सरकार पर हमला बोला था।  तेजस्वी यादव के आरोप पर सरकार में एनडीए की सहयोगी जेडीयू ने करारा पलटवार किया है। उपमुख्यमंत्री और जदयू के सीनियर नेता ने तेजस्वी यादव पर तीखा प्रहार किया है। 

तेजस्वी यादव के आरोप पर उपमुख्यमंत्री विजय चौधरी और जेडीयू विधायक दल के नेता श्रवण कुमार ने तेजस्वी यादव ने जमकर हमला बोला है  तेजस्वी यादव द्वारा लॉ एंड ऑर्डर पर उठाए गए सवालों का जवाब देते हुए श्रवण कुमार ने लालू-राबड़ी राज का इतिहास याद दिलाया। उन्होंने कहा कि बिहार की जनता ने तेजस्वी और उनकी पार्टी को खारिज कर दिया है। 

श्रवण  कुमार ने तेजस्वी यादव पर तंज कसते हुए कहा कि बिहार उनके माता-पिता के उस खौफनाक दौर को देख चुका है। उन्हें कानून-व्यवस्था पर बोलने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है। उन्होंने साफ किया कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार विकास के पथ पर है और विपक्ष की बयानबाजी केवल अपनी राजनीतिक जमीन बचाने की कोशिश है। वहीं तेजस्वी यादव के लॉ एंड ऑर्डर के सवाल पर उपमुख्यमंत्री विजय चौधरी ने कहा-उन्हें बिहार का लॉ एंड ऑर्डर कभी सही नहीं लगा। तेजस्वी यादव को अपना राज सही लगा था।

वहीं पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में हो रहे विधानसभा चुनाव पर  बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय चौधरी ने कहा कि दोनों जगह वर्तमान सरकार के खिलाफ जबरदस्त वोटिंग हो रही है। वहां स्थिति एनडीए की लगातार बेहतर हो रही है। जबकि श्रवण  कुमार ने  कहा कि वर्तमान में जो सरकारें वहां काबिज हैं, वे पूरी तरह से हताश और निराश हो चुकी हैं। उन्होंने दावा किया कि आगामी चुनावों में एनडीए (NDA) की सरकार बनना तय है। 

Trending News

नकाश कंपनी की मनमानी का खुलासा, कोयला ढुलाई के बीच नियमों की धज्जियां उड़ाने का आरोप, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
नकाश कंपनी की मनमानी का खुलासा, कोयला ढुलाई के बीच नियमों की धज्जियां उड़ाने का आरोप, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
Sep 08, 2026, 7:12:00 PM
खूबसूरत हसीना के बाद एक और युवती शराब के साथ गिरफ्तार
खूबसूरत हसीना के बाद एक और युवती शराब के साथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 7:02:00 PM
निगरानी का बड़ा एक्शन, कनीय अभियंता 20 हजार घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
निगरानी का बड़ा एक्शन, कनीय अभियंता 20 हजार घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 6:42:00 PM
जमुई पुलिस ने दिखाई तत्परता, 24 घंटे में लापता नाबालिग को किया बरामद
जमुई पुलिस ने दिखाई तत्परता, 24 घंटे में लापता नाबालिग को किया बरामद
Sep 08, 2026, 6:24:00 PM
नलका चलाते ही करंट की चपेट में आई 10 वर्षीय बालिका, मौत, बचाने पहुंचे मामा भी झुलसे
नलका चलाते ही करंट की चपेट में आई 10 वर्षीय बालिका, मौत, बचाने पहुंचे मामा भी झुलसे
Sep 08, 2026, 6:15:00 PM
गंगू मेहतर जैसे शूरवीरों को ‘नए भारत’ में मिल रहा वास्तविक सम्मान: संजय सरावगी
गंगू मेहतर जैसे शूरवीरों को ‘नए भारत’ में मिल रहा वास्तविक सम्मान: संजय सरावगी
Sep 08, 2026, 5:58:00 PM
 CM सम्राट चौधरी ने आमजनों की सुनीं समस्याएं, बोले-हरेक आवाज सुनी जाएगी, वृद्धा पेंशन-राशन कार्ड पर दिया निर्देश
CM सम्राट चौधरी ने आमजनों की सुनीं समस्याएं, बोले-हरेक आवाज सुनी जाएगी, वृद्धा पेंशन-राशन कार्ड पर दिया निर्देश
Sep 08, 2026, 5:36:00 PM
पटना में रिश्वत लेते दारोगा गिरफ्तार, मरीन ड्राइव पर निगरानी ने रंगेहाथ दबोचा
पटना में रिश्वत लेते दारोगा गिरफ्तार, मरीन ड्राइव पर निगरानी ने रंगेहाथ दबोचा
Sep 08, 2026, 5:21:00 PM
‎17 सितंबर को 'आशीर्वाद का दीया', 7 अक्टूबर को 'सेवा ज्योति यात्रा' और 17 अक्टूबर को 'जनसेवक महाकुंभ': संजय सरावगी
‎17 सितंबर को 'आशीर्वाद का दीया', 7 अक्टूबर को 'सेवा ज्योति यात्रा' और 17 अक्टूबर को 'जनसेवक महाकुंभ': संजय सरावगी
Sep 08, 2026, 5:13:00 PM
सगे भाई चला रहे थे नशीले पदार्थों का धंधा, 4.67 ग्राम स्मैक और भारी मात्रा में नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार
सगे भाई चला रहे थे नशीले पदार्थों का धंधा, 4.67 ग्राम स्मैक और भारी मात्रा में नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 4:23:00 PM