Bihar Politics: नीतीश कुमार लेंगे निशांत पर बड़ा फैसला? सबकी नजर उपेंद्र कुशवाहा के अगले कदम पर

जनता दल यूनाइटेड (जदयू) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी और राष्ट्रीय परिषद की अहम बैठक आगामी 21 जून को होने जा रही है। वहीं आज राष्ट्रीय लोक मोर्चा की बैठक है, जहां उपेंद्र कुशवाहा के अगले कदम पर सबकी नजरें होंगी।

Bihar Politics: नीतीश कुमार लेंगे निशांत पर बड़ा फैसला? सबकी नजर उपेंद्र कुशवाहा के अगले कदम पर

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जदयू की बैठक बुलाई है। जनता दल यूनाइटेड (जदयू) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी और राष्ट्रीय परिषद की अहम बैठक आगामी 21 जून को होने जा रही है। यह बैठक पटना के कर्पूरी सभागार में आयोजित होगी। पार्टी के लिहाज से यह बैठक कई मायनों में महत्वपूर्ण मानी जा रही है। पिछले करीब 20 वर्षों में पहली बार नीतीश कुमार मुख्यमंत्री पद पर नहीं रहते हुए पार्टी की सबसे बड़ी बैठक की अध्यक्षता करेंगे। वहीं आज राष्ट्रीय लोक मोर्चा की बैठक है, जहां राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए होने वाली राष्ट्रीय अधिवेशन में उपेंद्र कुशवाहा एक बार फिर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाएंगे। साथ ही सबकी नजर कुशवाहा के अगले कदम पर होगी।

जनता दल यूनाइटेड (जदयू) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी और राष्ट्रीय परिषद की अहम बैठक में नीतीश कुमार को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने के प्रस्ताव पर औपचारिक स्वीकृति दी जा सकती है। इसके अलावा पार्टी के विस्तार,संगठन को मजबूत करने और भविष्य की राजनीतिक रणनीति को लेकर भी विस्तार से चर्चा होने की संभावना है।

माना जा रहा है कि जदयू आने वाले लोकसभा और विधानसभा चुनावों को लेकर अपनी रणनीति को अंतिम रूप देने की दिशा में कदम बढ़ाएगी। बैठक से पहले सबसे ज्यादा चर्चा नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को लेकर हो रही है। हाल के महीनों में उनकी सक्रियता बढ़ी है, जिसके बाद राजनीतिक गलियारों में यह सवाल उठने लगा है कि क्या पार्टी संगठन में उन्हें कोई अहम जिम्मेदारी दी जाएगी।

हाल के दिनों में उनकी सार्वजनिक सक्रियता बढ़ी है, जिसके बाद यह कयास लगाए जा रहे हैं कि पार्टी संगठन में उन्हें कोई नई जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। हालांकि,इस संबंध में जदयू की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

बैठक में देश के विभिन्न राज्यों से जदयू के राष्ट्रीय पदाधिकारी,प्रदेश अध्यक्ष,सांसद तथा बिहार सरकार के मंत्री शामिल होंगे। माना जा रहा है कि आगामी लोकसभा और बिहार विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए पार्टी अपने राजनीतिक एजेंडे और चुनावी तैयारियों को अंतिम रूप देने की दिशा में महत्वपूर्ण निर्णय ले सकती है।

मिनट टू मिनट कार्यक्रम

10:00 बजे से राष्ट्रीय पदाधिकारी की बैठक

10:30 बजे से राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक

11:45 बजे से नवनिर्वाचित राज्य परिषद की बैठक

3:00 से 4:00 तक नवनिर्वाचित राष्ट्रीय परिषद की बैठक

4:00 से 5:00 के बीच खुला अधिवेशन

वहीं आज राष्ट्रीय लोक मोर्चा की बड़ी बैठक है। जहां राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए होने वाली राष्ट्रीय अधिवेशन में उपेंद्र कुशवाहा एक बार फिर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाएंगे। आज नई दिल्ली स्थित केंद्रीय कार्यालय में नामांकन, जांच और नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी होगी। अध्यक्ष पद के लिए केवल उपेंद्र कुशवाहा का ही नामांकन हुआ है, इसलिए उनका निर्विरोध चुना जाना तय माना जा रहा है। 

उपेंद्र कुशवाहा के सामने पार्टी को मजबूत करने की बड़ी चुनौती खड़ी है। राष्ट्रीय लोक मोर्चा इस समय संगठनात्मक और राजनीतिक दोनों स्तरों पर कठिन दौर से गुजर रही है। पार्टी के भीतर असंतोष और नेतृत्व को लेकर उठ रहे सवाल 

उपेंद्र कुशवाहा के सामने सबसे बड़ी चुनौती उनके बेटे और मंत्री दीपक प्रकाश को लेकर खड़े हुए राजनीतिक हालात हैं। विधान परिषद चुनाव में उन्हें उम्मीदवार नहीं बनाए जाने के बाद उनके मंत्री पद से इस्तीफे की संभावना बढ़ गई है। राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में नए कार्यकाल की शुरुआत के साथ ही उपेंद्र कुशवाहा के कंधों पर पार्टी को टूटने से बचाने, संगठन को मजबूत करने और कार्यकर्ताओं का विश्वास कायम रखने की जिम्मेदारी होगी।

Trending News

बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, शहाबुद्दीन को अरेस्‍ट करने वालीं DSP समेत 37 अधिकारियों का  तबादला, SDPO-ASP भी...
बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, शहाबुद्दीन को अरेस्‍ट करने वालीं DSP समेत 37 अधिकारियों का तबादला, SDPO-ASP भी...
Sep 06, 2026, 10:49:00 PM
500 से अधिक आवाजें, एक संकल्प, 2047 तक विकसित बिहार
500 से अधिक आवाजें, एक संकल्प, 2047 तक विकसित बिहार
Sep 06, 2026, 7:10:00 PM
SNMMCH के सर्जिकल ICU में आधे घंटे बिजली गुल, महिला मरीज की मौत, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप
SNMMCH के सर्जिकल ICU में आधे घंटे बिजली गुल, महिला मरीज की मौत, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप
Sep 06, 2026, 7:05:00 PM
दिल्ली में पांच मंजिला बिल्डिंग भरभराकर ढह गई, एक्शन में अमित शाह, CM रेखा गुप्ता भी पहुंची, एक की मौत, मलबे में कई दबे..
दिल्ली में पांच मंजिला बिल्डिंग भरभराकर ढह गई, एक्शन में अमित शाह, CM रेखा गुप्ता भी पहुंची, एक की मौत, मलबे में कई दबे..
Sep 06, 2026, 6:55:00 PM
पानी के तेज बहाव में बहा डायवर्सन, कई गांव खतरे में
पानी के तेज बहाव में बहा डायवर्सन, कई गांव खतरे में
Sep 06, 2026, 6:34:00 PM
सोलर स्ट्रीट लाइट 72 घंटे से अधिक खराब रही तो एजेंसी पर लगेगा जुर्माना, DM ने चेताया
सोलर स्ट्रीट लाइट 72 घंटे से अधिक खराब रही तो एजेंसी पर लगेगा जुर्माना, DM ने चेताया
Sep 06, 2026, 6:17:00 PM
पटना: डकैती कांड का खुलासा, हथियार के साथ युवक गिरफ्तार
पटना: डकैती कांड का खुलासा, हथियार के साथ युवक गिरफ्तार
Sep 06, 2026, 5:58:00 PM
एनडीए सरकार जमीन पर राहत पहुंचा रही, तेजस्वी सिर्फ बयानबाजी कर रहे: संजय सरावगी
एनडीए सरकार जमीन पर राहत पहुंचा रही, तेजस्वी सिर्फ बयानबाजी कर रहे: संजय सरावगी
Sep 06, 2026, 5:43:00 PM
महाराजगंज में अतिक्रमण पर चला डंडा, मोनिया बाबा मेले से पहले प्रशासन का बुलडोजर एक्शन
महाराजगंज में अतिक्रमण पर चला डंडा, मोनिया बाबा मेले से पहले प्रशासन का बुलडोजर एक्शन
Sep 06, 2026, 5:24:00 PM
राष्ट्रीय लोक मोर्चा का श्रद्धांजलि-सह-आभार कार्यक्रम, सामाजिक न्याय के योद्धा जगदेव बाबू को किया याद
राष्ट्रीय लोक मोर्चा का श्रद्धांजलि-सह-आभार कार्यक्रम, सामाजिक न्याय के योद्धा जगदेव बाबू को किया याद
Sep 06, 2026, 5:04:00 PM