बिहार को मिलने वाला है नया मुख्यमंत्री! अमित शाह ने सम्राट चौधरी को दिल्ली तलब किया

बिहार की राजनीति में इन दिनों हलचल तेज हो गई है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को दिल्ली बुलाया है।

सम्राट चौधरी की तस्वीर

बिहार की राजनीति में इन दिनों हलचल तेज हो गई है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को दिल्ली बुलाया है। जानकारी के अनुसार सम्राट चौधरी रविवार को पटना से दिल्ली जाएंगे और वहां अमित शाह से मुलाकात करेंगे। इस बैठक को बिहार में संभावित राजनीतिक बदलावों से जोड़कर देखा जा रहा है।

दरअसल, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा के लिए नामांकन दाखिल करने के बाद राज्य की राजनीति में नए मुख्यमंत्री को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। माना जा रहा है कि यदि नीतीश कुमार राज्यसभा के सदस्य बनते हैं तो वे मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे सकते हैं, जिसके बाद बिहार में नई सरकार के गठन की प्रक्रिया शुरू होगी। इसी बीच सम्राट चौधरी को दिल्ली बुलाए जाने से राजनीतिक कयास और भी तेज हो गए हैं। हालांकि अमित शाह ने उन्हें किस विशेष उद्देश्य से बुलाया है, इसकी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि यह बैठक बिहार में संभावित नए मुख्यमंत्री और सरकार के गठन को लेकर चर्चा का हिस्सा हो सकती है। 

वर्तमान में सम्राट चौधरी बिहार में नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार में नंबर दो की स्थिति में माने जाते हैं। वे राज्य के उपमुख्यमंत्री होने के साथ-साथ गृह विभाग भी संभाल रहे हैं, जिसे राज्य का सबसे महत्वपूर्ण विभाग माना जाता है। इससे पहले यह विभाग खुद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पास हुआ करता था। सूत्रों के अनुसार भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने संभावित मुख्यमंत्री के नाम को लेकर विचार-विमर्श शुरू कर दिया है। ऐसी भी चर्चा है कि यदि नीतीश कुमार मुख्यमंत्री पद छोड़ते हैं तो अगला मुख्यमंत्री भारतीय जनता पार्टी से हो सकता है। हालांकि इस संबंध में अभी तक किसी नाम की आधिकारिक घोषणा नहीं की गई

 है।

Trending News

नकाश कंपनी की मनमानी का खुलासा, कोयला ढुलाई के बीच नियमों की धज्जियां उड़ाने का आरोप, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
नकाश कंपनी की मनमानी का खुलासा, कोयला ढुलाई के बीच नियमों की धज्जियां उड़ाने का आरोप, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
Sep 08, 2026, 7:12:00 PM
खूबसूरत हसीना के बाद एक और युवती शराब के साथ गिरफ्तार
खूबसूरत हसीना के बाद एक और युवती शराब के साथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 7:02:00 PM
निगरानी का बड़ा एक्शन, कनीय अभियंता 20 हजार घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
निगरानी का बड़ा एक्शन, कनीय अभियंता 20 हजार घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 6:42:00 PM
जमुई पुलिस ने दिखाई तत्परता, 24 घंटे में लापता नाबालिग को किया बरामद
जमुई पुलिस ने दिखाई तत्परता, 24 घंटे में लापता नाबालिग को किया बरामद
Sep 08, 2026, 6:24:00 PM
नलका चलाते ही करंट की चपेट में आई 10 वर्षीय बालिका, मौत, बचाने पहुंचे मामा भी झुलसे
नलका चलाते ही करंट की चपेट में आई 10 वर्षीय बालिका, मौत, बचाने पहुंचे मामा भी झुलसे
Sep 08, 2026, 6:15:00 PM
गंगू मेहतर जैसे शूरवीरों को ‘नए भारत’ में मिल रहा वास्तविक सम्मान: संजय सरावगी
गंगू मेहतर जैसे शूरवीरों को ‘नए भारत’ में मिल रहा वास्तविक सम्मान: संजय सरावगी
Sep 08, 2026, 5:58:00 PM
 CM सम्राट चौधरी ने आमजनों की सुनीं समस्याएं, बोले-हरेक आवाज सुनी जाएगी, वृद्धा पेंशन-राशन कार्ड पर दिया निर्देश
CM सम्राट चौधरी ने आमजनों की सुनीं समस्याएं, बोले-हरेक आवाज सुनी जाएगी, वृद्धा पेंशन-राशन कार्ड पर दिया निर्देश
Sep 08, 2026, 5:36:00 PM
पटना में रिश्वत लेते दारोगा गिरफ्तार, मरीन ड्राइव पर निगरानी ने रंगेहाथ दबोचा
पटना में रिश्वत लेते दारोगा गिरफ्तार, मरीन ड्राइव पर निगरानी ने रंगेहाथ दबोचा
Sep 08, 2026, 5:21:00 PM
‎17 सितंबर को 'आशीर्वाद का दीया', 7 अक्टूबर को 'सेवा ज्योति यात्रा' और 17 अक्टूबर को 'जनसेवक महाकुंभ': संजय सरावगी
‎17 सितंबर को 'आशीर्वाद का दीया', 7 अक्टूबर को 'सेवा ज्योति यात्रा' और 17 अक्टूबर को 'जनसेवक महाकुंभ': संजय सरावगी
Sep 08, 2026, 5:13:00 PM
सगे भाई चला रहे थे नशीले पदार्थों का धंधा, 4.67 ग्राम स्मैक और भारी मात्रा में नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार
सगे भाई चला रहे थे नशीले पदार्थों का धंधा, 4.67 ग्राम स्मैक और भारी मात्रा में नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 4:23:00 PM